Contents
Bihar Badh Rahat Yojana :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी देख रहे होंगे की बिहार राज्य मे बहुत से ऐसे जिलें हैं जो पुरी तरह से बाढ़ के पानी मे डूब चुके हैं| इस बाढ़ मे कई लोगों को घर टूट चुकें हैं और कई ऐसे लोग हैं जो रोड साइड रहने के लिए मजबूर हैं| बिहार सरकार की ओर से सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की कोशिश की जा रही हैं| ऐसे ही इस बार भी बिहार सरकार सभी बाढ़ ग्रसित लोगों को कुछ राहत दे रही हैं, इस मदद को सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए “बिहार बाढ़ राहत योजना” की शुरुआत की गई हैं|
बिहार सरकार ने अपने राज्य मे आए हुए बाढ़ को लेकर आधिकारिक सुचना जारी करते हुए की घोषणा की हैं की बिहार बाढ़ ग्रस्त इलाके के हर परिवार को सरकार की ओर से 6000 रुपये की मदद की जाती हैं| आपको बता दें इस योजना का लाभ सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों को दिया जाएगा, जिनका पक्का या कच्चा मकान ,जान माल की हानि हुई है या फिर फसल बर्बाद हुए हैं| सरकार आप सभी बाढ़ ग्रसित लोगों की एक सूची तैयार करेगी और इसके एवज में मुआवजा राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा|
आपको बता दें बिहार सरकार ने ऐसे 10 जिलों के नाम घोषित किए हैं जहाँ के लोग सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हैं| इन जिलों के लोगों को बाढ़ के कारण बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं| आइए जानते हैं बिहार के ऐसे कौन से जिले हैं जहाँ इस “बिहार बाढ़ राहत योजना” का लाभ लोगों को दिया जा रहा हैं| वहां के लोग इस योजना के 6000 रुपये कैसे उठा सकते हैं इसकी भी जानकारी निचे शेयर की गई हैं|
बिहार के 10 जिलों के लोगों को मिलेगा इस राहत योजना का लाभ
बिहार सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक सुचना के अनुसार, राज्य के ऐसे 10 जिलें हैं जहाँ सबसे ज्यादा बाढ़ का प्रकोप बना हुआ हैं| बिहार मे ये 10 जिले हैं बाढ़ प्रभावित :- सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज ,खगरिया, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण| ये 10 जिलों मे लगभग 6.36 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ से हानि हुई है| इन जिलों मे जान- माल और मकान का भी नुकसान बहुत ज्यादा हुआ हैं|
यदि आप भी इन्ही 10 जिलों मे से रहने वाले हैं और आप भी बाढ़ प्रभावित हैं तो आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने के लिए कह दी गई हैं| यानि की ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और इस सूची मे उनका नाम शामिल किया जाएगा, जिसके बाद राज्य सरकार की इस राहत योजना की मदद की जाएगी|
सरकार द्वारा लाभार्थी सूची कैसे तैयार की जाएगी
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाढ़ ग्रसित इलाके के सभी परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी| इस बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार 6000 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं| राज्य सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी इन प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों की सूची तैयार करेंगे|
सरकार इस योजना के माध्यम से सहायता राशि दे रही हैं इस सहायता राशि देने के पीछे उद्देश्य इन लोगों की समस्या को थोड़ा बहुत कम करना है और उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाना है| सरकार द्वारा दी जा रही यह सहायता राशी सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दिया जाएगा|
कैसी स्थिति में कितना मिलेगा मुआवजा
- बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹6000 का लाभ
- 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर फसल के लिए
- ₹30000 प्रति गाय , भैंस की छती होने पर
- कपड़ा का नुकसान होने पर 1800 रुपए
- ₹3000 प्रति भेड़ ,बकरी ,सूअर की छती पर
- ₹95100 पक्का मकान , कच्चा मकान नुकसान पर
- ₹50 प्रति मुर्गी नुकसान पर अधिकतम ₹5000 देय होगा
- 5200 रुपए पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर
- 3200 रुपए कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर
- 2100 रुपए जानवर के शेड नुकसान होने पर
- ₹4100 झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर
बिहार बाढ़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?
आप सभी के जानकारी के लिए आपको हम बता दें की बिहार बाढ़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आप सभी को आवेदन नहीं करना होगा, यदि आप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले हैं तो आपका डाटा राज्य सरकार के द्वारा अधिकारी को भेज कर तैयार करवाया जाएगा|
अगर आप की फसल की क्षति हुई है तो इसके लिए सूची कृषि विभाग के माध्यम से तैयार किए जाएंगे| यानि की आपको सिर्फ यह काम करना है की निरिक्षण के लिए आए आधिकारी के पास जाकर अपना नाम ऐड करवा लें| सूची मे नाम होने पर आपके खाते पर पैसे भेज दिए जाएंगे|
यहाँ हमने बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार बाढ़ राहत योजना की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या क्या करना होगा, इसकी भी जानकारी ऊपर दी गई हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना के सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं, तो उसे आप निचे कमेंट सेक्शन मे पूछ सकते हैं|
Kya Madhubani jila me badhh nahi hai hamara GHAR dhan ka fasal nuksan Ho gaya pura ka pura
Hamlog badh se bahut pirit hai
[…] 6000 रुपये सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को “बिहार बाढ़ राहत योजना” के तहत दी जाएगी| लेकिन बहुत सारे लोगों […]