Categories: Sarkari Yojna Hindi

Bihar Aam Mahotsav Pratiyogita 2022 Registration: बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता

Bihar Aam Mahtosav Pratiyogita 2022 Registration:- नमस्कार दोस्तों, बिहार में इस बार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, बिहार सरकार ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दिया है. बिहार राज्य के सभी इच्छुक नागरिक इस Mango Festival 2022 में शामिल हो सकते है. बिहार आम महोत्सव प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकते है, प्रमुख विशेषताएं क्या है, प्रतियोगिता में भाग कैसे लेना है, इन सभी चीजों की जानकारी हमने इस आर्टिकल में साझा किया है. आप इस आर्टिकल में Bihar Aam Mahotsav Pratiyogita 2022 से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है.

बिहार आम महोत्सव सव प्रतियोगिता 2022 में शामिल होने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, सबसे पहले यह आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 24 जून 2022 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक ज्ञान भवन, गांधी मैदान के पास, पटना में आयोजित किया जाएगा. आप इस प्रतियोगिता में किन चीजों का लाभ उठा सकते है, इन सभी चीजों की जानकारी हमने निचे इस आर्टिकल में साझा किया है.

Latest Update:- बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 जून 2022 से शुरू कर दिया गया है. सभी इच्छुक नागरिक इस आर्टिकल में निचे बताए गए तरीके के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है.

बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022

बिहार सरकार द्वारा आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में क्रेता / विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही साथ 5 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चो के लिए आम खाओं प्रतियोगिता एवं आम फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. आप भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इसका पूरा लाभ उठा सकते है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

हमने इस आर्टिकल में Bihar Mango Festival 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बारे में सभी जानकारी साझा किया है, आपको बता दें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यह बिलकुल फ्री है.

Bihar Aam Mahotsav Pratiyogita 2022: Overview

Authority NameDirectorate of Horticulture, Bihar
Article NameBihar Aam Mahotsav Pratiyogita 2022
Yojana NameBihar Mango Festival 2022
Apply Start11th June 2022
Official Websitewww.horticulture.bihar.gov.in

आम महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताएं

  • आम नक्काशी प्रतियोगिता
  • आम क्रेता/विक्रेता सम्मेलन
  • आम और आम से बने खाद्य पदार्थ
  • आम खाओं प्रतियोगिता (5 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों के लिए)
  • आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (5 साल से 10 साल के बच्चों के लिए)

आम महोत्सव में मिलने वाले लाभ

  • इस योजना के तहत तीन अलग-अलग प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे.
  • इसके अलावा आम शिरोमणि को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा.
  • 5,000/- इस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.
  • 4,000/- द्वितीय पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.
  • 3,000/- तृतीय पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.
  • इसके अलावा आम शिरोमणि को विशेष पुरस्कार के रूप में 10,000/- रुपये दिए जाएंगे.

आम महोत्सव सह प्रतियोगिता का स्थान

बिहार में सबसे पहले आम महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन 24 जून 2022 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक ज्ञान भवन, गांधी मैदान के पास, पटना में किया जाएगा.

बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के नियम एवं शर्तें

  • 1. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण विभागीय वेबसाईट http://horticulture.bihar.gov.in पर दिनांक 12.06.2022 से 20.06.2022 तक करना अनिवार्य होगा।
  • 2. ऑनलाइन पंजीकरण के आलोक में आम नक्काशी प्रतियोगिता/आम खाओ प्रतियोगिता/आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि पत्र प्रतिभागी को स्वयं डाउनलोड कर प्रदर्शनी स्थल पर दिनांक 24.06.2022 उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • 3. प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग/शाखा में पंजीकरण करा सकते हैं।
  • 4.आम नक्काशी प्रतियोगिता/आम खाओ प्रतियोगिता/आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पाँच से कम प्रतिभागी आने पर उस वर्ग के प्रतिभागियों का मूल्यांकन नही किया जायेगा।
  • 5.इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है।
  • 6. आम खाओ प्रतियोगिता एवं आम फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता 5-10 वर्ष के बच्चों/बच्चियों के लिए मान्य होगा।
  • 7. आम के फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी को आम फैन्सी ड्रेस स्वयं लाना होगा।
  • 8. प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागी के किसी भी भूल के लिए समिति उत्तरदायी नहीं होगी।
  • 9.प्रथम पुरस्कार-5000, द्वितीय पुरस्कार-4000 एवं तृतीय पुरस्कार-3000 रूपये CFMS के माध्यम से संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान के द्वारा विजेता प्रतिभागी के पंजीकरण में उपलब्ध बैंक खाता में हस्तांतरित किया जायेगा।
  • 10. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि CFMS के माध्यम से, सीधे खाते में, संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदर्शनी स्थल पर प्रमाण-पत्र निर्धारित तिथि एवं समय पर वितरित किया जायेगा।
  • 11.प्रादर्श की प्रविष्टि दिनांक 24.06.2022 को पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक ज्ञान भवन, निकट गाँधी मैदान, पटना में कराया जायेगा।

How To Register Online for Bihar Aam Mahotsav Pratiyogita 2022?

यदि आप बिहार आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आपको बता दें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका है. आप सहकारिता विभाग के विभागीय पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. हमें निचे एक डायरेक्ट लिंक शेयर किया है, आप उस लिंक के मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है.

Important Links

Apply Online FormClick Here
Official WebsiteClick Here

Important Date

Apply Start Date11.06.2022
Apply Last Date20.06.2022

आज के इस आर्टिकल में हमने बिहार आम महोत्सव प्रतियोगिता 2022 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इसके बारे में जानकारी साझा किया है. यदि आपको अभी भी इससे सम्बंधित कोई और जानकारी चाहिए, तो आप हमसे अपना सवाल निचे Comment Box के जरिए पूछ सकते है.

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago