BSEB

Bihar Board Class 11th Registration 2020-22 : 28 सितम्बर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

Bihar Board Class 11th Registration Form 2020-2022 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा मे सत्र 2020-2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फ्रॉम भरने की तिथि जारी कर दी हैं| बिहार बोर्ड के सभी 11वीं कक्षा मे OFFS से नामांकित नियमित और स्वतंत्र के विद्यार्थी दी गई तारीखों के बिच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं| आप सभी को बता दें की बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में उपस्थिति होने के लिए यह पंजीकरण करना बेहद आवश्यकता है| इसलिए आज के इस पोस्ट मे हमने सभी 11वीं के छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बारे मे जानकारी प्रदान की हैं|

बिहार बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा के छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बारे मे जानकारी देते हुए आधिकारिक सुचना जारी की हैं, जिसके अनुसार बिहार बोर्ड 11वीं पंजीकरण / अनुमति फॉर्म 10 सितंबर 2020 से शुरू होगा और यह पंजीकरण 28 सितंबर 2020 को समाप्त हो जाएगा| जिन छात्रों को BSEB कक्षा 11 वीं स्ट्रीम (आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स) में प्रवेश मिला है, ऐसे सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं|

आप सभी को हम यह भी बता दें की बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं का ऑनलाइन पंजीकरण संबंधित स्कूल / कॉलेज द्वारा किया जाएगा, जहां छात्रों को प्रवेश 2020 प्राप्त हुआ हैं| ऐसे सभी छात्र जो अभी 11वीं कक्षा मे पढ़ रहे हैं वे सभी बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट से स्ट्रीम वाइज रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं| इस बारे मे पुरी जानकारी आज के इस पोस्ट मे प्रदान की गई हैं|

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 11वीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2020-22

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण की तारीखों की घोषणा की है| जो छात्र 2020 में कक्षा 11वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें पंजीकरण फॉर्म 10 सितंबर 2020 से 28 सितंबर 2020 तक भरना होगा| बिहार बोर्ड ने इसकी जानकारी आधिकारिक सुचना जारी की है| यहाँ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की गई हैं साथ ही यह भी बताया गया है की फॉर्म का शुल्क कितना होगा|

EventsDate
इंटर परीक्षा 2022 के लिए 11वीं पंजीकरण के संबंध में सूचना जारी10 सितम्बर 2020
11वीं पंजीकरण फॉर्म 2022 भरने की शुरुआत10 सितम्बर 2020
बिना लेट फाइन के 11वीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 भरने की अंतिम तिथि28 सितम्बर 2020
लेट फीस के साथ 11वीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 भरने की अंतिम तिथि28 सितम्बर 2020
11वीं पंजीकरण फॉर्म 2022 के भुगतान की अंतिम तिथि28 सितम्बर 2020
11वीं पंजीकरण फॉर्म 2022 के संपादन / सुधार की शुरुआतघोषित किया जाना है
11वीं कक्षा 2022 के पंजीकरण पर्ची का विमोचनघोषित किया जाना है

बिहार बोर्ड कक्षा 11 वीं पंजीकरण 2022 विवरण

बिहार बोर्ड ने BSEB की ऑफिसियल वेबसाइट पर कक्षा 11वीं (इंटर परीक्षा 2022) रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया हैं| आप सभी कक्षा 11वीं के छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करेंगे और आधार विवरण और ईमेल आईडी सहित फॉर्म को सही ढंग से भरेंगे| रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद, छात्र बोर्ड द्वारा निर्धारित अपेक्षित शुल्क के साथ स्कूल/कॉलेज के प्रमुख / प्रिंसिपल को फॉर्म जमा करेंगे|

इसके बाद स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे| प्रधानाचार्य बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं (इंटर परीक्षा 2022) भरने के बाद छात्र को कक्षा 11वीं का पंजीकरण पर्ची लौटाएगा| इस प्रकार सभी कक्षा 11वीं के छात्र इंटर 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

बिहार बोर्ड 11वीं पंजीकरण 2022 शुल्क

सभी छात्रों को संबंधित स्कूल में कैश मोड में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा| नीचे हमने बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं पंजीकरण शुल्क 2020-22 सत्र के बारे में अपडेट किया है:-

Particular Regular Private
ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुल्क Rs.50/- Rs.50/-
ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क Rs.20/- Rs.20/-
रजिस्ट्रेशन शुल्क Rs.300/- Rs.300/-
परमिट शुल्क ( Private candidate ) Rs.300/-
कुल शुल्क Rs.370/- Rs.670/-

BSEB 11वीं कक्षा पंजीकरण के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने के दौरान, आपको निम्नलिखित सूचीबद्ध दस्तावेज जमा करने होंगे :-

  • एडमिशन स्लीप जो आपको एडमिशन के बाद मिली
  • कक्षा 10 वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो – 1
  • अधार कार्ड
  • बैंक पासबुक फोटो कॉपी
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि SC / ST / OBC या EBC)
  • मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पंजीयन शुल्क

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं Registration / Permission Form 2022 कैसे भरें ?

बिहार बोर्ड के कक्षा 11 वीं मे पढने वाले सभी छात्र Registration / Permission फॉर्म अपने कॉलेज जाकर प्राप्त कर सकते हैं या BSEB की ऑफिसियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं| निचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड bseb के ऑफिसियल वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें|
  • इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म मे सभी विवरण भरें|
  • चेक-इन विषय पर टिक करें जिसे आप चुनना चाहते हैं|
  • फिर फॉर्म पर हाल के पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं|
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें, जो आपके स्कूल / कॉलेज द्वारा निर्देश दिया गया है|
  • इसके बाद लागू शुल्क के साथ काउंटर करने के लिए अपना पंजीकरण / अनुमति शुल्क जमा करें|
  • चरण 8: वे पंजीकरण शुल्क स्वीकार करने के लिए आपकी रसीद प्रदान करेंगे|
Registration form for ArtsDownload
Registration form for VocationalDownload
Registration form for ScienceDownload
Registration form for CommerceDownload

सभी बिहार बोर्ड के 11वीं के छात्र ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं| इसके बाद हमारे बताए गए तरिके से फॉर्म जमा कर सकते हैं| यहाँ हमने बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो उसे आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago