Hindi Jankari

कॉमन सर्विस सेण्टर (CSC) से कमायें 40,000 रु प्रतिमाह, यहाँ जाने रजिस्ट्रेशन की पुरी प्रक्रिया

Common Service Center Registration :- नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट हम आपको कॉमन सर्विस सेण्टर (CSC) रजिस्ट्रेशन करने के बारे मे पुरी जानकारी प्रदान करेंगे| इस सर्विस सेण्टर के जरिए आप अपना खुद का बिज़नस शुरू कर सकते हैं| आपको बता दें यह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) योजना डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है| कॉमन सर्विस सेण्टर केंद्र सरकार से अप्रूव भी हैं और इसे खोलने के लिए आपको इसके वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसी के बारे मे हमने इस पोस्ट मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की हैं|

आपके जानकारी के लिए बता दें की यह कॉमन सर्विस सेण्टर Department of Electronics and Information Technology की एक बहुत ही अच्छी स्कीम हैं| इस योजना के जरिए देश के आम लोगों को यह सेण्टर खोलने की अनुमति दी जाती हैं| आप यह कॉमन सर्विस सेण्टर खोलकर लोगों को  हेल्थ, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, फाइनेंस से जुड़ी सर्विस प्रोवाइड कर सकते है और उसके बदले में कुछ फीस ले सकते हैं| आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं की कॉमन सर्विस सेण्टर के क्या क्या फायदें हैं और इससे आप 40 हजार रुपये प्रति महीने कैसे कमा सकते हैं|

यदि आप एक शिक्षित और योग्य व्यक्ति हैं तो आप इस सेण्टर के जरिए एक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं| यह CSC सेण्टर अपने गाँव या शहर मे खोलकर वहां के लोगों को जरुरी सेवाएँ उपलब्ध करवा सकते हैं| लेकिन सवाल यह आता हैं की CSC सेण्टर खोलने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा| इसलिए हमने कॉमन सर्विस सेण्टर खोलने की पुरी जानकारी शेयर की हैं|

Common Service Center खोलकर लोगों के बिच ये सेवाएं उपलब्ध करवा सकते हैं

आप सभी शिक्षित और योग्य व्यक्ति कॉमन सर्विस सेण्टर खोलकर विभीन्न सेक्टर मे सेवाएं उपलब्ध करवा सकते हैं| इस सेंटर मे बहुत सारे सेक्टर शामिल हैं जैसे की हेल्थ, एग्रीकल्चर, एजुकेशन और फाइनेंस|आप इन सभी सेक्टर्स में कई सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, जिसमें सरकार, संगठन या कोई निजी संगठन भी एक सेवा हो सकता है| यदि यह सेवा डिजिटल रूप से उपलब्ध है, तो आप इस कॉमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से इन सेवाओं को दे सकते हैं|

आप इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट बनवाने में उनकी मदद कर सकते हैं| आप उन्हें किसी भी तरह का टिकट बुक करने में मदद कर सकते हैं| आप मोबाइल फोन बिल के लिए भुगतान कर सकते हैं| आप वे सभी सेवाएँ दे सकते हैं जिनमें डिजिटल भुगतान किया जाता है|सरकार की शिक्षा-संबंधी सेवा, यानी डिजिटल साक्षरता प्रणाली जितनी भी हो, आप सेवा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं|

ये भी देखें :- Aadhar Card Center खोलकर कमा सकते हैं 50,000 रु प्रतिमाह, यहाँ जाने रजिस्ट्रेशन की पुरी प्रक्रिया

Common Service Center खोलने के लिए आपके पास क्या चीजें होनी चाहिए

  • आपके पास चाहिए एक पीसी जिसमें विंडो का लाइसेंस ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए|
  • इसमें कम से कम 120 जीबी की हार्ड डिस्क होनी चाहिए और 512 एमबी का RAM होनी चाहिए|
  • इसके अलावा आपके पास एक युपीएस सिस्टम होना चाहिए, आपके पास एक प्रिंटर भी होना चाहिए|
  • आपके पास वेब या फिर डिजीट्ल कैमरा होना चाहिए|
  • इसके अलावा आपके पास बायोमेट्रिक या IRIS का स्केनर आपको ऑथेंटिकेशन के लिए लेना पड़ेगा|

कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए (Eligibility) पात्रता क्या हैं

  • यह कुछ बेसिक सी रिक्वायरमेंट है अगर आप अपना कॉमन सर्विस सेंटर खोलना चाहते हैं|
  • कॉमन सर्विस सेण्टर खोलने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिये|
  • आपकी क्वालिफिकेशन कम से कम किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हो|
  • इसके लिए आपको बेसिक कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी चाहिए|
  • लोकल लैंग्वेज और और इंग्लिश समझना जरुरी है|

Common Service Center खोलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको डिजिटल इंडिया CSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं|
  • इसके होम पेज पर आपको “CSC Registration” के लिंक पर क्लिक करना हैं|
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा|
  • इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लिकेशन प्रकार का चयन करें|
  • अपना सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें|
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें, और फिर सबमिट पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अपने बारे मे, सेण्टर के जगह के बारे मे, अपना बैंक अकाउंट के बारे मे पुरी जानकारी सही सही प्रदान करें|
  • सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें|
  • इसके बाद उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने शहर के जिलाधिकारी महोदय हैं, वहां भेज दें|
  • अगर आपका डॉक्यूमेंट ठीक हुए तो आपको सीएससी का लाइसेंस मिल जाएगा|
  • सीएससी का लाइसेंस मिलने के बाद आप अपना बिज़नस शुरू कर सकते हैं|

Note :- इस कॉमन सर्विस सेण्टर खोलने की प्रोसेस में सरकार आपसे कोई फीस नहीं ले रही है|

यहाँ हमने कॉमन सर्विस सेण्टर खोलने की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपको CSC सेण्टर खोलने के बारे मे कुछ भी सवाल है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 80 3000 3468 , 1803 834 688 पर कॉल कर सकते हैं| आप हमसे भी अपना सवाल कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago