Sarkari Yojna Hindi

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2020 | Kanya Sumangla Yojana ऑनलाइन Form

Kanya Sumangla Yojana :- उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के बालिकाओं और कन्याओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लेकर आई हैं| यह योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिसमे राज्य के सभी कन्याओं को प्राथमिकता दी गई हैं| मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक पहल हैं जो विशेष रूप से बालिकाओं के विकास के लिए काम करती हैं और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं| मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर उनकी नके स्नातक की डिग्री और यहां तक कि उनके विवाह करवाने में भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी| यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 मे शुरू की गई हैं| कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के हित के लिए और आज हम आपको बताएँगे की आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं|

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं और कन्याओं के सभी वाधाएं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागु किया गया हैं| जो की उत्तर प्रदेश राज्य मे सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य, और शिक्षा के लिए काम करती हैं| मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सरकार बालिका के जन्म लेने पर बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश,बालिका के छठी कक्षा में प्रवेश , बालिका के दसवीं कक्षा में प्रवेश के साथ स्नातक और डिग्री करने पर भी आर्थिक सहायता देती है| कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ दिशानिर्देश और कुछ श्रेणी बनाई है जो हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं|

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छह श्रेणी मे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को राज्य भर मे लागु किया गया हैं| बालिकाओं को अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग प्रकार के लाभ दिया जाएगा| अलग अलग स्तर के लिए आप सभी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2020

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया हैं| इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी बालिकाओं को जन्म से लेकर विवाह तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं| निचे इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई हैं| इसलिए जो भी बालिका और कन्या इस योजना के लिए पात्र होंगे वे सभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY)
उच्य प्राधिकरणमहिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
कार्यान्वयन की तिथि1 अप्रैल 2019
लाभार्थीराज्य की  सभी पात्र बालिका और कन्या
उद्देश्यलड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
कार्यान्वयन के चरणछह स्टेज
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लड़किओं को आत्मनिर्भर बनाना हैं| निचे कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य शेयर किये गएँ हैं जिनसे आप इस योजना को अच्छी तरह से समझ सकते हैं :-

  • राज्य मे सभी कन्याओं के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तिथि मे सुधार के लिए|
  • कन्या भूर्ण हत्या के रोकथाम के लिए|
  • उचित लिंग अनुपात बनाए रखने के लिए|
  • बाल विवाह के कुप्रथा को रोके जाने के लिए|
  • नवजात बालिका के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना|
  • लोगों की नकारात्मक मानसिकता को बदलने के लिए|

MKSY के कार्यान्वयन के लिए छह चरण

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को मुख्य रूप से छह चरणों मे लागु किया गया हैं|उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजान के लिए शेयर की गई कार्यान्वयन प्रक्रिया पर एक नजर डालें|

श्रेणी 1:- नवजात बालिकाओं के लिए MKSY

इस श्रेणी के अंतर्गत नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके बाद हुआ हैं, उन्हें 2000 रुपये प्रदान किये जायेंगे| और इसके लाभ के लिए बालिकाओं के जन्म से छह महीने के भीतर आवेदन हो जाना चाहिये|

श्रेणी 2:- जिन बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण हो गया है उनके लिए MKSY

इस श्रेणी के अंतर्गत वे बालिकाएं शामिल होंगे जिनका नाम क्यू अप्रैल 2018 से पहले हुआ हो, और सम्पूर्ण टीकाकरण हो चूका हो, उन्हें 1000 रुपये प्रदान किये जायेंगे| बालिका की आयु 2 वर्ष से ऊपर होनी चाहिये|

श्रेणी 3 :- जब बालिका कक्षा 1 में प्रवेश करती है तो उनके लिए MKSY

इस श्रेणी मे वे बालिकाएं शामिल होंगे जिनका एडमिशन क्लास 1 मे हुआ हो, उनेक शैक्षणिक वर्ष के दौरान 2000 रुपये प्रदान किये जायेंगे| बालिका की आयु 3 वर्ष से अधिक होनी चाहिये|

श्रेणी 4:- कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बालिका के लिए MKSY

श्रेणी चार मे उन बालिकाओं को शामिल किया गया हैं जिन्होंने कक्षा छह मे एडमिशन लिया हैं|उनेक शैक्षणिक वर्ष के दौरान 2000 रुपये प्रदान किये जायेंगे| बालिका की आयु 7 वर्ष से अधिक होनी चाहिये|

श्रेणी 5 :- कक्षा 9 में प्रवेश प्राप्त करने वाली बालिकाओं के लिए MKSY

इस श्रेणी मे उन बालिकाओं को शामिल किया गया हैं जिन्होंने कक्षा 9 मे एडमिशन लिया है| उनेक शैक्षणिक वर्ष के दौरान 3000 रुपये प्रदान किये जायेंगे| बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक होनी चाहिये|

श्रेणि 6 :- स्नातक, डिग्री तथा 2 साल के डिप्लोमा कोर्स करने वाली बालिकाओं के लिए MKSY

अंतिम श्रेणी मे, सभि वालिका शामिल होंगी जिन्होंने स्नातक, डिग्री तथा 2 साल के डिप्लोमा कोर्स की हैं उन सभी बालिकाओं और कन्याओं को 5000 रुपये की सहायता राशी प्रदान की जायेगी|लेने वाले सभी बालिकाओं की आयु 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिये|

सहायता लाभ की राशि

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

  1. लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिये, और उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र है, जिसमें राशन कार्ड / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बिजली / टेलीफोन बिल मान्य होगा|
  2. लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु 3 लाख होनी चाहिए|
  3. एक परिवार की केवल दो लड़कियों को योजना का लाभ मिलेगा|
  4. परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए|
  5. अगर दूसरी डिलीवरी से किसी महिला का जुड़वाँ बच्चा है, तो लड़की को तीसरे बच्चे के रूप में भी लाभ दिया जाएगा|
  6. यदि किसी महिला की पहली डिलीवरी से एक लड़की है और दूसरी डिलीवरी से केवल दो जुड़वा बच्चे हैं, तो ऐसी स्थिति में तीनों लड़कियों को लाभ दिया जाएगा|
  7. यदि एक परिवार ने एक अनाथ लड़की को गोद लिया है, तो अधिकतम दो लड़कियां इस योजना की लाभार्थी होंगी, जिसमें परिवार के जैविक बच्चे और गोद लिए गए कानूनी बच्चे शामिल हैं|

MKSY पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का पता
  • पहचान प्रमाण
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासबुक (माता और पिता या अभिभावक)
  • मतदाता आईडी (वैकल्पिक)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि माता या पिता जीवित नहीं हैं)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दी गई हैं जो भी इच्छुक कन्या लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे सभी निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
  • MKSY ऑफिसियल वेबसाइट => यहाँ क्लिक करें
  • इसके होम पेज पर क्विक लिंक्स के टैब के अन्दर दिये गये ““Citizen Service portal” के ऑप्शन मे अप्लाई हेयर पर क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करते ही आपके सामने न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी पुरी जानकारी भरनी होगी|
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर दें, उसके बाद आपको एक यूजर आईडी के साथ पासवर्ड दे दी जाती है|
  • यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर लें इसके बाद आवेदन को आगे बढ़ा सकते हैं|
  • लॉग इन करने के बाद आपको कन्या सुमंगला योजना हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिख जाएगा|
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आप काफी ध्यान पूर्वक भरेंगे और इसे अंतिम रूप में सबमिट कर दें|
  • और अंत मे एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें|
MKSY ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरेंयहाँ क्लिक करें
MKSY ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

कन्या सुमंगला योजना एक योजना है। जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। यह बालिका के जन्म से लेकर विवाह तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए है।

यदि दूसरी डिलीवरी में महिलाओं को जुड़वाँ बच्चियाँ हों तो क्या होगा?

उस स्थिति में दोनों लड़कियों को योजना का लाभ मिलेगा। अगर उनके पास पहली डिलीवरी में लड़की और दूसरी डिलीवरी में जुड़वा लड़कियां हैं। फिर तीनों लड़कियाँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

अगर परिवार के द्वारा गोद ली गई लड़की है?

इस मामले में भी, परिवार की केवल दो बालिकाओं को एक जैविक बच्चे सहित इस योजना का लाभ मिलेगा।

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago