Hindi Jankari

आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? UIDAI E-Aadhar Card Download

e-Aadhar Card Online Download :- यदि आपका आधार कार्ड गुम हो गया हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए E-Aadhar Card पोर्टल की शुरुआत की हैं| वहां से सभी भारतीय नागरिक अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| ई आधार पोर्टल से अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट मे शेयर की गई हैं|

जैसा की आप सभी को पता होगा की आज के समय मे आधार कार्ड अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज मे से एक हैं| जिसका उपयोग भारत वर्ष मे लगभग सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यो में किया जाता है| भारत के ज्यादातर लोग अपना सभी जरुर कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने पर्स मे रखते हैं, ऐसे मे कही उनका पर्स गुम हो जाता हैं, तो उन्हें घबराहट होने लगती हैं| इसलिए आज हम आपको एक तरिका बताएँगे जहाँ से आप सभी आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं|

आप अपना आधार कार्ड E Aadhar Card UIDAI पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं| ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करना हैं इसके बारे मे पुरी जानकारी इस पोस्ट मे शेयर की गई हैं| अभी तक लोग आधार कार्ड गुम हो जाने पर CSC सेंटर से आधार कार्ड दुबारा प्राप्त करते थें|जिसमे आपको 100 रुपये तक आधार कार्ड प्राप्त करने मे लग जाते थे| लेकिन अब सभी लोग ई आधार कार्ड पोर्टल की मदद से घर बैठे अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?

ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सरकार ने एक UIDAI की एक ऑफिसियल वेबसाइट की शुरुआत की हैं| इस वेबसाइट से आप सभी ई आधार कार्ड बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं| e-Aadhaar एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिसे UIDAI के सक्षम अधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जाता है| निचे दिये गये कुछ स्टेप्स को फॉलो कर के इस वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

UIDAI ऑफिसियल वेबसाइट आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए तिन तरिके प्रदान करता हैं|हम यहाँ इस पोस्ट मे आपके साथ तीनो तरीकों से आधार कार्ड डाउनलोड करने की पुरी प्रक्रिया आपके साथ शेयर करेंगे|

ई-आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के प्रकार

अब आप सभी घर बैठे ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर चाहिये और उसके साथ इन्टरनेट चाहिये| अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सरकार द्वारा शुरू की गई UIDAI की वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करें|

इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके पास ई आधार कार्ड डाउनलोड करने के तिन आप्शन होंगे| आप किसी भी आप्शन की मदद से आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं :-

  • Aadhaar Number
  • Enrolment ID (EID)
  • Virtual ID (VID)

नोट :- यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं तो आप इस UIDAI की वेबसाइट से ई आधार कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं|

ई-आधार कार्ड डाउनलोड करें आधार नंबर से

आप सभी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं अपने आधार नंबर की मदद से, निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें और आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड करे :-

  • इसके बाद अपना 12 नंबरो का आधार नंबर दिये गये बॉक्स में भरे|
  • और फिर उसके निचे दिये गये कॅप्टचा कोड भरकर सेंड OTP पर क्लिक करें|
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे भर कर ई आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड कर लें|

ई-आधार डाउनलोड करे ईआईडी नंबर से

नामांकन आईडी (EID) की मदद से ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके ई आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-

  • अब दिये गये खाली स्थान पर 14 अंको का ईआइडी नंबर भर दें|
  • यह नंबर आपको आधार स्लिप पर मिल जाएगा, या फिर जहाँ से आपने अपना आधार कार्ड बनवाया था|
  • ईआइडी नंबर भरने के बाद कॅप्टचा कोड भरकर सेंड OTP पर क्लिक करें|
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे भर कर ई आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड कर लें|

ई-आधार कार्ड डाउनलोड करे वर्चुअल आईडी से

आप सभी वर्चुअल आईडी की मदद से भी अपना ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए निचे दिये गये कुछ स्टेप्स फॉलो करें|

  • अब निर्धारित स्थान पर 16 अंको का वर्चुअल आईडी नंबर भर दे|
  • वर्चुअल आईडी नंबर भरने के बाद कॅप्टचा कोड भरकर सेंड OTP पर क्लिक करें|
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे भर कर ई आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड कर लें|

ई आधार कार्ड पीडीऍफ़ का पासवर्ड कैसे जाने ?

यदि आपने ई आधार कार्ड डाउनलोड कर लिया हैं हैं तो आपको बता दें यह पीडीऍफ़ कॉपी को बिना पासवर्ड के नहीं खुलेगा| यहाँ हमने पीडीऍफ़ पासवर्ड जानने मे मदद करेंगे| आप सभी को बता दें आधार पीडीऍफ़ का पासवर्ड आपके नाम और जन्म के साल को मिलाकर बनेगा|ई आधार पीडीऍफ़ पासवर्ड आपके नाम के पहले चार लेटर्स और आपकी जन्म तिथि को मिलाकर बनेगा|

उदहारण

जैसे की आपका नाम SUBHAM KUMAR हैं और आपका जन्म का वर्ष 1998 हैं तो आपका पासवर्ड SUBH1998 हैं|

जैसे की आपका नाम DEEPAK GUPTA है और आपका जन्म का वर्ष 1995 हैं तो आपका पासवर्ड DEEP1995 हैं|

इस प्रकार आप सभी UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| हमें उम्मीद हैं आपको यह पोस्ट लाभदायक लगी होगी|यदि आपको अभी भी इसके सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं, तो उसे निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं|

पूछे गए प्रमुख प्रश्न – FAQ’s

मैं अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर, वर्चुअल आईडी तथा ईआईडी नंबर की सहायता से आधार कार्ड खोज कर डाउनलोड कर सकते है|

ई आधार कार्ड क्या हैं?

e-Aadhaar की एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिसे UIDAI के सक्षम अधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जाता है|

क्या आधार की भौतिक प्रति ई-आधार समान रूप से मान्य है?

आधार अधिनियम के अनुसार, ई-आधार सभी प्रयोजनों के लिए आधार की भौतिक प्रति की तरह ही मान्य है| ई आधार की वैधता के लिए यूआईडीएआई परिपत्र के लिए, कृपया ई-आधार पर जाएं|

मास्क्ड आधार क्या है?

मास्क आधार विकल्प आपको अपने डाउनलोड किए गए आधार में अपना आधार नंबर मास्क करने की अनुमति देता है|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago