Sarkari News

रेलवे के इतिहास मे पहली बार चलेगी “Clone Train”, जाने क्या हैं इस ट्रेन की खाशियत

‘Clone Train’ To Run For The First Time In Railway History :- नमस्कार दोस्तों, हमारा देश अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बिच धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा हैं| सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियां जैसे की रेल मेट्रों और बस सेवाएं की शुरुआत हो चुकी हैं| सभी लोग अपने अपने रोजगार के तरफ लौट रहे हैं जिसके कारण आवाजाही भी बढ़ चुकी हैं, रेलवे यात्रियों की संख्या भी इसी कारण बढ़ गई हैं| इसी के चलते भारतीय रेलवे कई विशेष प्रकार की ट्रेन चला रही हैं| हाल मे रेलवे ने घोषणा की है की 12 सितम्बर से 80 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी|

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को आसानी से यात्रा करने के लिए हर मुमकिन मदद कर रही हैं, इसलिए रेलवे द्वारा 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेनें चलायी जाएंगी, जिसको लेकर आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा| इसी बिच रेलवे के इतिहास मे एक बड़ा बदलाव होने वाला है| जी हाँ दोस्तों, देश मे पहली बार क्लोन ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गयी है, इसको लेकर रेलवे द्वारा घोषणा भी कर दी गई हैं| आइए अब आपको बतात्तें हैं रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह ‘Clone Train’ क्या हैं और इसकी खाशियत क्या हैं|

Railway के इतिहास मे पहली बार चलाने जा रही है ‘Clone Train’

जैसा की हमने आपको बताया की रेलवे के आज तक के इतिहास मे सबसे बड़ा बदलाव इस बार किया गया हैं| रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया था कि विशेष ट्रेन के लिए जब भी जरूरत होगी, जहां भी प्रतीक्षा सूची लंबी होगी, हम मूल ट्रेन के बाद उसी तरह की (क्लोन) ट्रेन चलाएंगे ताकि यात्री उसमें यात्रा कर सकें| रेलवे उन रूटों पर क्लोन ट्रेनें चलाएगी जिसमें यात्रियों की संख्या ज्यादा हैं| अब आप सोच रहे होंगे की ये क्लोन ट्रेन क्या है और यह मूल ट्रेन से अलग क्यों हैं|

दरसल, रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह क्लोन ट्रेन विशेष ट्रेनों की ही क्लोन होंगी, इन ट्रेनों की गति तेज होगी| इन ट्रेनों का ठहराव सीमित स्टेशनों पर होगा, ऐसा इसलिए ताकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक तेजी से पहुंचाया जा सके| क्लोन ट्रेनों में 3 श्रेणी के AC कोच को प्राथमिकता दी जाएगी, मौजूदा विशेष मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में इन क्लोन ट्रेन की स्पीड ज्यादा होगी|

ये भी देखें :- IRCTC News: रेलवे यात्रिओं के लिए चला रहा है फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी

Railway पटरी पर ऐसे दौड़ेगी Clone Train

 यह Clone ट्रेन ऐसे जगह उपयोग की जाएगी जहाँ विशेष ट्रेनों में अगर वेटिंग लिस्ट बहुत ज्यादा हो जाएंगी तो वैसी हालत में उसके लिए एक और ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी| इस ट्रेन का नंबर भी वही होगा और वह मुख्‍य ट्रेन के प्रस्थान के एक घंटे बाद चलेगी| इसके अलावा क्लोन ट्रेनें भी उसी रूट पर और उसी प्‍लैटफॉर्म से जाएंगी|

इस क्लोन ट्रेन से उन यात्रियों को फायदा मिलेगा, जिनके पास वेटिंग टिकट होंगे| वैसे यात्री लगभग उसी समय पर बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे| आपको यह भी बता दें की भारतीय रेलवे ने क्‍लोन ट्रेन की योजना पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के समय बनाई थी, लेकिन उस समय इसे नहीं चलाया जा सका था|

12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने मे भी चलेगी यह Clone Train

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बताया कि 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने चलेंगी| इसके लिए रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होगा| ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी| इसके अलावा पश्चिम रेलवे भी 6 जोड़ी विशेष ट्रेन 12 सितंबर से चलाएगा| इस समय भी अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट मे आता है तो आप इस क्लोन ट्रेन का उपयोग कर सकते हैं|

ये भी देखें :- Indian Railway News : 12 सितम्बर से बिहार-झारखंड के लिए भी चलेगी Special Train, यहाँ जाने डेट और रूट, देखें पुरी लिस्ट

आप सभी रेलवे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे इस कोरोना संकट मे हर संभव मदद प्रदान कर रही हैं| आप सभी भी यदि कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन 80 स्पेशल ट्रेनों का उपयोग कर सकते हैं| यदि आपके मन मे इससे सम्बंधित कोई भी सवाल है तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे हमसे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago