Hindi Jankari

राशन कार्ड मे नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें, ऑनलाइन / ऑफलाइन प्रक्रिया

Add New Member Name To Ration Card :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने राशन कार्ड मे नए सदस्यों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो आप सभी के लिए यह पोस्ट लाभदायक सावित होने वाली हैं| जैसा की आप सभी को पता होगा पुरे देश मे राशन कार्ड का कितना महत्व हैं| यह राशन कार्ड सबसे पुराने दस्तावेजों मे से एक हैं, जिसका उपयोग पहचान पत्र के रुप मे होता आ रहा हैं| यह राशन कार्ड देश के अलग अलग राज्यों मे उनके खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता हैं| इस राशन कार्ड को समय समय पर अपडेट कराना जरुरी हैं|

देश के गरीब परिवारों के बिच यह राशन कार्ड वितरण किया जाता हैं| राशन कार्ड के जरिये बहुत से कार्य किये जाते हैं जिनमे सबसे महत्वपूर्ण हैं सस्ती दरों पर अथवा कम दाम पर अनाज प्राप्त करना| राशन कार्ड मे सभी सदस्यों के नाम पर ही अनाज उपलब्ध कराया जाता हैं| ऐसे मे राशन कार्ड समय समय पर अपडेट कराना बहुत जरुरी हैं| क्योंकि पारिवारिक सदस्यों के की संख्या मे समय समय बदलाव होते रहते हैं|

इसलिए हमने आप सभी के लिए इस पोस्ट के माध्यम से राशन कार्ड मे नए सदस्यों के जोड़ने का ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका शेयर किया हैं| यहाँ हम आप सभी को विस्तार रूप से बताएँगे की आप कैसे ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया से राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं|

राशन कार्ड मे नए सदस्यों को जोड़ने पर मिलेंगे यह लाभ

आपको बता दें राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को दिया जाता हैं| यह राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप मे भी उपयोग किया जाता हैं| इस राशन कार्ड की मदद से सभी प्रकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठा जा सकता हैं|

राशन कार्ड मे नए सदस्यों के नाम जोड़ने पर उन सभी को भी सरकार द्वारा दी जा रही खाद्य पदार्थ का लाभ प्रदान किया जाएगा| यदि आपके परिवार मे कोई भी व्यक्ति शामिल होते हैं तो आप उनका नाम रतिनो कार्ड मे जुड़वाँ सकते हैं|

अपडेट:- हमारे देश के सभी राज्यों मे विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड उपयोग किये जाते हैं, इस कारण जब कोई भी व्यक्ति दुसरे राज्य मे रहने के लिए चला जाता हैं तो उनको खाद्य पदार्थ प्रदान नहीं किये जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं| इसलिए केंद्र सरकार ने “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना की शुरूआत की हैं, इस योजना की मदद से आप किसी भी राज्य मे एक ही राशन कार्ड से खाद्य प्रदार्थ प्राप्त कर सकते हैं — ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे|

राशन कार्ड मे नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

आप सभी ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी राशन कार्ड मे नए सदस्यों का नाम जोड़ सकते हैं, इसके लिए आप सभी को निचे विस्तार रूप से समझाया गया हैं :-

  • सबसे पहले आप सभी को खाद्य आपूर्ति केंद्र जाना होगा|
  • वहां से आप सभी को नए सदस्यों को जोड़ने के लिए फॉर्म मिलेगा|
  • उस फॉर्म मे नए सदस्य की पूरी जानकारी भरनी होगी|
  • केंद्र द्वारा फॉर्म का कुछ शुल्क भी लिया जाएगा
  • फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी जमा करना होगा|
  • जैसे ही केंद्र द्वारा फॉर्म सबमिट कर लिया जाएगा, आप सभी को एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा|
  • यह रेफरेंस नंबर संभाल कर रखना होगा, ताकि आप बाद मे फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकें|
  • फॉर्म को जमा करने के बाद अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी का पुष्टिकरण किया जाएगा|
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी के सत्यापन करने मे लगभग 2 हफ्ते लग जाएंगे|
  • और फिर आप सभी के पते पर नया राशन कार्ड भेज दिया जाएगा|

राशन कार्ड मे नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

यदि आप अपने राशन कार्ड मे नए सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना चाहते हैं तो निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आप सभी को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा|
  • आप सभी को इस वेबसाइट पर अपना लॉगइन आईडी बनाना होगा|
  • इसके होम पेज पर नए सदस्य का नाम जोड़े पर क्लिक करके नया फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी आप सभी को भरनी होगी|
  • और मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • फॉर्म सबमिट कर दें, जिसके बाद आप सभी को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा|
  • इस नंबर को संभाल कर रखे क्योंकि फॉर्म का स्टेटस चेक करते वक्त इसकी जरुरत पद सकती हैं|
  • फॉर्म को जमा करने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी का पुष्टिकरण किया जाएगा|
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी के सत्यापन करने मे लगभग 2 हफ्ते लग जाएंगे|
  • और फिर आप सभी के पते पर नया राशन कार्ड भेज दिया जाएगा|

नए सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए जरुरी दस्तावेज

आप सभी से निचे दी गई दस्तावेजों की मांग आवेदन करते वक्त की जा सकती हैं| इसलिए आवेदन करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को अपने पास रखें|

  1. पहले से मौजूद राशन कार्ड जो कि घर के मुखिया के नाम पर है उसकी कॉपी लगाना जरूरी है|
  2. इसके अलावा नए सदस्य का आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र एवं उसके माता-पिता का आधार कार्ड लगाना भी जरूरी है|
  3. नए सदस्य के रूप में नए जन्मे बालक बालिका के अलावा घर में आई नई बहू का नाम भी राशन कार्ड में जोड़ा जाता है इसके लिए निम्न प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत होगी
    1. नई दुल्हन का आधार कार्ड
    2. विवाह प्रमाण पत्र उनके पति का राशन कार्ड की कॉपी
    3. साथ ही उनके माता-पिता के राशन कार्ड की कॉपी लगाना जरूरी है
    4. क्योंकि उस राशन कार्ड से उस महिला का नाम हटाया जाएगा।

इस प्रकार आप सभी ऊपर बताएं गये ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया को अपनाकर राशन कार्ड मे नए सदस्यों के नाम जोड़ सकते हैं| यदि आपको अभी भी राशन कार्ड मे नए सदस्यों के नाम जोड़ने मे परेशानी हो रही हैं, तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago