Sarkari News

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2020 | ऐसे ऑनलाइन देखें जिलेवार लाभार्थी सूची

Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2020 :- झारखण्ड राज्य के किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है| झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा “झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना” की शुरुआत की गई हैं| इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने कर्ज लिया हैं और उसे वापस चुकाने मे असमर्थ हैं| ऐसे किसानों का कर्ज राज्य सरकार माफ़ करेगी| इसके लिए राज्य सरकार एक लाभार्थी सूची जारी करेगी, इस सूची मे जिस किसानों का नाम होगा उनका कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा|

अब झारखण्ड सरकार ने किसानों के राहत के लिए किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी कर दी हैं| इस योजना को लागु करने के पीछे का मुख्य कारण यह हैं की किसान खेती करने के लिए कर्ज लेते हैं और यदि फसल ख़राब हो जाए तो कर्ज लेने के कारण उनकी स्तिथि ख़राब हो जाती हैं, ऐसे मे कई किसान आत्महत्या भी कर लेते हैं| इसी कारण सभी राज्य सरकारें कर्ज माफ़ करने का फैसला लेती हैं| झारखण्ड सरकार ने ये फैसला लिया हैं और इस योजना को सफल बनाने के लिए लाभार्थी सूची भी जारी कर दी हैं, इस पोस्ट मे हमने इसी के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की हैं|

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2020

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस योजना की घोषणा इसी वर्ष 5 मार्च को गई थी| इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया हैं| इस किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को ही शामिल किया गया हैं| राज्य के बड़े किसान इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं| जो भी किसान इस कर्ज माफ़ी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा|

इस झारखण्ड किसान कर्ज योजना के तहत जो भी किसान यदि 1 लाख का कर्ज लिया हैं, तो राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपये माफ़ कर दिए जाएंगे| इसके बाद बाकी की बची हुई राशी सभी किसानो को खुद भुगतान करना होगा| सरकार ने इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो भी राज्य के छोटे किसान अपना कर्ज माफ़ कराना चाहते हैं वे सभी आवेदन कर सकते हैं|

इससे पहले आपको इस योजना से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बात जान लेनी चाहिए जैसे की इस योजना के लिए आवेदन करने की क्या पात्रता हैं, योजना का उद्देश्य और लाभ क्या क्या हैं, आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत है, आवेदन कैसे करना हैं, और इसके बाद लाभार्थी सूची की जाँच कैसे करनी हैं, इन सभी चीज की जानकारी आज के इस पोस्ट मे प्रदान की गई हैं|

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना ओवरव्यू

योजना का नामझारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना
आरम्भ किया गयाझारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
घोषणा की तिथि5 मार्च 2020
बजट2000 करोड़ रुपये
आर्टिकलकिसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2020
लाभार्थीराज्य के छोटे और सीमांत किसान
उद्देश्यकिसानों का कर्ज माफ़ करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन

झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना का उद्देश्य

जैसा की हम जानते हैं की हमारे देश मे बिन मौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ के कारण कई किसानो के फसले ख़राब हो जाती है, जिसके वजह से किसानों को काफी हानि पहुँचती हैं| जिन किसानों ने खेती करने के लिए बैंक से ऋण लिया होता हैं वे किसान वापस ऋण भरने मे सक्षम नहीं होते और आत्महत्या तक कर लेते हैं| कई किसान इसी वजह से कृषि तक छोड़ देते हैं|

झारखण्ड राज्य मे बहुत से किसान ऐसे ऐसे फैसले ले लेते हैं, इन्ही समस्याओं को देखते हुए वहां के राज्य सरकार ने इस किसान कर्ज माफ़ी योजना की शुरुआत की हैं| पहले भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा इसी तरह के योजनाओं की शुरुआत की गई हैं| ताकि सभी किसान हमेसा कृषि करते रहे और ऋण के वजह से आत्महत्या भी ना करें| सभी लाभार्थिओं के ऋण राज्य सरकार द्वारा बैंकों को वहन किया जाएगा|

झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना 2020 के लाभ

  • किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसानों को योजना का भागीदार बनाया गया है|
  • झारखंड के किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा|
  • योजना नीति के अनुसार, झारखंड के छोटे और सीमांत किसानों को सरकार द्वारा 50 हजार का ऋण का भुगतन किया जाएगा|
  • किसानों को अब उनके मुख्य व्यवसाय को छोड़कर किसी अन्य व्यवसाय में नहीं जाना पड़ेगा|
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ किसान आत्महत्याओं को रोकना है|
  • यदि किसान अतिरिक्त ऋण लेता है तो बैंक किसान को ऋण दे सकेगा|

झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए|
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
  • अगर किसान सरकारी कर्मचारी है या वह सरकारी पेंशन लेता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
  • जो झारखंड के छोटे और सीमांत किसान हैं, उन्हें योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा|
  • केवल वे किसान जिन्होंने ऋण लिया है, वे आवेदन कर सकते हैं|

कर्ज माफ़ी लाभार्थी सूची 2020 (जिलावार)

झारखण्ड राज्य के जो भी किसान इस योजान के लिए आवेदन करेंगे उनका नाम जिलावार सूची मे जारी किया जाएगा| जिन किसानों का नाम इस सूची मे आएगा उन्हें इसका लाभ प्रदान किया जाएगा| आप ऑनलाइन माध्यम से जिलेवार सूची मे अपना नाम खोज सकते हैं| यदि आपका नाम सूची मे रहेगा तो सरकार के तरफ से  आपके कर्ज का 50000 रूपये का भुगतान किया जायेगा|

किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर

किसान कर्ज माफ़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

झारखण्ड राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी किसान इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी को अभी थोडा और इंतजार करना होगा, क्योंकि सरकार द्वारा अभी सिर्फ इस योजना की घोषणा की गई हैं, अभी तक कोई भी आधिकारिक सुचना नहीं आया हैं| आवेदन आमंत्रित करने के लिए सरकार ने कोई ऑफिसियल वेबसाइट की घोषणा भी नहीं की हैं|

इस योजना को लागु करने मे थोडा और समय लग सकता हैं क्योंकि देश मे अभी कोरोना वायरस संक्रमण फैला हुआ हैं| लेकिन राज्य सरकार बहुत जल्द ही इस योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे| तब तक आप सभी हमारे इस वेबसाइट से जुड़े रहें, यहाँ आपको इस योजना की सभी अपडेट मिलती रहेगी|

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

4 weeks ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

2 months ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

2 months ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

2 months ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

2 months ago