Bihar

बिहार चुनाव के दौरान नौकरियों की बहार, इन कॉलेजों में शिक्षकों के 3021 पद के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bumper Job In Bihar During Election Period :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की आने वाले अक्टूबर-नवम्बर में बिहार में चुनाव होने जा रहें हैं, इसी को लेकर कई सारी भर्तियाँ भी निकाली जा रही हैं| बिहार के सभी युवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती निकाली गई हैं, जिसके बारे मे हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं| बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 3021 शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली हैं, जिसके लिए बहुत जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी|

बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होने वाली इस भर्ती को लेकर विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को प्रस्ताव भेज दिया है, जिसके तहत विज्ञापन भी जारी किए गए हैं| जो प्रस्ताव भेजे गए हैं, उनमें इंजीनियरिंग कॉलेजों के 2033 तथा पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 988 पद हैं, जिन पर बहुत जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी| निचे हमने इस भर्ती के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की हैं|

बिहार चुनाव मे शिक्षकों के 3021 पद पर भर्ती

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और निदेशक संजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है की बिहार मे इंजीनियरिंग कॉलेजों के 2033 तथा पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 988 पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी हैं| जिसके लिए बहुत जल्द ही आधिकारिक सुचना जारी कर आवेदन फॉर्म आमंत्रित कर दिए जाएंगे| आइए अब आपको बतातें हैं किन किन पदों पर यह भर्ती की जाएगी|

यह भर्ती बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 1404, सह प्राध्यापक के 429, प्राध्यापक के 168 तथा प्राचार्य के 32 पदों तथा पॉलिटेक्निक कॉलेजों के व्याख्याता के 796, एचओडी के 167 और प्राचार्य के 25 पदों का प्रस्ताव BPSC को भेजा गया है| यदि आप इन पदों के लिए पात्रता रखते हैं तो आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं| आवेदन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक जल्द ही इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा|

ये भी देखें :- Bihar Teacher Recruitment: अब बिहार के निवासी ही बन सकेंगे प्राइमरी स्कूल के शिक्षक, CM का बड़ा फैसला

बिहार में 424 विद्यार्थियों का कैंपस चयन

आपको बता दें वर्ष 2019-20 में राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 424 विद्यार्थियों का कैंपस चयन किया गया है। इनमें 263 का चयन पूल कैंपस में किया गया था| यह विभाग के सहायक निदेशक अतिकुर रहमान के नेतृत्व में पूल कैंपस का पटना में आयोजन किया गया था| विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वर्चुअल क्लास सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है|

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 20823 वीडियो अपलोड किये गए हैं और साथ ही 31133 नोट्स भी अपलोड किए गए हैं| इसके साथ ही निरंतर ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं| आईआईटी कानपुर के माध्यम से राज्य के इंजिनियिरिंग कॉलेजों के 6850 विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दिलाई गई है| इन सभी के साथ अब शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी|

बिहार शिक्षक भर्ती में स्थानीय लोगों को हो मिलेगा मौका

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आधिकारिक सुचना जारी की हैं जिसके अनुसार बिहार के केवल निवासी राज्य पंचायत प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं| यानि की अब इन स्कूलों में अब दूसरे राज्यों के रहने वाले लोग शिक्षक के तौर पर आवेदन नहीं कर सकेंगे| सरकार के इस फैसले से बिहारी युवाओं के बिच खुशी हैं|

अब जैसे ही BPSC द्वारा इस शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक सुचना जारी की जाती हैं, हम आपको इसकी जानकारी यहाँ दें देंगे| इस शिक्षक भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट के लिए आप हमारे इस पेज के साथ बने रह सकते हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago