Bihar Diesel Anudan Yojana 2020 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा राज्य के किसानों को खेतो की सिंचाई में राहत पहुंचाते हुए बिहार डीजल अनुदान योजना 2020 की घोषणा की गई हैं| इस डीजल अनुदान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी किसानों को बिहार सरकार द्वारा कृषि कार्य में उपयोग हेतु डीजल पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी| बिहार सरकार के अनुसार राज्य के सभी किसानों को कृषि कार्य में उपयोग के लिए मिलने वाले डीजल पर 50 रूपये प्रतिलीटर अनुदान राशि प्रदान की जाएगी| यदि आप भी बिहार राज्य के किसान हैं और इस “डीजल अनुदान योजना 2020” का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसकी पुरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई हैं|
जैसा की हमने आपको बताया की बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना “Diesel Anudan Yojana” की शुरुआत की हैं| बिहार सरकार पहले इस कृषि कार्य में उपयोग के लिए मिलने वाले डीजल पर 40 रूपये प्रतिलीटर अनुदान राशि प्रदान करती थी, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए सरकार द्वारा इसे बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिलीटर कर दिया गया है| आप सभी किसानों की जानकारी के लिए बता दें की इस डीजल अनुदान योजना में सभी किसानो को प्रति एकड़ के हिसाब से फसल की चार बार सिंचाई पर 400 रूपये प्रदान किये जाते है| आप सभी इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी निचे प्राप्त कर सकते हैं|
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस “डीजल अनुदान योजना” के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली यह अनुदान राशि खरीफ फसलों की डीजल पम्प सेट से सिंचाई के लिए अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी| इसी तरह किसानो को मक्का तथा अन्य मौसमी फसलों जैसे- दलहन, तेलहन, मौसमी सब्जियां, औषधीय एवं सुगंधित पौधे की तीन सिंचाई के लिए डीजल अनुदान दिया जाएगा|
इसके अलावा बिहार सरकार ने किसानों को राहत देते हुए विद्युत से चलने सभी ट्यूबवेल पर बिजली दरों में भी कटौती की हैं| आपको बता दें पहले कृषि कार्य के लिए किसानो को 96 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल देना पड़ता था जिसे अब घटाकर 75 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है| यानी की अब बड़े और छोटे दोनों किसान को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
योजना का नाम | बिहार डीजल अनुदान योजना |
आरम्भ किया गया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो को डीजल पर अनुदान देना |
लाभ | किसानो की आर्थिक मदद |
श्रेणी | बिहार सरकारी योजनांए |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in/ |
यदि आप बिहार डीजल अनुदान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा :-
यदि आप ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप निचे दिए गए चरणों के अनुसार बिहार डीजल अनुदान योजना में खरीफ़ सीजन (2019-20) के लिए तहत रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं :-
बिहार डीजल अनुदान के लिए फॉर्म भरें | यहाँ क्लिक करें |
कृषि विभाग, बिहार ऑफिसियल वेबसाइट | वेबसाइट |
यहाँ हमने बिहार डीजल अनुदान योजना की पुरी जानकरी प्रदान की हैं| हमने डीजल अनुदान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने की पुरी प्रक्रिया भी साझा की हैं| यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…