Sarkari Yojna Hindi

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 | 50 हजार मिलेगा पढने के लिए

Kanya Utthan Yojana Bihar 2021 edudbt.bih.nic.in:- बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएट शिक्षा प्राप्त करने तक उन्हें आर्थिक सहायता के रूप मे राशी प्रदान कि जायेगी| बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा शुरू कि गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अविवाहित लड़कियों को 10 हजार रुपये और ग्रेजुएट पास लड़कियों को 25 हजार  रुपये दिये जायेंगे| मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में किसी जाति, संप्रदाय और धर्म की कन्या के जन्म लेने पर दो हजार  रुपये उसके अभिभावक के बैंक खाते में दिये जायेंगे| इस योजना के बारे मे पुरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें|

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार के एक परिवार की दो बेटियों को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जा रहा है| बिहार में लड़कियों और महिलाओ में शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से यह योजना कि शुरुआत की गई है| आपको यह भी बता दें की सरकार ने माध्यमिक +2 वर्ष के लिए हर लड़की को 25,000 रूपये देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है| इस योजना के लाभ के लिए सभी लड़कियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा| बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें उसकी पुरी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते है|

आपको बता दें अप्रैल 2018 में बिहार सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद, 1.6 करोड़ लड़कियों को इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभ मिला है| वर्तमान में, राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा और अन्य मुद्दों पर प्रति वर्ष 840 करोड़ रुपये खर्च करती है, जिसे अगले वर्ष 1400 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है| इस बढ़ोतरी के बाद कुल राशि 2240 करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जाएगी| आप सभी को आवेदन करने से पहले इससे जूरी सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिये, जिसमे आपकी मदद यह पोस्ट करेगी, यहाँ कन्या उत्थान योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई है|

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार

बिहार राज्य में शिक्षा के गिरते स्तर को बढ़ाने और लड़कियों के लिए शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत, महिला लाभार्थी लड़कियों को सहायता की राशि का चयन कई चरणों में किया जाता है| यहां हम आपको बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा पूरी होने तक विभिन्न चरणों में मिलने वाली सहायता की जानकारी देंगे|

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
राज्यबिहार
लाभार्थीलड़कियां
लाभ समय अवधिजन्म होने से लेकर स्नातक हासिल करने तक
कुल कितनी राशि मिलेगी40,000 रूपये
कितनी लड़कियों को होगा फायदा1.60 करोड़ लड़कियों को होगा फायदा
ऑफिसियल वेबसाइटई – कल्याण

कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि

बिहार सरकार द्वारा लड़की के जन्म में दी जाने वाली सहायता राशि में बदलाव किया गया है। अब, लड़की के जन्म पर, परिवार को 5,000 रुपये की कुल सहायता प्राप्त होती है|लड़की के टीकाकरण पूरा होने तक यह राशि तीन किस्तों में वितरित की जाएगी|

  • पहली किस्त में, लड़की के जन्म पर परिवार को 2,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी|
  • जब लड़की एक साल की होगी, तो आधार से जुड़े होने पर 1,000 रुपये की दूसरी किस्त लड़की के पिता को दी जाएगी|
  • लड़की के टीकाकरण पूरा होने की स्थिति में अंतिम किस्त के रूप में 2,000 प्रदान किए जाएंगे|
  • अगर अविवाहित रहते हुए लड़की इंटर पास कर लेती है, तो उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और स्नातक होने के बाद उसे 25 हजार रुपये दिए जाएंगे|
कब मिलेंगे पैसेकितने मिलेंगे पैसे
बच्ची के जन्म होने पर2000 रुपए मिलेंगे
एक वर्ष का होने पर1000 रुपए मिलेंगे
बच्ची का टीकाकरण होने पर2000 रुपए मिलेंगे
सैनेटरी नैपकिन के लिए300 रुपए मिलेंगे
12वीं क्लास पास करने पर10000 मिलेंगे
ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने पर25000 मिलेंगे

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ

बिहार सरकार द्वारा मुख्य रूप से कन्याओ को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई इस कन्या उत्थान योजना की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं :–

  • कन्या उत्थान योजना के शुरू होने से बिहार में लड़कियों का जीवन-स्तर ऊपर उठेगा|
  • राज्य में महिला-पुरुष के अंतर को कम करना और लिंग भेद को कम करना है|
  • बिहार में शिशु मृत्यु दर खासकर बालिका मृत्यु दर को कम करना है|
  • राज्य की शिशु मृत्यु दर 38 है, जिसमें लड़कों की दर 31 है और लड़कियों की संख्या 46 है।
  • बिहार में लड़कियों का जीवन स्तर से ऊपर उठेगा |
  • कोई भी मां-बाप अब लड़कियों को अपने ऊपर बोझ नहीं समझेगा |
  • कन्याओं के वजन में गिरावट और कुपोषण को कम करना |
  • इससे हर एक लड़की की आर्थिक मदद की होगी |
  • लड़की आगे अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकती है|

कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य समाज और परिवार में बालिकाओं के प्रति स्वीकृति या लगाव को बढ़ावा देना है| इस सार्वभौमिक योजना का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर (IMR) को कम करना है| वर्तमान में यह राष्ट्रीय औसत से कम है, जिसमें यह योजना सुधार में बहुत मददगार साबित होगी। अब लोग बेटियों को आगे बढ़ने को स्वीकार करेंगे|

IMR में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी देखा गया है कि लड़कियों में लड़कों की तुलना में शिशु मृत्यु दर अधिक है। बिहार जैसे पिछड़े राज्य में, कन्या उत्थान योजना महिला सशक्तीकरण और आईएमआर में सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी|

कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

यदि आप भी अपनी बिटिया के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहते है तो निचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा जिसके बाद ही आवेदन कर सकते हैं:-

  • केवल बिहार स्थायी निवासी छात्र इस योजना का उपयोग करने के लिए पात्र हैं|
  • इस योजना के माध्यम से, गरीब बीपिएल परिवारों से केवल लड़कियों को सहायता लाभ प्राप्त होगा|
  • यदि लाभार्थी छात्र का परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, तो इस स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते|
  • जिन छात्रों ने दसवीं, बारहवीं और स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्नातक स्तर कक्षा की मार्कशीट (स्थिति के अनुसार)
  • 12वी कक्षा की मार्कशीट
  • 10वी कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाते की जानकारी

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप भी बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो निचे दिये गये लिंक से इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें, और निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको ई कल्याण के ऑफिसियल साईट पर विजिट करना होगा|
  • ई कल्याण वेबसाइट – यहाँ क्लिक करे
  • यहाँ आपको स्नातक, माध्यमिक स्तर पर 12वी परीक्षा तथा दसवीं पास आवेदकों के लिए अलग-अलग आवेदन के विकल्प दिए जायेंगे|
  • इसके होम पेज पर रजिस्ट्रेशन (For Student Registration and Login Only) के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • उस लिंक पर क्लिक करते ही आप दुसरे पेज पर चले जाओगे, जहाँ से आपको [ पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें ] के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा|
  • पंजीकरण फॉर्म मे आप सभी को मांगी गई साड़ी जानकारी सही से भरनी होगी|
  • इस तरह बड़ी ही आसानी से आप कन्या उत्थान योजना बिहार के तहत आवेदन कर सकते हैं|

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार लाभार्थी सूची

यदि आप लाभार्थी कन्याओं की जिलेवार सूची ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो निचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले ई कल्याण के ऑफिसियल साईट पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज से “कन्या उत्थान लाभार्थी सूची” के लिंक पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आप अपने जिले, कॉलेज अथवा स्कूल का चुनाव करें|
  • चुनने के बाद, व्यू बटन पर क्लिक करें|
  • अब आप बड़ी ही आसानी से लाभार्थियों की सूची और अन्य जानकारी देख पाएंगे|

हमने यहाँ इस पोस्ट मे आप सभी को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जूरी सारी जानकारी शेयर की है| आशा है इस लेख के माध्यम से आपको बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना की जानकारी मिल पाई होगी| यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं|

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर – FAQ’s

Q.1 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

Ans:- इस योजना में, बिहार सरकार राज्य में एक लड़की के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक कई चरणों में सहायता राशि वितरित करती है।

Q.2 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ कौन ले सकता है?

Ans:- इस योजना के तहत, 10 वीं, 12 वीं और स्नातक स्तर तक उत्तीर्ण छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

Q.3 बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना कितने चरणों में प्राप्त होगी?

Ans:- इस योजना में, एक बालिका के जन्म पर, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने और स्नातक की परिणामी परीक्षा के बाद, सहायता राशि प्राप्त होती है।

Q.4 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभार्थी लड़की को मिलने वाली कुल राशि कितनी है?

Ans:- योजना को पाँच चरणों में कुल 40,000 रुपये की सहायता मिलेगी।

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

3 days ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

3 weeks ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

3 weeks ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

4 weeks ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

4 weeks ago