Sarkari Yojna Hindi

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखण्ड | 5000 रूपये प्रति वर्ष मिलेगा किसानो को

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana :- झारखण्ड और केंद्र सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई हैं जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार करना और उन्हें कृषि के लिए समय पर निवेश सहायता प्रदान करना है| इस योजना को हाल मे ही झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी की पहल पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना “मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना” शुरुआत की है| सीमांत और छोटे किसानों को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 5000 रुपये प्रति एकड़ (अधिकतम 5 एकड़) दिया जाएगा| इस योजना के बारे मे पुरी जानकारी इस पोस्ट मे शेयर की जा रही है, यदि आप भी इस योजना के प्रति लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर के मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना : आवेदन की स्थिति जाँच कर सकते हैं|

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत झारखण्ड सरकार ने किसानों की भलाई के लिए उनके प्रति एकड़ खरीफ फसल के लिए न्यूनतम Rs. 5000 और अधिकतम Rs.25000 की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है| इस योजना का लाभ किसानों के न्यूनतम 5 एकड़ के लिए ही दिया जाएगा| मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ झारखण्ड के 14 लाख किसानों तक पहुचाया जाएगा|

इस पोस्ट मे आप सभी के लिए कृषि आशीर्वाद योजना का फॉर्म, लाभार्थियों की सूची, एप्लीकेशन स्टेटस और इस योजना से जुडी पुरी जानकारी प्रदान की गई हैं| इस योजना के बारे मे पुरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े|

CM KRISHI AASHIRVAD YOJANA JHARKHAND

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी को आने वाले 4 सालों मे दोगुना करना हैं| इस योजना से मदद पाकर निश्चित ही किसानों का मनोबल बढ़ेगा| क्योंकि प्रत्येक वर्ष खरीफ फसल की खेती के समय झारखण्ड सरकार द्वारा 5 एकर तक की कुल खेती योग्य भुमिधारक किसान परिवारों को प्रति एकर 5,000 रुपये की राशी प्रति वर्ष देगा| इस योजना के अंतर्गत, सरकार ने किसानों के लिए शुन्य प्रतिशत पर ब्याज दरों पर फसलों का ऋण का फैसला लिया है|

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों की वित्तीय मदद ( DBT) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से की जायेगी| यह झारखण्ड सरकार की पहली ऐसी योजना हैं जिसमे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जायेगा| इस योजना के प्रचार के लिए जीपीएस से लैस किसान सारथी रथ भी निकले जायेंगे, 45 दिनों में यह सारथी रथ राज्य की सभी पंचायतों में पहुंचेगा

योजना का प्राथमिक उद्देश्य गैर-संस्थागत ऋण / निजी ऋणदाताओं पर किसानों की निर्भरता को कम करना है| राज्य में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान योजनाबद्ध तरीके से लगभग 45 लाख एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसली क्षेत्र को कवर करते हुए 22.76 लाख किसानों को लक्षित किया जा रहा है|

किसान निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए धन का उपयोग कर सकते हैं:

मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा|इन किसानों से ऑनलाइन आवेदन इस योजना के तहत पात्र होंगे| इस योजना के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है|

राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया की जानकारी झारखंड के 2020-2020 के वित्तीय बजट के बाद ही उपलब्ध होगी, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे| सभी झारखण्ड के किसान निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए धन का उपयोग कर सकते हैं :-

        • बीज की खरीद

        • उर्वरकों की खरीद

        • श्रम और भूमि की तैयारी

        • कृषि उपकरणों की हायरिंग

        • कृषि संबंधी कोई अन्य कार्य

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को दिये जाने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना के तहत, प्रति एकड़ खरीफ की खेती के लिए न्यूनतम 5000 और अधिकतम 25000 का भुगतान किया जाता है|
  • इस योजना में, अधिकतम 5 एकड़ भूमि के लिए एक आवंटन प्राप्त होगा|
  • किसान को इस योजना का लाभ अगले चार साल 2020-2022 तक मिलेगा|
  • 22 लाख 76 हजार किसान मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का हिस्सा होंगे|
  • 13.60 लाख किसानों को 442 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी|
  • 15 लाख किसानों का डाटा एंट्री किया गया है और यह प्रक्रिया जारी है|

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के किसानों के लिए अनोखे लाभ –

  • झारखंड राज्य में फसल उत्पादन अधिक होगा, जिससे किसानों को लाभ होगा|
  • शहरों में कम प्रवास होगा और गांवों का विकास होगा|
  • कृषि रोजगार बढ़ेगा|
  • राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी|

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

झारखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिया हैं, जिसे आप इसके ऑफिसियल पोर्टल से ऑनलाइन भर सकते हैं| निचे रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की पुरी प्रक्रिया बतलाई गई हैं :-

  • सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट mmkay.jharkhand.gov.in पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना : आवेदन की स्थिति” के लिंक पर करना है|
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपसे जिला का नाम और आधार नंबर पूछा जाएगा|
  • मांगी गई जानकारी भर कर अब आप देख सकते हैं की आपका नाम सूची में है के नहीं|
  • यदि हैं तो आप इस योजना के प्रति लाभ उठा सकते हैं|
आवेदन की स्थिति जाँच करने के लिएयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ’s

Q.1 कृषि आशीर्वाद योजना कौन से राज्य में चल रही है?

Ans:- यह योजना इस समय झारखण्ड में लागू है |

Q.2 इस योजना से किसानों को अधिकतम कितना आर्थिक लाभ मिल सकता है?

Ans:- इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसान 25000 रुपए तक कमा सकते हैं |

Q.3 कृषि आशीर्वाद योजना की राशि किसानों तक किस प्रकार पहुंचेगी?

Ans:- इस योजना के अंतर्गत डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली को इस्तेमाल में लाया गया है जिसके माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में पहुंच जाएगी|

Q.4 योजना संबंधित अधिक जानकारी कहां उपलब्ध है?

Ans:-आधिकारिक पोर्टल mmkay.jharkhand.gov.in पर|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago