Hindi Jankari

अपने किसी भी बैंक खाते को ऐसे बनाए जन धन खाता, मिलेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana :- नमस्कार दोस्तों, यदि आपके पास सामान्य बैंक खाता हैं और आप इसे जन धन खाते मे बदलना चाहते हैं तो आज का के इस पोस्ट मे आप सभी को सामान्य बैंक खाते को जन धन खाते मे बदलने का तरीका बताया गया हैं| जैसा की हम सभी जानते हैं की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी गरीबों तक सीधा मदद पहुँचाने के लिए यह “प्रधानमंत्री जन धन योजना” की शुरुआत की हैं|

केंद्र सरकार जब किसी भी योजना के तहत आर्थिक मदद करती हैं तो सभी लाभार्थिओं के जन धन खाते मे पैसे भेजे जाते हैं| जैसे की हाल मे ही कोरोनावायरस महामारी के कारण केंद्र सरकार सभी महिला जनधन खाताधारकों के खाते मे तिन महीने तक 500-500 रूपये भेजी है| इस योजना के तहत ना केवल महिलाओं के लाभ दिए बल्कि पुरुषों को भी बहुत सी योजनाओ का लाभ दिया जाता हैं|

सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जन धन खाता होना बहुत ही आवश्यक हैं| जन धन धाता योजना के तहत गरीब लोगों का अकाउंट जीरो बैलेंस से किसी भी बैंक, पोस्ट ऑफिस और फिर राष्ट्रीयकृत बैंको में खोला जाता है| अब यदि आपका पहले से किसी भी बैंक मे खाता खुला हुआ हैं तब भी आप उस खाते को जन धन खाते मे बदल सकते हैं|

ये भी देखें :- जनधन खाताधारकों को क्या क्या लाभ और सुविधा मिलता है, जानिए पूरी जानकारी

पीएम जन धन योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं

इस प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सभी जन धन खाते पर ग्राहक अपनी बचत भी जमा कर सकते हैं| पैसे जमा करने के बाद आपको जन धन योजना तहत आप के पैसे का बैंक के द्वारा ब्याज भी मिलता है| इसके अलावा आप सभी को फ्री मे मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती हैं| सरकार आप सभी तक सभी सुविधाओं का लाभ सीधा आपके खाते मे भेज देती हैं, जिससे बिचौलिये से बचा जाता हैं|

अगर आपके पास जन धन खाता हैं तो आप ओवरड्राफ्ट के जरिए अपने खाते से अतिरिक्त 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं| मगर ये सुविधा जन धन खाते मे कुछ महीनो के रखरखाव के बाद ही दी जाती हैं| इसके साथ ही जन धन खाताधारकों को 3 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है और 30,000 रुपए तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर शर्ते पूरी होने पर मिलता है|

ये भी देखें :- पैसे नहीं रहने पर भी जनधन खाता से निकाल सकते हैं 5,000 रुपये, जानिए कैसे

यदि किसी बुजुर्ग व्यक्ति के पास यह जन धन खाता हैं तो वह इसके माध्यम से पीएम किसान योजना और श्रमयोगी मानधन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुलवा सकते है| साथ ही जन धन खाता खोलने वाले को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है जिससे वह खाते से पैसे निकलवा सकता है या खरीददारी कर सकता है|

प्रधानमंत्री जन धन योजना के फायदे

केंद्र सरकार अभी के समय मे ऐसी सरकारी योजनाएं लेकर आ रही हैं ऐसे मे अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास जन धन खाता होना बहुत ही आवश्यक है| इसके अलावा देश के किसी भी कोने से खाते से कहीं भी पैसा ट्रांसफर कर सकता है|

यदि आपके पास एक सामान्य बैंक खाता हैं आपने अभी तक जन धन नहीं खुलवाया हैं तो हम आज आपको बताएंगे कि आखिर आप अपने पुराने बैंक अकाउंट को कैसे जन धन खाते में परिवर्तित कर सकते हैं|

ये भी देखें :- जनधन खाताधारकों के खाते मे जून के बाद भी आता रहेगा पैसा

ऐसे बदले अपने बैंक खाते को जन धन खाते मे

यदि आप अपने बैंक खाते को जन धन खाता मे परिवर्तित करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बैंक जाकर रुपे कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा| इसके बाद आपको बैंक से खाता परिवर्तन वाला फॉर्म लेना होगा| जिसमे आपको अपनी और खाते की कुछ डिटेल देनी होगी| फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका वही बैंक खाता जन धन खाते मे बदल दिया जाएगा|

इसके अलावा यदि आप नया जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप किसी भी बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट से जनधन फॉर्म डाउनलोड करें और उस फॉर्म को भर दें| फॉर्म भरने के बाद मांगी गई सभी जरुरी दस्तावेज अटैच कर बैंक जाकर जामा कर दें| इस तरह आपका बैंक खता तुरंत खुल जायेगा|

ये भी देखें :- प्रधानमंत्री जन-धन योजना | अब बच्चों का भी खुल सकता हैं खाता

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago