Sarkari News

केंद्र सरकार किसानों को देगी 15-15 लाख रूपये, ऐसे उठा सकते हैं फायदा | PM Kisan FPO Yojana

PM Kisan FPO Yojana 2020 :- नमस्कार दोस्तों, देश के सभी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान FPO योजना की शुरूआत की हैं| FPO यानि की किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organizations), इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश मे कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाना हैं| इस योजना से बहुत किसानों को काफी फायदा मिल सकता हैं| इस पीएम किसान FPO योजना से आप सभी कैसे 15 लाख प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे मे इस पोस्ट मे विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की गई हैं|

यह पीएम किसान FPO योजना के तहत किसानों का एक समूह बनाया जाता हैं जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता हैं और कृषि उत्पादक कार्य को आगे बढाता हैं| केंद्र सरकार इन समूहों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी| इसके लिए केंद्र इस पीएम किसान FPO योजना पर 4,496 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही हैं| इस संगठन की मदद से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानो को डायरेक्ट सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा|

पीएम किसान FPO योजना के तहत वही सारे लाभ प्रदान किए जाएंगे जो एक कंपनी को मिलता हैं लेकिन यह किसान उत्पादक संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से बिल्कुल अलग होंगे यानि की इस कंपनी पर कॉपरेटिव एक्ट लागु नहीं होगा| अब जान लेते हैं इस किसान उत्पादक संगठन (FPO) को बनाने के लिए क्या क्या शर्ते हैं और इस संगठन से आपको कितना लाभ मिलेगा|

पीएम किसान उत्पादक संगठन योजना

पीएम किसान FPO योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों के एक समूह बनाया जाएगा| इस समूह से जुड़े सभी किसानों अपनी फसल की बिक्री आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान हो जाएगा| उन्हें अपने फसल बेचने के लिए बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और फसल का अच्छा लाभ मिलेगा|

किसानों को इस योजना के जरिए बढ़ावा देने के लिए देशभर मे 10000 किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाए जाएंगे| देश के 100 जिलों के हर ब्लॉक मे एक किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाए जाएंगे| केंद्र सरकार ने यह जानकारी भी दी हैं की इस किसान उत्पादक संगठन (FPO) के जरिए देश के 30 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान हैं| इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में ही होगा, इसलिए इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं|

FPO योजना के जरिए 15 लाख रुपये की सहायता

पीएम किसान FPO योजना के तहत 11 किसान संगठित होकर अपनी एग्रीकल्चर कंपनी या संगठन बना सकते हैं| इस योजना को सफल बनाने के लिए संगठन मैदानी क्षेत्र में काम कर रहा है तो कम से कम 300 किसान उससे जुड़े होने चाहिए। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में इनकी संख्या 100 रहेगी|

केंद्र सरकार इस संगठन के काम का आंकलन करने के बाद तिन साल मे 15 लाख रुपये देगी| इस किसान उत्पादक संगठन (FPO) के तहत 2 करोड़ रुपए तक की परियोजना में कर्ज के लिए सरकार क्रेडिट गारंटी देगी|

अब जो भी देश के किसान इस पीएम किसान FPO योजना के तहत किसान उत्पादक संगठन से जुड़ना चाहते हैं और 15 लाख रुपये का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी को ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करना होगा|

हमने यहाँ किसान उत्पादक संगठन से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की हैं| यदि अभी भी आपको इस FPO से सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं, तो आप सभी अपन सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

1 Comment

  • To.respectedour pm.
    Subject . = for farmer kcc loan sabny namre nivedan hai ki mai maduraapur gram kaa nivasi hu attah mahoday sea niveadan hai ki jilla{bagusari nivasi hu aur thana tegraa hai pincod 851133 humaraa bank acount baruni pnb mea hai ko ki humlogoo koi kcc loan nahi detaa hai kuki wha khata hI ki yah mereamereacheatra mea nA kha kar tall detaa hai aath mahodya sea nividan hai ki hum logo jaisea youaa kisaan ko milnaa chataachataayea taaki humlog aadmik keati ko wadaavaa deaa chattaanon hu ki kirpyaa dhayan deea

Leave a Comment