Sarkari Yojna Hindi

60 लाख से अधिक लड़कियों के खाते मे आएंगे 25 हजार रुपये, Kanyashree Yojana पुरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

KanyaShree Prakalpa Yojana :- पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के लड़कियों के लिए एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया हैं, राज्य सरकार ने सभी लड़कियों को उच्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए “कन्याश्री प्रकल्प योजना” की शुरुआत की हैं| राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना काफी योजनाओं मे से एक माना जा रहा हैं| इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र लड़कियों को 25 हजार रुपये तक की छात्रवृति प्रदान की जा रही हैं| राज्य सरकार ने यह भी जानकारी दी है की इस साल 60 लाख से अधिक लड़कियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत हर लड़की को स्कूल जाने के लिए और शिक्षा पूरी करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती हैं| आपको बता दें यह योजना राज्य सरकार द्वारा 2013 मे ही शुरुआत की गई थी| अब तक इस योजना के तहत सरकार ने 7,588.90 करोड़ रुपए आबंटित कर दिए हैं| आपको जान कर ख़ुशी होगी की इस योजना का डंका विदेश तक बजा हैं और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2017 मे इस योजना को सम्मानित भी किया है|

यदि आप पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और आप अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं| आपको यह भी बता दें की इस योजना का लाभ सिर्फ स्कुल के लड़कियों को दिया जाता हैं| योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप सभी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा| लेकिन उससे पहले आपको इस योजना की पात्रता जान लेनी चाहिए और फॉर्म भरते वक्त किस दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी, इन सभी की जानकारी आज के इस पोस्ट मे प्रदान की गई हैं|

कन्याश्री योजना : 25 हजार रुपये देगी सरकार

पश्चिम बंगाल की सरकार का इस योजना को लागु करने का मुख्य कारण राज्य की गरीब और जरूरतमंद परिवार की लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए किया गया हैं| हमारे देश मे ऐसे बहुत से गरीब लोग हैं जो अपने बेटियों को स्कुल नहीं भेज पाते हैं ऐसे परिवार की लड़कियों को राज्य सरकार छात्रवृति प्रदान कर स्कुल जाने के लिए प्रोत्साहन करती हैं|

इस योजना के तहत सरकार 18 वर्ष की आयु में पहुंचने पर बालिका को 25,000 रुपए की वित्तीय सहायता देती हैं| राज्य सरकार लड़कियों को 18 वर्ष पूरा होने तक सालाना छात्रवृत्ति प्रदान करती है| राज्य सरकार इन लड़कियों की शिक्षा में महत्त्वपूर्ण सुधार करना चाहती है, और विशेष रूप से उन लड़कियों की जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाले परिवारों से संबंधित हैं|

कन्याश्री योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए पश्चिम बंगाल का निवासी होना अनिवार्य हैं|
  • छात्रवृति सिर्फ स्कुल की छात्राओं को दिया जाएगा|
  • न्यूनतम आयु सीमा से लेकर 18 वर्ष तक छात्रवृति प्रदान किया जाएगा|
  • आवेदन फॉर्म भरते वक्त परिवार की आय की जानकारी देनी होगी|
  • गरीब और जरूरतमंद आवेदक को ही योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • छात्रवृति केवल अविवाहित आवेदकों को ही दिया जाएगा|
  • फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक आवश्यकता की जरुरत होगी|
  • इसके अलावा तकनीकी और व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रा को भी लाभ दिया जाएगा|
  • शारीरिक बाधा वाली छात्राएं को विशेष रूप से इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवासीय डॉक्यूमेंट
  • स्कूल के डॉक्यूमेंट
  • आयु प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • गैर वैवाहिक स्थिति की घोषणा
  • संस्थानों से पंजीकरण डॉक्यूमेंट
  • हैंडीकैप सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण

कन्याश्री प्रकल्प योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

जो भी इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे सभी निचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार इस कन्याश्री प्रकल्प योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आपको अपने स्कूल / संस्थान जाना होगा|
  • ये आवेदन फॉर्म स्कूल कार्यालय में मुफ्त में उपलब्ध हैं|
  • तो वहां से आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
  • आवेदन पत्र मे तिन खंड होंगे – व्यक्तिगत विवरण अनुभाग, संपर्क विवरण और पता, और स्कूल विवरण|
  • आपको इन तीनों खंडो को भरना है और सभी दस्तावेज अटैच करना हैं|
  • अपने माता-पिता के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान प्राप्त करना होगा|
  • इसे हेड मास्टर / मालकिन के कार्यालय में जमा करना होगा|

योजना के अधिकारिओं द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जाँच और निरिक्षण किया जाएगा| अगर अधिकारी सब सही पाते हैं तो आपके आवेदन फॉर्म को स्वीकार कर लिया जाएगा| इसके बाद आपके बेटी के खाते मे योजना के 25,000 रुपये प्रदान किए जाएँगे|

यहाँ हमने इस कन्याश्री प्रकल्प योजना की पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना के सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं तो आप उसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा ऐसी ही चलाई जा रही योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago