Sarkari Jobs

बिहार पुलिस दरोगा (BPSSC) मुख्य भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को होगी | ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न

BPSSC Bihar Police SI Recruitment Exam 2020 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार पुलिस दरोगा मुख्य भर्ती परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया हैं| बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने यह जानकारी दी हैं की यह परीक्षा अब 23 अगस्त 2020 को दो शिफ्ट मे होगी| जैसा की आप सभी को पता होगा की यह दरोगा भर्ती की परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था|

इस BPSSC बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मे 2446 पदों को भरा जाएगा| बिहार पुलिस दरोगा की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को हुई थी, जिसमे 50072 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था| अब इस दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2020 को होने जा रही हैं| इस बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मे 50,072 परीक्षर्थी शामिल होंगे| जिसकी पुरी तैयारी कर ली गई हैं|

इस बार आयोग सोशल डिस्टेंसिंग से बिहार पुलिस दरोगा भर्ती एग्जाम कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का फिर से निर्धारण कर रहा है| दो अभ्यर्थियों के बीच कम से कम 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित कराया जाएगा| परीक्षा केन्दों के लिए सभी डीएम को पत्र भेजा जा चुका है| अब जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा मे शामिल होने जा रहे हैं उन सभी के लिए हमने एग्जाम पैटर्न शेयर की हैं|

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की BPSSC की दरोगा भर्ती की परीक्षा 23 अगस्त 2020 को होने जा रही हैं| इसकी जानकारी देते हुए दरोगा परीक्षा विशेषज्ञ अदम्या अदिति गुरुकुल के डॉ. एम रहमान बताया कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभी से ही लग जाना चाहिए| सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा की रूटीन बनाकर तैयारी मे जुट जाना चाहिए|

यदि आप मुख्य परीक्षा मे पास हो जाते के बाद छात्रों को दौड़ में सफल होना होगा, जिसके लिए शारीरिक दक्षता के लिए नियमित प्रैक्टिस करनी होगी| सभी उम्मीदवारों ने जो नोट्स बनाए हैं और जो स्टडी मैटेरियल उनके पास है, उन्हें खूब पढ़ें| दो-तीन बच्चे मिलकर ग्रुप डिस्कशन करें| एक दिन में कम से कम पांच सेट बनाने का प्रयास करें| इस तरह आप सभी इस परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं|

बिहार दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा का पैटर्न

निचे हमने इस बिहार दरोगा भर्ती मे होने वाली मुख्य परीक्षा की एग्जाम पैटर्न शेयर किया हैं| आप सभी निचे दिए गये विषय के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं :-

पेपर-।

  • समान्य अध्ययन, समान्य विज्ञान नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे|
  • परीक्षा के दोनों पेपर के प्रत्येक में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे|
  • जिनके लिए प्रत्येक में 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है|
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 मार्क्स काटे जाएंगे|

हिन्दी में पास होना जरुरी हैं

  • सामान्य हिन्दी में व्याकरण से संबधी प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे- वाक्य की शुद्धि – अशुद्धि समानार्थक – विपरितार्थक शब्द मुहावरे, लोकोक्तियाँ, संधि, समास पर्यायवाची शब्द अनेक शब्द के लिए एक शब्द इत्यादि|
  • हालांकि यह पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग एवं अंतिम मेरिट में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे|
  • अगर कोई अभ्यर्थी इसमें पास नहीं होता है तो पेपर- ।। की उसकी कॉपी जांच नहीं की जायेगी और उसे फेल घोषित कर दिया जायेगा|
  • इसलिए इस पेपर 1 पर विशेष नहीं किन्तु ध्यान देने की जरूरत है|

पेपर-।।

  • समान्य अध्ययन के अंतर्गत ही सभी चीजें अर्थात इतिहास, भूगोल, इत्यादि आ जाती हैं, लेकिन इनका वर्णन आयोग द्वारा अलग से भी किया गया है तो अभ्यर्थियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए|
  • सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान में नवीनतम, बड़ा छोटा, प्रथम, समाचार एजेंसी, संसद से संबंधित प्रश्न अर्थात परंपरागत प्रश्न होगें जिन्हें अभ्यर्थी किसी भी अच्छे सामान्य ज्ञान की किताब के अंक में दिये गए विविध से तैयार कर सकते हैं|

इतिहास

  • 1. आधुनिक भारत 2. प्राचीन भारत 3. मध्यकालीन भारत विज्ञान
  • (क) भौतिक विज्ञान 1. प्रकाश 2. ऊष्मा 3.आधुनिक भौतिकी
  • (ख) रासायन विज्ञान 1. आवर्त सारणी, 2. परमाणु संरचना 3. धातु एवं अधातु
  • (ग) जीव- विज्ञान
  • (घ) विज्ञान- प्रोद्योगिकी
  • (ड़) पर्यावरण- परिस्थितिकी 1. प्रमुख प्रोटोकँल 2. जैव अभ्यारण

संविधान

  • 1. संवैधानिक विकास
  • 2. प्रमुख अनुच्छेद
  • 3. राष्ट्रपति
  • 4. राज्यपाल
  • 5. मौलिक अधिकार
  • 6. मौलिक कर्त्तव्य

भारत का भूगोल

  • 1.भौगोलिक संरचना 2. नदी/पवर्त/ मिट्टी/ झील 3. प्रमुख उद्योग एवं जैविक उद्यान 4. जनगणना          
  • अर्थशास्त्र
    • 1. नवीनतम् बैंकिंग व्यवस्था आरबीआई, टैक्स, रोजगार
  • रिजनिंग/ गणित के प्रश्न
    • 1. लगातार प्रयास/ अधिक से अधिक सेट का अभ्यास
    • 2. प्रश्न की प्रकृति के आधार पर

अंतिम शब्द :-

आप सभी ऊपर दिए गये एग्जाम पैटर्न के अनुसार इस दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं| बहुत जल्द ही इसके BPSSC की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bpssc.bih.nic.in/ पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा| जिसे आप परीक्षा केंद्र पर ले जाकर दरोगा भर्ती एग्जाम मे शामिल हो सकते हैं|

यदि आपको अभी भी इस BPSSC बिहार दरोगा पुलिस भर्ती से सम्बन्ध मे कोई सावाल आपके मन मे हैं तो आप उसे निचे कमेंट बॉक्स मे हमसे पूछ सकते हैं| बिहार पुलिस दरोगा भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट के लिए हमारे इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago