Hindi Jankari

पोस्ट ऑफिस के साथ 5000 रुपये मे शुरू करें बिज़नस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Post Office Business Opportunity :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप कम निवेश मे अच्छी कमाई का मौका तलाश कर रहें हैं तो आज का यह पोस्ट आप सभी के लिए फायदेमंद सावित होने वाली हैं| आप सभी लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर काम करने का एक अच्छा मौका हैं| आप सभी पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं| हाल मे ही पोस्ट ऑफिस ने देश के लोगों के साथ बिज़नस करने के लिए एक स्कीम की घोषणा की हैं| आज हम उसी स्कीम के बारे मे जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं|

भारतीय डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Post office Franchise) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की हैं| इस स्कीम के साथ मिलकर आप पोस्ट ऑफिस खोल सकते हैं| इसके साथ बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 5000 रूपये खर्च करने होंगे| आप सभी इस स्कीम के तहत 5000 खर्च करके आप पोस्ट ऑफिस खोल सकते हैं| अब इस स्कीम की पुरी जानकारी आप सभी के साथ निचे शेयर की जा रही हैं|

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी क्या हैं ?

हमारे देश मे इस समय लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं| इसके बाद भी पोस्ट ऑफिस हर जगह नहीं पहुँच पाई हैं| इस समय भारतीय डाक विभाग अपने नेटवर्क को तेजी से विस्तार कर रही हैं, जिसका फायदा आप सभी उठा सकते हैं| भारतीय डाक विभाग अपनी पहुँच हर जगह बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी देता है|

यदि आप एक अच्छी कमाई वाला काम करना चाहते हैं तो यह पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी आप सभी के लिए बेस्ट हैं| इस पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी स्कीम मे आप सभी बहुत कम निवेश हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं| आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे सिर्फ 5000 रुपए में पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं|

पोस्ट ऑफिस मे दो तरह की होती हैं फ्रेंचाइजी

भारतीय डाक विभाग के पोस्ट ऑफिस मे दो तरह की फ्रेंचाइजी देता हैं| इस पोस्ट ऑफिस मे पहली आउटलेट फ्रेंचाइजी है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है| आइए जानते हैं इन दोनों फ्रेंचाइजी के बारे मे :-

आउटलेट फ्रेंचाइजी :- देश भर में कई जगह हैं जहां एक पोस्ट ऑफिस खोलने की आवश्यकता है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस नहीं खोला जा सकता है, तो लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक फ्रैंचाइज़ी आउटलेट खोला जाता है|

पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी :- इसके अलावा, जो एजेंट शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक टिकट और स्टेशनरी घर-घर जाकर वितरित करते हैं, इसे पोस्टल एजेंट्स फ्रैंचाइज़ के नाम से जाना जाता है|

पोस्टल एजेंट बनकर पहुंचा सकते हैं घर-घर सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस की पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी खोलकर आप ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएँ जैसे- स्टाम्प, स्पीड पोस्ट, आर्टिकल्स, स्टेशनरी, मनी ऑर्डर की बुकिंग के लिए आप अपनी तरफ से सुविधा मुहैया करा सकते हैं| ये सभी सुविधाएं ग्राहकों को पोस्टल एजेंट्स बनकर घर-घर भी पहुंचाई जा सकती हैं|

फ्रेंचाइजी खोलने के लिए 5000 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट

यदि आप पोस्ट ऑफिस की कोई भी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको  5000 रुपए का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट देना होता हैं| एक बार आप यदि फ्रैंचाइजी ले लेते है उसके बाद आपको आपके काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है| यह हर महीने हजारों रूपये का हो सकता हैं|

पोस्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए शर्तें

  • कोई भी भारतीय व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है|
  • फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
  • इसके अलावा, फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है|
  • इसके लिए आपको 5000 रुपये खर्च करने होंगे|

पोस्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए भरना होगा फॉर्म

जो भी इच्छुक लाभार्थी इस पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं वे सभी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| आवेदन फॉर्म कैसे भरना हैं इसकी पुरी जानकारी आप सभी के सहत निचे शेयर की जा रही हैं :-

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए आप सभी इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं|
  • https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf
  • यहाँ से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन फॉर्म भरकर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  • जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है|
  • इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे|

इस प्रकार आप सभी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं| यहाँ हमने आप सभी को कम निवेश मे अच्छी कमाई करने का एक बिज़नस आईडिया दिया हैं| यह पोस्ट ऑफिस की स्कीम आप सभी के लिए काफी लाभदायक सावित हो सकती हैं|

यदि आपके मन मे अभी भी इस पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्कीम के सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं, तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| ऐसे ही बिज़नस आईडिया से जुड़ी और खबर के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago