PradhanMantri Kharif Fasal Bima Yojana :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम जानते हैं इस साल मॉनसून का आगाज बहुत ही अच्छा हुया हैं| पुरे देश मे मॉनसून के शुरू होते ही सभी किसानो ने खरीफ फसल की बुआई भी शुरू कर दी हैं| लेकिन इस मॉनसून मे कभी कभी फसलों का नुकसान भी हो जाता हैं, ऐसे मे सभी किसान परेशान हो जाते हैं| इसलिए सभी किसानो को पहले से ही अपनी फसल का बीमा करा लेना चाहिए ताकी आगे जब फसलों का नुकसान हो तब आप सभी बीमा का लाभ उठा सकें|
केंद्र सरकार ने इस वर्ष 2020 के लिए खरीफ फसलों की बीमा के लिए आधिकारिक सुचना जारी कर दी हैं| देश के कृषि विभाग ने भी इस बारे मे जानकारी देते हुए कहा की कुदरती आपदाओं से सुरक्षा के लिए किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं| यह खरीफ फसल बीमा सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवाया जाएगा| आपको बता दें ज्यादातर राज्यों मे खरीफ 2020 के लिए बीमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं|
आज के इस पोस्ट मे आप सभी को इस प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कराई जा रही “खरीफ फसल बीमा” की पुरी जानकारी प्रदान की गई है| इस पोस्ट मे आप सभी के लिए एक डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड किया गया हैं जहाँ से आप अपने को बीमा के लिए पंजीकृत कर सकते हैं| इस बीमा के आप सभी को कितना प्रीमियम देना होगा, इस बारे मे विस्तार रूप से जानकारी निचे शेयर की गई हैं|
भारत देश मे हर साल बाढ़, आंधी, ओले, तेज बारिश या सुखा पड़ने से बड़ी संख्या मे किसानों की फसल ख़राब हो जाती हैं| इसी समस्या से परेशान होकर कई किसान अपनी जान तक दे देते हैं|इसलिए केंद्र सरकार ने फसलों को कुदरती कहर से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए और किसानों को आत्महत्या से रोकने के लिए “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)” की शुरुआत की हैं|
इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 13 जनवरी, 2016 को शुरू किय गया था| इस योजना को भारतीय कृषि बीमा कंपनी (AIC) द्वारा नियमित रूप से चलायी जा रही हैं| अब तक इस योजना की मदद से देश के लाखों किसानों को बीमा करवाकर लाभ प्रदान किया गया हैं| इस वर्ष 2020 के लिए भी खरीफ फसलों के लिए बीमा शुरू कर दिया गया हैं| इस बार सरकार ने फसलों का बीमा स्वैच्छिक कर दी हैं, यानी की फसल का बीमा कराना किसान की मर्जी पर है|
जो भी देश के किसान खरीफ फसल के बीमा करवाना चाहते हैं, उनको सबसे पहले बीमा के लिए कितना प्रीमियम देना होगा इसके बारे मे जान लेना चाहिए| प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना के तहत किसानों को खरीफ फसल के लिए 2 फीसदी प्रीमियम और रबी की फसल के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है|
ये भी देखें :- PM Fasal Bima Yojana: किसानों को मिले 9000 करोड़
इसके अलावा इस बीमा योजना मे कॉमर्शियल और बागवानी फसलों के लिए भी बीमा सुरक्षा दी जाती है| हालाँकि, इसमें आपको 5 फीसदी प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है| निचे हमने एक चार्ट शेयर किया हैं, यहाँ से आप सभी सही किस फसल के कितना प्रीमियम देना होगा, इसके बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की गई हैं|
यदि आप किसान हैं, और अपनी खरीफ फसल का बीमा करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरुरी कागजातों की जरुरत पड़ती हैं जैसे की :-
देश के जो भी किसान अपनी खरीफ फसल का बीमा कराना चाहते हैं वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर pmfby.gov.in रजिस्ट्रेशन करवाकर खुद ही बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं| इसके अलावा आप सभी किसान अपने नजदीक के बैंक जाकर भी इस खरीफ बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं|
जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड से फसल कर्ज लिया हुआ है, उनकी फसल खुद ही बीमा के दायरे में आ जाती है| बाकि किसान अपनी मर्जी के मुताबिक फसल का बीमा करा सकते हैं| ऑफलाइन जन सेवा केंद्रों (Common Services Centres) पर जाकर भी फसल का बीमा कराया जा सकता है|
ये भी देखे :- PM Fasal Bima Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
इस प्रकार आप सभी अपने खरीफ फसल के लिए बीमा करवा सकते हैं| यहाँ आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की गई हैं| यदि आपको अभी भी इस योजना से सम्बन्ध मे कोई सवाल हैं तो आप उसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| केंद्र सरकार की ऐसी ही योजनाओं के बारे मे जानने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…