CSS Scholarship List 2020 :- नमस्कार दोस्तों, सेंट्रल सेक्टर स्कीम (CSS) का परिणाम जारी कर दिया गया हैं, जिन छात्रों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए इस स्कालरशिप के लिए आवेदन किया था, वे अब सीएसएस स्कॉलरशिप की सूची मे अपना नाम खोज सकते हैं| यह स्कालरशिप की सूची केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) के द्वारा जारी किया गया हैं| इस सेंट्रल सेक्टर स्कीम मे बिहार के छात्र छात्राओं का भी चयन किया गया हैं| अब बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर स्कालरशिप की सूची जारी कर दी गई, जिसे आप निचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं|
इस सेंट्रल सेक्टर स्कीम (CSS) स्कालरशिप मे चयनित सभी बिहार के छात्रों के नाम सूची मे शामिल हैं| आपको बता दें कि 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण करने के बाद इस स्कॉलरशिप के तहत छात्र-छात्राओं से आवेदन लिए जाते हैं| इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम में नेशनल बोर्ड समेत राज्य बोर्ड के स्टूडेंट्स भी हिस्सा लेते हैं| सभी चयनित छात्रों को कॉलेज और विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं| सभी आवेदन करने वाले छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके अपने नाम, रोल नंबर की जांच कर सकते हैं|
CSS स्कालरशिप मे चयनित छात्रों को पढाई के लिए दी जाती है राशी
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सेंट्रल सेक्टर स्कीम (CSS) के तहत अंडर ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए प्रति माह 1 हजार राशि और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 2 हजार प्रति माह की राशि छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती है| यह स्कालरशिप देश भर के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती हैं| इस स्कालरशिप के लिए हर साल आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए जाते हैं, जिसमे सभी छात्र आवेदन करते हैं| इसके बाद बोर्ड द्वारा स्कालरशिप सूची जारी की जाती हैं जिसमे चयनित छात्रों को यह लाभ प्रदान किए जाते हैं|
इस साल भी बिहार बोर्ड ने CSS स्कालरशिप के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था| जिसके बाद इसका परिणाम जारी कर लाभार्थी सूची जारी की जाती हैं| आम तौर पर, बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के पांच सप्ताह के भीतर इसकी सूची जारी होती है| हालांकि, इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण सीबीएसई और आईसीएसई के नतीजे जारी होने में विलंब हुआ था, इस वजह से इसके परिणाम में भी देरी हुई है|
CSS स्कालरशिप के लिए कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया
बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर इस CSS स्कालरशिप मे चयनित छात्रों के नाम तो जारी किए जाते हैं इसके अलावा बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर चयनित छात्रों की सूची के अलावा श्रेणी के अनुसार, कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया है|
CSS स्कालरशिप की सूची मे ऐसे चेक करें अपना नाम
जो भी बिहार के इच्छुक छात्र और छात्राएं इस CSS स्कालरशिप के लिए आवेदन फॉर्म भरें थे वे अब इसकी सूची मे अपना नाम चेक कर सकते हैं| अपना नाम इस सूची मे देखने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें|
- इसके होमपेज पर NSP Cut-off and List of students year 2020 पर क्लिक करें|
- अब एक नया पेज ओपन होगा, यहां स्टूडेंट्स अपने नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, स्ट्रीम के अनुसार चेक कर सकते हैं|
- आप सभी छात्र भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें|
यदि आपका नाम इस सूची मे शामिल होगा तब आपको अंडर ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए प्रति माह 1 हजार राशि और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 2 हजार प्रति माह की राशि प्रदान की जाएगी| यदि आपके मन मे इसके सम्बन्ध मे अभी भी कोई सवाल है तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|
Rupees
Sir maine form nahi bhara to form dobara bharayega kya
Kya up ke chatro ke liye aisi koi scheme nahi ha??
Iska online kaise karna hoga
Is scholarship Ka apply kaise Kiya jaiga
I can not applied for this..how can I apply now my marks is eligible fir this scholarship
Sir jo student 2019me inter pass ho but uska post graduate me addmission na ho toh is scholarship ke liye apply kar sakta hai
Gaurav
Mera Avi tk rasi nhi mila
Eska apply kab hua tha
Jo Student 2019 me matric pass kiya hai uske liye yeh CSS Scholarship nahi hai. Please mujhe eska jabab bataeye.
Sir i want to scholarship because I am poor family and I want to read more. Thanks
Kab tak milega sir mera naam hai,,ab me kya kru
Mera name hai to kaya ishka lab hamko milega