Sarkari Yojna Hindi

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना | सिंचाई सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Form :- नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार अपने राज्य के उन किसानो के लिए “बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना” जो सूखे की मार झेल रहे हैं| इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी किसानो को निजी नलकूप लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जो ख़राब मानसून की वजह से अच्छी खेती नहीं कर पाते हैं| हम सभी जानते है कि सूखे की वजह से फसल के नुकसान होने से किसानो की आय में कमी आती है, और ऐसे मे कई किसान गलत फैसले ले लेते हैं| इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी किसानो के लिए यह “शताब्दी निजी नलकूप योजना” लेकर आई है|

बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है, जिसकी 80 % जनसँख्या कृषि पर आधारित है| यहाँ कृषि के लिए सिंचाई एक मुख्य कारक है, लेकिन मानसून की अनिश्चितता एवं बहुत कम वर्षा के कारण किसानो को काफी परेशानी होती हैं| इसे ही देखते हुए राज्य में कृषि विकास एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु अनुदान आधारित निजी नलकूप योजना लागू की है| इस योजना के अनुसार 328 रूपये प्रति मीटर की दर से 70 मीटर की गहराई के लिए और 15 हजार रूपये 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए 597 रूपये प्रति मीटर की दर से अधिकतम 35 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|

आज के इस पोस्ट मे हम आप सभी को बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के बारे मे पुरी जानकारी प्रदान करेंगे| राज्य के वे इच्छुक लाभार्थी जो बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने खेतो में नलकूप लगवाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं| आइए जानते है इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवेदन की स्तिथि कैसे जाने, सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें|

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना – सिंचाई के लिए सब्सिडी प्राप्त करें

बिहार राज्य मे ज्यादातर किसान खेतिवारी पर ही निर्भर है, यहाँ गत वर्षों में मानसून की अनिश्चितता एवं अल्प वर्षापात की स्थिति के कारण भूजल आधारित सिंचाई पर निर्भरता बढ़ गयी है| राज्य के 90-95 प्रतिशत कृषक लघु एवं सीमान्त श्रेणी के हैं, ऐसे किसानों के लिए सिचाई उपकरण खरीदना मुश्किल हैं| ऐसे किसान इस योजना की मदद से सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगवा सकते हैं| नलकूप लगवाने के लिए आवेदन करने वाले किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी|

इस योजना के अनुसार, जिन किसानों के पास 40 डिसमिल से अधिक भूमि है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा 15 से 35 हजार रुपये तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी और इसके अलावा, 10000 रुपये सरकार द्वारा पंप के लिए अलग से दिए जाएंगे| इस योजना के माध्यम से, राज्य के किसान अपने खेतों को समय पर पानी देने से बचाने में सक्षम होंगे| इसकी मदद से राज्य के किसान लोग अपने खेतो में आसानी से खेती कर सकेंगे|

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना ओवरव्यू

योजना का नामबिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना
विभाग लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यनलकूप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
लाभसिंचाई के लिए नलकूप की व्यवस्था
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in/

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ एवं पात्रता

  • इस योजना के माध्यम से, राज्य सरकार किसानों को सिंचाई के लिए अपने ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी|
  • बिहार राज्य के सभी ब्लॉकों में बिहार शताब्दी निजी ट्यूबवेल योजना 2021 को लागू करने का प्रावधान किया गया है|
  • इस योजना के अनुसार, ट्यूबवेल की बोरिंग के लिए अधिकतम 15 हजार तक अनुदान 100 रुपया प्रति फीट की दर से दिया जायेगा और मध्यम गहराई के लिए नलकूप बोरिंग के लिए अधिकतम 35 हजार अनुदान धनराशि 182 रुपए प्रति फीट की दर से प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान के पास अपने नाम से 40 डिसमिल भूमि होना अनिवार्य है
  • जो आवेदक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

बिहार निजी नलकूप योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • कृषि योग्य भूमि के कागज़ात
  • भू – धरकता प्रमाण पत्र / अदयतन रसीद

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

बिहार राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी इस बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं, वे सभी निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज पर “आवेदन करे” के आप्शन पर क्लिक करें|
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे अच्छी तरह से भर दें|
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप सभी को आवश्यक दस्तावेजों को उपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं|

अपने नलकूप योजना के आवेदन की  स्थिति की जांच कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके होम पेज पर आपको “निजी नलकूप योजना” के सेक्शन से “आवेदन की स्थिति” के पर क्लिक करें|
  • इस फॉर्म में आपको आपसे पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- आवेदन संख्या दर्ज करके “Search” के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार आप बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के अंतर्गत आवेदन की स्थिति जाँच सकते हैं|
आवेदन फॉर्मयहाँ से भरें
आवेदन की स्तिथि जाने यहाँ से जाने
ऑफिसियल वेबसाइट वेबसाइट

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना हेल्प लाइन नंबर

  • 0612-2215605/ 2215606
  • 0612-2217161/ 2217162
  • 0612-2217163/ 2217164
  • 0612-2217165/ 2217450
  • 0612-2217451/ 2217452

इस प्रकार आप सभी बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| यहाँ हमने इस योजना की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना के बारे मे कोई सवाल हैं तो उसे हमसे निचे कमेंट सेक्शन मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago