Hindi Jankari

यदि बनना है करोड़पति तो सिर्फ 30 रु रोज करें जमा, यहाँ जानिए पुरी जानकारी और जाने कितना लगेगा समय

Invest Your Money In Mutual Fund :- नमस्कार दोस्तों, आज के समय में भविष्य के बारे में सोचना बेहद आवश्यक हैं क्यूंकि हमारे देश में महंगाई इतनी बढ़ गई हैं की हर समय पैसे की जरुरत पड़ती हैं| आजकल जैसा समय चल रहा है यदि हम अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचते हैं तो हमें बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं| हमें ना केवल भविष्य बल्कि इमरजेंसी और किसी भी वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना जरूरी है| इसलिए आज के इस पोस्ट में हमने एक ऐसी ही निवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी हैं, जो की आपके भविष्य में आपके लिए बेहद लाभकारी सावित हो सकती हैं|

आज हम आपको एक ऐसे निवेश के बारे में जानकारी देंगे जो आपको समय पुरे होने पर 1 करोड़ रुपये तक दे सकता हैं| आज के समय में 1 करोड़ रुपये का फंड मौटे तौर पर आपकी सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है| आप सिर्फ 30 रु रोजाना के निवेश से करोड़पति बन सकते हैं|आपको इसके लिए क्या क्या करना होगा, इसके बारे में पूरी जानकारी निचे प्रदान की गई हैं|

करोड़पति बनने के लिए सिर्फ 30 रु करने होंगे निवेश

हमारे देश में किसी भी युवा के लिए रोज के सिर्फ 30 रु बचाना कोई बड़ी बात नहीं है और आप इसी रोजाना के 30 रु से करोड़पति बन सकते हैं| हालांकि इसके लिए लंबे समय तक निवेश करना होगा मगर आपका करोड़पति बनने का लक्ष्य और सपना दोनों पूरा हो सकते हैं| ये भी जरूरी है कि आप सही जगह निवेश करें, आपको कहां निवेश करना है अब इस बारे में जानते हैं|

आपने कभी ना कभी “Mutual Fund” का नाम जरुर सूना होगा, कम जोखिम और बेहतर रिटर्न को देखते हुए बड़ी संख्या में निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड की तरफ बढ़ा है| आंकड़े बताते हैं कि पिछले 20 सालों में म्यूचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिया और इसी अवधि में बहुत से लोग करोड़पति बन गए हैं|

ये भी देखें :- केंद्र सरकार की इस योजना मे करें निवेश , मिलेंगे 10,000 रुपये तक पेंशन, यहाँ जानिए पुरी जानकारी

Mutual Fund बनाएगा आपको करोडपति

देश में सबसे ज्यादा निवेशकों द्वारा उपयोग किए जाने वाला “Mutual Fund” से आप भी करोड़पति बन सकते हैं| म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए जो तरीका सबसे कारगर और पसंद किया जाने वाला है वो है SIP (Systematic Investment Plan). आप SIP के जरिए रोज के 30 रु जमा करके 1 करोड़ रु तक का बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं|

हालांकि इसके लिए आपको लगातार निवेश जारी रखना होगा| जहां तक निवेश शुरू करने का सवाल है तो एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड में जल्दी निवेश शुरू करने को कहते हैं। इससे आप निश्चित और तय समय में करोड़पति बन सकते हैं| ये इतनी छोटी राशि है कि कोई 20 वर्षीय युवा भी निवेश कर सकता है|

Mutual Fund में SIP के जरिये कैसे बन सकते हैं करोड़पति

Mutual Fund में SIP के जरिये करोड़पति बनने के लिए आपको 20 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करनी होगी|इसमें आपको 20 साल की आयु से हर दिन 30 रु यानी महीने में 900 रु निवेश को SIP के माध्यम से डाइवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करें|

ये निवेश आपको 40 सालों तक करते रहने होगा, मान लीजिए कि आपको इन सालों में हर साल 12.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा| इस लिहाज से 40 साल आपकी कुल निवेश राशि 1.01 करोड़ रु हो जाएगी| आप जितना ज्यादा निवेश करेंगे आपको रिटर्न भी उतना मिलेगा|

Mutual Fund में 30 सालों में बने करोड़पति

यदि आप 30 सालों तक रोज 100 रु बचाएं तो आप 40 के बजाय के 30 सालों में करोड़पति बन सकते हैं| वैसे अगर आप 30 साल की उम्र में हैं और अब 100 रु रोज का निवेश शुरू करें तो भी आप 60 वर्ष की आयु तक, जो आपके रिटायरमेंट का समय होगा, करोड़पति बन जाएंगे|

इसी तरह यदि आप हर महीने 9000 रु यानी रोज 300 रु का निवेश करें तो आप केवल 20 सालों में ही करोड़पति बन सकते हैं। 2 बातों का ध्यान रखना जरूरी है कि एक तो ये निवेश आपको लगातार करना होगा और दूसरे म्यूचुअल फंड के जोखिम को न भूलें|

ये भी देखें :- इस योजना रोज 7 रुपये जमा से, मिलेंगे 5000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए पुरी जानकारी

इस तरह आप हर महीने कुछ पैसे ही Mutual Fund में निवेश कर अपने भविष्य में एक करोड़ रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं| यदि आपके मन में अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago