Bihar

बिहार चुनाव से पहले 3710 भर्तियों का ऐलान, सरकार द्वारा छात्रों के खातों में भेजे जाएंगे 151 करोड़

Bihar Government Job 2020 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार के युवा वर्गों के लिए एक अच्छी खबर हैं, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आने वाले चुनाव से पहले 3710 भर्तियों का ऐलान किया है| इस बिहार भर्ती मे स्वास्थ्य विभाग के 2669 पद और हाईकोर्ट में 1041 पद शामिल हैं| इस भर्ती का ऐलान मुख्यमंत्री नितीश कुमार के अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया, इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कई जरूरी फैसले लिए गए|

जैसा की आप सभी जानते होंगे की आने वाले दिनों मे बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Elections 2020) होने वाले हैं, इसी को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बैठक मे स्वास्थ्य विभाग में 2669 नए पदों पर बहाली के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। हाईकोर्ट में 980 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली है| इसके साथ ही स्कूली बच्चों के खातों में मिड-डे मील के पैसे भेजने के लिए 151 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी मिली है|

बिहार सरकार द्वारा आने वाले चुनाव मे बहुमत हासिल करने के लिए और मतदाताओं को लुभाने के लिए यह 3710 भर्तियाँ निकाली गई हैं| यदि आप भी बिहार एक बेरोजगार युवा हैं और बहुत दिनों से नौकरी ढूंड रहे हैं तो यह भर्तियाँ आप सभी के लिए वरदान सावित हो सकती हैं| इन सभी भर्तियाँ मे कितने कितने सीट हैं उसकी भी जानकारी निचे प्रदान की गई हैं|

ये भी देखें :- SBI Recruitment 2020 : SBI बैंक मे आने वाली हैं 14,000 भर्तियाँ, यहाँ जाने पुरी जानकारी

बिहार सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर 3710 भर्तियाँ निकाली गई

बिहार मे अक्टूबर-नवंबर 2020 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले विपक्ष राजनितिक दल अपनी-अपनी ओर से राज्य के वोटरों पर पकड़ बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं|हाल मे ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की थी|

इसमें तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन आदि को मुद्दा बनाया और 9 सितंबर को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की सभी लाइट ऑफ करके दीया, लालटेन या मोमबत्ती जलाने के लिए कहा था| इसी तरह नितीश सरकार को हर हर तरफ से घेरने के लिए कई प्रकार की कोशिश की जा रही हैं|

ये भी देखें :- चुनाव से पहले क्यों निकलती हैं भर्तियाँ ? Modi Sarkar पर लगे 500 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

बिहार मे 3710 भर्तियाँ इन जगहों पर होगी

बिहार सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद, हाईकोर्ट में 980 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी हैं| जिसमें पटना हाईकोर्ट में वर्ग-4 के 720 पद, लाइब्रेरियन के 26 पद, पर्सनल असिस्टेंट और स्टोनोग्राफर के 145 पद, विविध संवर्ग के 4 पद, ड्राइवर के 7 पदों के सृजन के अलावा मानदेय पर 61 लीगल असिस्टेंट के पद सृजन को भी मंजूरी दी हैं| वहीं समस्तीपुर सब-डिवीजनल कोर्ट के लिए 13 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है|

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 2669 नए पदों पर बहाली में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल मधेपुरा में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए 356 पद, की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसमें 86 पद कॉलेज के लिए और 270 पद कॉलेज-हॉस्पिटल के शामिल हैं|

ये भी देखें :- बिहार में 50 हजार पदों पर बम्पर भर्ती, जानिए कब से भर सकते हैं फॉर्म

ऐसी ही, 28 पारामेडिकल संस्थानों और 7 मेडिकल कालेज में चल रहे संस्थानों में 1235 पदों पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी हैं|

वहीं नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में MBBS की सीट 100 से बढ़ाकर 150 करने के लिए MCI के मानक के अनुरूप 539 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है|

ये भी देखें :- BSSC Inter Level Mains Exam : 13000 से अधिक पदों के लिए परीक्षा , यहाँ जाने जरुरी डिटेल

कोरोना वायरस महामारी के कारण काफी दिनों से स्कूल बंद हैं| कैबिनेट की मीटिंग में इन स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील के लिए उनके खातों में पैसे भेजे जाएंगे। स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजने के लिए 151 करोड़ रुपए की भी मंजूरी कैबिनेट ने दी|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago