BSEB

बिहार STET मे 9वीं से 12वीं तक 37 हजार 440 अभ्यर्थी चयनित होंगे, यहाँ से जाने चयन प्रक्रिया

Bihar STET Exam Latest Updates :- नमस्कार दोस्तों, बिहार बोर्ड ने STET परीक्षा को लेकर एक नई अपडेट जारी की है| इस अपडेट मे कहा गया है की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 मे 37 हजार 440 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा| बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई इस जानकारी के अनुसार माध्यमिक स्तर पर 25 हजार 270 और उच्च माध्यमिक स्तर पर 12 हजार 170 अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे|

STET मे कुल पदों की संख्या के अनुसार ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिससे सभी पात्र शिक्षकों की नियुक्ति में आसानी होगी| बिहार बोर्ड द्वारा 10 साल बाद STET की परीक्षा ली जा रही हैं| स्टेट परीक्षा मे इस बार 15 विषयों को शामिल किया गया हैं| कक्षा 9वीं से 12वीं तक की बात करें तो सबसे ज्यादा अंग्रेजी, विज्ञान व गणित में अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा| निचे हमने इस बारे मे विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की है|

ये भी देखें :- Bihar STET Exam 2020: नया Exam Date हुआ घोषित, जानिए कब होगी सभी परीक्षाएं

बिहार STET पुनर्परीक्षा – 9 सितम्बर से 21 सितम्बर तक

बिहार राज्य शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (STET) के लिए विभिन्न पालियों में 9 से 21 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की जाएगी| यह सभी परीक्षाएं 9 सितंबर, 10,11,14,15,16,17,18 और 21 को निर्धारित की गई हैं| इसके पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कई बार यह STET एग्जाम कैंसिल कर चुका हैं, लेकिन अब इसकी रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दी हैं|

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें कोरोना वायरस के कारण यह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएगी| बिहार बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मजिस्ट्रेटों और आवेदकों को फिर से परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया गया है|इस परीक्षा मे वस्तुनिष्ठ बहुवैकल्पिक होंगे, और एक प्रश्न पर एक अंक निर्धारित किए गए हैं|

STET में इस बार राज्य भर से दो लाख 47 हजार 241 अभ्यर्थी शामिल होंगे| इसमें प्रथम पेपर (माध्यमिक) में एक लाख 81 हजार 738 और द्वितीय पेपर (उच्च माध्यमिक) में 65 हजार 503 अभ्यर्थी शामिल होंगे| प्रथम पेपर में 25 हजार 270 और द्वितीय पेपर में 12 हजार 170 अभ्यर्थी मेधा सूची में शामिल होंगे| आइए अब जानते हैं इसकी चयन प्रक्रिया क्या होगी|

ये भी देखें :- Bihar STET Admit Card 2020 : इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार STET परीक्षा – ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

  • STET 2019 में कुल पद बराबर विषयवार एवं कोटिवार मेरिट सूची तैयार की जायेगी, इसमें उच्च प्राप्तांक से न्यून प्राप्तांक में किया जायेगा|
  • समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी|
  • समान अंक व समान जन्मतिथि होने पर स्नातक और स्नातकोत्तर में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को प्राथमिकता मिलेगी|
  • समान अंक, समान जन्मतिथि, स्नातक और स्नातकोत्तर में समान अंक प्राप्त अभ्यर्थी में अंग्रेजी वर्गमाला के अनुसार अभ्यर्थी को मेधा सूची में शामिल किया जायेगा|

बिहार STET परीक्षा – विषयवार सीटें

बिहार STET परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9वीं से 10वीं के बिच विषयवार इतने सीटों पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा :-

  • अंग्रेजी – 5054
  • गणित – 5054
  • विज्ञान – 5054
  • सामाजिक विज्ञान –  5054
  • हिन्दी – 3000
  • संस्कृत – 1054
  • उर्दू – 1000

बिहार STET परीक्षा के माध्यम से कक्षा 11वीं से 12वीं के बिच विषयवार इतने सीटों पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा :-

  • अंग्रेजी – 2125
  • गणित – 2104
  • भौतिकी – 2384
  • रसायन शास्त्र  – 2221
  • प्राणी विज्ञान – 723
  • वनस्पति विज्ञान – 835
  • कंप्यूटर साइंस – 1573
  • मैथिली – 105

STET परीक्षा की सिलेबस जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान

STET की पुन: परीक्षा की तारीख की घोषणा के बाद, सभी उम्मीदवार एक बार फिर पाठ्यक्रम को लेकर घबरा गए हैं| बोर्ड द्वारा उनके सिलेबस जारी नहीं किए जाने से छात्र परेशान हैं| विशेषकर सामाजिक विज्ञान विषयों के संबंध में छात्र को बहुत परेशानी हुई, छात्रों द्वारा आउट ऑफ सिलेबस का मुद्दा भी उठाया गया था|

इधर, बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने कहा कि बिहार बोर्ड ने अभी तक एसटीईटी का विषयवार पाठ्यक्रम जारी नहीं किया है, जिसके कारण छात्रों में काफी उत्साह है| बिहार बोर्ड से एसटीईटी के सिलेबस को जल्द जारी करने की मांग की गई है ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें|

अब जब भी बिहार बोर्ड द्वारा STET परीक्षा की सिलेबस जारी की जाती हैं, हम यह इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को सिलेबस की पुरी जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आपके मन मे अभी भी STET परीक्षा से सम्बन्ध मे कोई सवाल है तो उसे आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago