Hindi Jankari

Apply For Passport Online : पासपोर्ट बनवाने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Apply For Passport Online In Hindi :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने का तरीका ढूंड रहे हैं तो आज का यह पोस्ट आप सभी के लिए फायदेमंद सावित हो सकती हैं| यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं और इसके लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं| भारत सरकार ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया हैं, जिसके बाद देश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता हैं|

देश के नागरिकों को किसी अन्य देश जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती हैं, ऐसे कई देश भी है जहाँ वीजा और पासपोर्ट दोनों की आवश्यता पड़ती हैं| लेकिन ऐसे बहुत से देश हैं जो सिर्फ पासपोर्ट पर ही अपने देश में घुमने की इजाजत दे देते हैं| हमारे देश के नागरिकों को पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब भारत सरकार ने आम नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी हैं| ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के बारे में पुरी जानकरी इस पेज में दी गई हैं|

Passport बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन

सभी देश अपने नागरिकों को विदेश घुमने के लिए पासपोर्ट जारी करता हैं| यदि आप विदेश घूमना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने देश से पासपोर्ट बनवाना होगा, क्योंकि बिना पासपोर्ट के कोई भी व्यक्ति विदेश यात्रा नहीं कर सकता हैं| जो भी भारतीय नागरिक विदेश जाना चाहते हैं उनके पास सरकार द्वारा जारी किए गए वैध्य Passport होना चाहिए|

यह Passport आपके विदेश यात्रा करते समय विदेश में आपकी नागरिकता तथा आपकी पहचान सुनिश्चित करता हैं| जब आप पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके होंगे तब, सरकार आपके पासपोर्ट सेवा से संबंधित दर्ज की गई जानकारी के Verification के लिए राज्य पुलिस भेजेगी एवं पासपोर्ट की डिलीवरी के लिए भारतीय डाक विभाग को भी जोड़ा गया हैं|

भारत में Passport तिन प्रकार के होते हैं

भारत सरकार द्वारा तिन तरह के पासपोर्ट बनाए जाते हैं, इनमे सरकारी से लेकर आम नागरिकों द्वारा उपयोग किया जाने वाला पासपोर्ट शामिल हैं, आइये आपको हम इन तीनों पासपोर्ट के बारे में विस्ताररूप से जानकारी प्रदान करते हैं :-

  • Diplomatic Passport :- इस पासपोर्ट को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट कहा जाता है जिसका रंग मैरून होता है| ये पासपोर्ट मुख्य रूप से उन व्यक्तियों को जारी किए जाते हैं जो राष्ट्रीय सरकार, राजनयिक, आधिकारिक न्यायपालिका, वैधानिक अधिकारी, सार्वजनिक कोरियर और विशेष रूप से स्वीकृत किसी अन्य व्यक्ति के नामित सदस्य होते हैं|
  • Ordianary Passport :- इस पासपोर्ट को साधारण पासपोर्ट कहा जाता है जो देश के आम नागरिक के लिए है और इस पासपोर्ट में 36 या 60 पृष्ठ हैं, पासपोर्ट का रंग नीला है और इस पासपोर्ट का उपयोग सामान्य अवकाश या व्यवसाय के लिए किया जाता हैं| साथ ही, इस पासपोर्ट की वैधता 10 वर्ष है|
  • Govenrment Passport :- यह एक आधिकारिक पासपोर्ट कहलाता है जिसका कवर रंग ग्रे है और इसे उसी व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जा सकता है जो नामित गैर-राजपत्रित सरकारी कर्मचारियों या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा विशेष रूप से आधिकारिक काम के लिए विदेश में नियुक्त सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता हैं|

Passport बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से कोई एक दस्तावेज)|
  • पते के प्रूव के लिए बिजली या पानी का बिल, राशन कार्ड, इनकम टैक्स विभाग का असेसमेंट ऑर्डर, वोटर आईडी, आधार कार्ड, या बैंक पासबुक
  • भारत की नागरिकता और क्रिमिनल रिकार्ड न होने का एफिडेविट

Passport बनवाने के लिए फ़ीस

  • किसी भी नागरिक पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपए तक फीस पे करनी पड़ती है|

Step 1 : Passport बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर www.passportindia.gov.in आवेदन करना होगा|
  • इसके होम पेज पर आपको New user ragistration का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक Registration Form खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भरें|
  • इसके बाद आप अपने पते के अनुसार पासपोर्ट का प्रकार का चयन करे|
  • अब आप अपने ईमेल आईडी से लॉग इन करें, और एक यूजर नाम रख लें|
  • इसके बाद बताए गए निर्देश के अनुसार अपना पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा कोड भर दें|
  • आपके ईमेल पर वेरीफिकेशन लिंक पर क्लिक भेजी होगी उस लिंक पर क्लिक करके वेरीफाई कर ले|
  • इस तरह से आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरी हो जाएगी|

Step 2 : Passport बनवाने के लिए ऑनलाइन Apply करें

  • रजिस्ट्रेशन की पुरी प्रक्रिया करने के बाद फिर से वापस पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं|
  • इसके होम पेज पर जाने के बाद Exciting User Id के ऑप्शन में क्लिक करना हैं|
  • अपने यूजरनाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें और Continue बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद Apply For Fresh Passport के ऑप्शन में क्लिक करना है|
  • इसके बाद Click here to fill the application form online के लिंक पर क्लिक करना हैं|
  • अब आपको अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करना है उसके बाद Next ऑप्शन पर Click करे|
  • Type of application के ऑप्शन में आपको normal के ऑप्शन का चयन करना हैं\
  • अगर आपको पासपोर्ट अर्जेन्ट चाहिए तो तत्काल के ऑप्शन में क्लिक करे, तत्काल के लिए आपको charge ज्यादा देना होगा|
  • अब आपको Booklate के ऑप्शन में पृष्ठ संख्या का चयन करना है इसमें 35 या 60 मैं कोई एक विकल्प सेलेक्ट कर ले|
  • अब अगले पेज पर आपसे Applicant Details का फॉर्म भरना हैं|
  • आपको Save My Details के ऑप्शन में Click करना है और इसके बाद Next के ऑप्शन में Click करना हैं|
  • अब आपको अपने Family details के बारे में जानकारी देना हैं|
  • इसके बाद आपको अपना Present Residential Address भरना हैं|

Step 3 : Passport बनाने की अगली प्रक्रिया

  • अब अपने और अपने पते के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद आपको फोटो और Signature की फोटो अपलोड करना हैं|
  • इसके बाद आपके सामने Self Declaration का फॉर्म ओपन हो जायेगा|
  • इस फॉर्म में आपको अपने Place, date,और i agree के ऑप्शन में टिक करना है|
  • इसके बाद आपको थर्ड पार्टी के ऑप्शन में No के ऑप्शन में क्लिक करना है|
  • और फिर Save details बटन पर क्लिक करके, ऑनलाइन पेमेंट कर देना है|
  • इस प्रकार आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा|

Important Note :- पुलिस Verification पूरा होने के बाद ही आपको आपका पासपोर्ट मिलेगा लेकिन इस दौरान आप अपने एप्लिकेशन का स्टेटस ऑफिसियल वेबसाइट से जाँच सकते हैं|

इस प्रकार आप सभी ऑनलाइन Passport बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं| यहाँ हमने इसकी पुरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी हैं| यदि आपके मन में अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago