Sarkari News

बिहार सरकार 12वीं पास छात्रा को 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार देगी, जानिए पुरी जानकारी

Bihar Government Latest Scheme :- नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार अपने राज्य के शिक्षित युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही हैं| आप सभी जानते होंगे की आने वाले दिनों में बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव होना हैं, जिसके लिए अब चुनवा की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई हैं| इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने अगले कार्यकाल के लिए सात निश्चय पार्ट – दो की घोषणा कर दी हैं|

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की शाम जदयू मुख्यालय स्थिति कर्पूरी सभागार में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया हैं और कहा है की हमने पिछले चुनाव में सात निश्चय की घोषणा की थी, जिसमे हमने जो वादा किया था उसका एक-एक काम किया हैं| अगर अगला कार्यकाल हुआ तो सात निश्चय पार्ट -टू लाऊंगा, इसके तहत जो भी काम होगा उसका मेंटिनेंस (अनुरक्षण) करायेंगे| आइये अब आपको बतलाते हैं इस सात निश्चय में कौन कौन सी बातें शामिल हैं|

बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट – टू की घोषणा की है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “सक्षम बिहार, स्वाबलंबी बिहार” के लिए वे दूसरा सात निश्चय लाएंगे| इसका पहला निश्चय होगा ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ होगा| इसके तहत कौशल और उद्यमिता विकास के लिए अलग विभाग बनाये जाएंगे ITI और Polytechnic इसके अधीन होंगे|

सबको नौकरी मिल नहीं सकती लेकिन प्रशिक्षण की ऐसी व्यवस्था होगी कि सबको कोई न कोई काम मिल सके| हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनेगा, उद्यमिता विकास का काम करने की चाह रखने वाले सभी की मदद की जाएगी| इन सभी के अलावा पढने वाले छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी योजना की शुरुआत की है|

बिहार सरकार की सात निश्चय के तहत इन्हें मिलेगा लाभ

बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सात निश्चय की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सात निश्चय-दो के तहत दूसरा निश्चय ‘सशक्त महिला, सक्षम महिला’ होगा|बिहार के सभी महिलाओं को उद्यमिता के लिए विशेष सुविधा मिलेगी| इस सात निश्चय के माध्यम से उद्यमिता के लिए महिलाओं को 10 लाख की सहायता मिलेगी, 5 लाख लोन व 5 लाख का अनुदान|

इसके साथ ही साथ इंटर पास अविवाहित बेटियों को 10 की जगह 25 हजार और स्नातक पास बेटियों को 25 हजार की जगह 50 हजार रुपए मिलेंगी| यह खबर सभी पढने वाले बेटियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर हैं इसके जरिये सभी बेटियों को उच्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| इसके माध्यम से क्षेत्रीय प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी|

सात निश्चय में खेतों और गाँवों को समृद्ध बनाने के लिए किया जाएगा काम

बिहार सरकार के साथ निश्चयों में से तीसरा निश्चय ‘हर खेत में सिंचाई के लिए पानी’ होगा| इसके साथ ही चौथा निश्चय ‘स्वच्छ गांव समृद्ध गांव’ के तहत हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाए जाएंगे| ठोस व तरल अवशिष्ठ के प्रबंधन की व्यवस्था किये जाएंगे| पूर्व के सात निश्चयों के मेंटिनेंस की व्यवस्था और पशु एवं मत्स्य संसाधनों के विकास करेंगे|

पांचवां निश्चय होगा ‘स्वच्छ शहर, विकसित शहर’ इसके तहत वृद्धजनों के लिए राज्य के हर शहर में आश्रय स्थल बनवाए जाएंगे, शहरी गरीबों हेतु बहुमंजिला आवास का निर्माण होगा| ये इमारतें नगर निगम क्षेत्रों के अलावा सभी नगर निकायों और नगर पंचायतों में भी बनेंगे| राज्यभर के सभी घाटों पर ‘मोक्षधाम’ बनवायेंगे, जहां विद्युत शवदाहगृह की व्यवस्था होगी|

सरकार के सात निश्चयों में सुलभ सम्पर्कता भी शामिल है

नीतीश कुमार ने कहा कि उनका छठा निश्चय ‘सुलभ सम्पर्कता’ होगा, हर गांव को जोड़ते हुए बेहतर सम्पर्कता की सुविधा दी जाएगी ताकि किसी को कहीं भी जाने में कोई परेशानी नहीं हो सके| इसके साथ ही जितने शहरी इलाके हैं, जहां आबादी का घनत्व अधिक है, वहां बाईपास का निर्माण भी करवाए जाएंगे, फ्लाईओवर, एलिवेटेड सड़कों का निर्माण होगा|

सातवां निश्चय होगा ‘सबके लिए सवास्थ्य सुविधा’ इसके तहत लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी इलाज की और बेहतर व्यवस्था बहाल होगी| इन सभी चीजों के साथ याद नितीश सरकार दोबारा कार्यकाल में आएं तो यह सभी सात निश्चय के वादों को पूरा करेगी| अब इस बारे में अधिक जानकारी की घोषणा विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा|

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

1 week ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

4 weeks ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

4 weeks ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

4 weeks ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

4 weeks ago