Result

झारखण्ड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट 2020 | इस दिन जारी किए जाएंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट

JAC 10th & 12th Result 2020 :- नमस्कार दोस्तों, आप सभी झारखण्ड बोर्ड के विद्यार्थिओं के लिए एक अच्छी खबर हैं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल पहले चरण मे मैट्रिक का रिजल्ट दस जुलाई तक जारी करेगा और दुसरे चरण मे इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा| झारखण्ड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पुरी तैयारी कर ली हैं| इस खबर की पुरी जानकारी निचे शेयर की जा रही है| आप सभी ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें इसके बारे मे भी पुरी जानकारी शेयर की गई हैं|

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि मैट्रिक का रिजल्ट पहले चरण मे 10 जुलाई को जारी किया जाएगा और और दुसरे चरण मे इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट मे 15 जुलाई को जारी किया जाएगा| उन्होंने ये भी बताया की दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी नहीं किया जाएगा| उन्होंने उम्मीद की हैं की इंटर आर्ट्स का रिजल्ट इस महीने के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता हैं|

आपको बता दें सभी चीजे दुरुस्त रही तो मैट्रिक का रिजल्ट दो या तिन के अन्दर जारी कर दिए जाएंगे| झारखण्ड बोर्ड ने यह जानकारी दी हैं की मैट्रिक के साथ साथ इंटर साइंस और कॉमर्स के उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन पूरा हो चुका हैं| इंटर आर्ट्स के मुल्यांकन भी अंतिम चरण मे हैं| रिजल्ट जारी होते ही आप सभी झारखण्ड बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं| रिजल्ट चेक कैसे करना हैं, इसकी जानकारी हमने निचे दी हैं|

झारखण्ड बोर्ड 10वीं & 12वीं रिजल्ट 2020

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन होने के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने मे विलंब हुआ हैं| लेकिन अब झारखण्ड बोर्ड के छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है की इस बार झारखण्ड बोर्ड सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट से पहले अपना रिजल्ट जारी कर रहा है| सभी रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल के ऑफिसियल वेबसाइट jacresults.com और jac.nic.in पर जारी किए जाएंगे|

झारखण्ड बोर्ड ने देश मे लॉकडाउन लगने से पहले ही सफलतापूर्वक बोर्ड परीक्षा संपन्न करा लिए थें| लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन बीच मे रोक दिया गया था, लेकिन जिस तरह लॉकडाउन धीरे धीरे खुल रहा था, तब से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन फिर से शुरू कर दिया गया था| और अब यह अपडेट आ रही हैं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने मे जुटी हैं|

आप अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल कोड व रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं| झारखण्ड बोर्ड ने यह भी जानकारी दी हैं की मैट्रिक व इंटर के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा| इसमें वो बच्चे शामिल हो सकेंगे जो परीक्षा में असफल रहें हैं|

मैट्रिक व इंटर में 6.20 लाख परीक्षार्थी शामिल

झारखण्ड मे इस बार के 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षाओं मे 6.20 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है| इसमें मैट्रिक में 3.86 लाख और इंटर में 2.34 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं| आपको बता दें पिछेल वर्ष की तुलना मे इस बार 1.36 लाख परीक्षार्थी कम हैं|

यह बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से ही शुरू कर दी गई थी और लॉकडाउन से पहले ही समाप्त हो गई थी| इससे पहले झारखण्ड बोर्ड ने लॉकडाउन के बाद से ही आठवीं, नौवीं, 11वीं और पीटीटी का रिजल्ट जारी कर दी हैं| अब मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही हैं|

झारखण्ड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट चेक करने की लिंक

जो भी छात्र और छात्राएं इस बार झारखण्ड बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा मे शामिल थें, वे सभी रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर या  jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं| आप अपने रौल नंबर और रौल कोड की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं|

ऑफिसियल वेबसाइट 1http://jacresults.com/
ऑफिसियल वेबसाइट 2jac.jharkhand.gov.in

ये भी देखें :-

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago