Scholarships

झारखण्ड ई कल्याण स्कालरशिप 2021 : e Kalyan छात्रवृति ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand E Kalyan Scholarship Scheme :- नमस्कार दोस्तों, झारखण्ड सरकार द्वारा अपने राज्य के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति प्रदान करने के लिए “ई कल्याण स्कालरशिप योजना” की शुरुआत की गई हैं| इस योजना के अंतर्गत राज्य के 10वीं कक्षा (Post Matric) में पढने वाले छात्रों और उससे ऊपर किसी भी वर्ग में पढने वाले छात्रों को उच्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह छात्रवृति प्रदान की जाएगी| आप सभी के जानकारी के लिए बता दें झारखण्ड ई कल्याण छात्रवृति योजना 2021 के तहत राज्य के केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग ( ST, SC, OBC ) के छात्रों को ही सरकार द्वारा छात्रवृति प्रदान किया जाएगा|

झारखण्ड ई कल्याण छात्रवृति योजना के तहत पोस्ट मैट्रिक कक्षा में पढ़ रहे सभी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की भी शुरुआत की गई हैं| राज्य के जो भी छात्र – छात्राएं इस योजना के तहत लाभ उठाने का पात्रता रखते हैं, वें ई कल्याण विभाग की Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| आज के इस पोस्ट में हमने छात्रवृति का लाभ उठाने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की जानकारी प्रदान की हैं|

झारखण्ड ई – कल्याण छात्रवृति योजना 2021

हम सभी जानते हैं की झारखण्ड राज्य में ऐसे बहुत से अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राएं हैं जो की आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उच्य शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और बिच में ही अपनी पढाई छोर देते हैं| ऐसे ही समस्याओं को देखते हुए झारखण्ड राज्य सरकार ने jharkhand e kalyan scholarship 2021 की शुरुआत की हैं|

झारखण्ड ई कल्याण छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग ( ST, SC, OBC ) के पोस्ट मैट्रिक छात्रों को राज्य सरकार द्वारा स्कालरशिप प्रदान किया जाता हैं| इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की गई हैं, जिसके जरिये 10वीं पास करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|

योजना का नामझारखण्ड ई – कल्याण छात्रवृति योजना 2021
शुरू किया गया झारखण्ड सरकार द्वारा
लाभार्थीपोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और 10वीं पास करने वाले विधार्थी
विभागई कल्याण विभाग झारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://ekalyan.cgg.gov.in/Login.do

झारखण्ड ई कल्याण छात्रवृति 2021 की सूची

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण छात्रवृति बच्चों को प्रदान की जाती है| इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तीन स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है जो की कुछ इस प्रकार है| आप अपने योग्यता के अनुसार छात्रवृति प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (within state)
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (outside state)

झारखण्ड ई कल्याण छात्रवृति के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के माध्यम से राज्य भर के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जिससे कि वह अपनी पढ़ाई बिच में ही ना छोरें|
  • यह स्कॉलरशिप केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए आरंभ की गई है|
  • सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण पोर्टल की शुरूआत की गई है, जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  • सभी छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार इस ई कल्याण छात्रवृति योजना के तहत छात्रवृति प्रदान की जाएगी|
  • जो भी छात्र स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं वें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
  • स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है|

ई कल्याण स्कालरशिप प्राप्त करने के लिए पात्रता

  • छात्रवृति प्राप्त करने वाले आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना के अंतर्गत झारखण्ड के अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राएं ही पात्र होंगे|
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जाति के आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय 2 .5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • पिछड़े वर्ग के विधार्थियो के परिवार की वार्षिक आय 1 .5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस छात्रवृति योजना का लाभ 10वीं से उपर किसी भी संकाय एवं किसी भी वर्ग में पढने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं|
  • सिर्फ वही छात्र इस छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जो इससे पहले किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहे हो|

झारखण्ड ई कल्याण स्कालरशिप 2021 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

झारखण्ड राज्य के जो भी SC, ST, OBC वर्ग के इच्छुक छात्र इस ई कल्याण स्कालरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं वे निचे दिए गए प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आप ई कल्याण के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं|
  • इसके होम पेज पर आपको “Scholarship Registration” के लिए लिंक पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको Post-Matric Scholarships Registrations के सामने Registration /sign up के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको सभी विवरण प्रदान करने होंगे|
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद, आपको वापस होम पेज पर जाकर लॉग इन करना है|
  • इसके लिए आपको “Student Login” के आप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा|

इस प्रकार आप सभी झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राएं छात्रवृति प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| यहाँ हमने फॉर्म भरने की पुरी जानकारी हिंदी में प्रदान की हैं| यदि आपके मन में अभी भी इस छात्रवृति योजना से सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago