Sarkari Yojna Hindi

किसानो को मिलेंगे 20 लाख साेलर पंप | कुसुम योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन

Kusum Yojana Online Registration Form :- देश के सभी किसानो के आय मे वृद्धि प्रदान करने के लिए एक बहुत ही अच्छी “कुसुम योजना” की शुरुआत की गई हैं| इस योजना की मदद से सभी किसानों को बिजली उत्पादन करने की सुविधा प्राप्त होगी| कुसुम योजना को आरम्भ करने के मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप प्रदान करना है| इससे बिजली की कमी को दूर किया जा सकता हैं| साथ ही सभी किसान सोलर पंप की मदद से बिजली की अधिक उत्पादन करके बिजली को बेंच भी सकते हैं, जिसके कारण किसानो को और अधिक मुनाफा होगा|

कुसुम योजना की शुरुआत बजट 2020 -21 मे वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया| इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार 20 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्‍ध कराने का लक्ष्य रखा हैं| इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 17.5 लाख डीज़ल पंप और 3 करोड़ खेती उपयोगी पम्पस को आगे आने वाले 10 वर्षो में सोलर पम्पस में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है| इसके तहत किसानो को स्‍टैंड अलोन पंप के साथ-साथ ग्रिड की बची हुई उर्जा को बेचने में सरकार मदद करेगी|

केंद्र सरकार इस योजना को पुरे देश मे लागु कर इसकी मदद से बंजर पडी जमीन को उपयोग मे लाना चाहती हैं| तो यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो निचे इस पोस्ट आप सभी को इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रदान की गई हैं| कुसुम योजना से जुड़ी पुरी जानकारी भी आप इस पोस्ट मे प्राप्त कर सकते हैं|

कुसम योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन

कुसुम योजना के तहत खेती की सिंचाई करने वाले पंप को सौर उर्जा वाले पंप मे बदल दिया जायेगा| इस योजना का लाभ उन सभी राज्य के किसानो को प्राप्त होगा जो सूखे से प्रभावित और इसकी मदद से उनके फसलों को कम हानि होगी| यह योजना सभी किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद सावित होने वाली हैं| इस योजना के अंतर्गत बजट 2020 -21 में राज्य के 20 लाख किसानो को  सोलर पंप लगाने में मदद की जाएगी|

कुसुम योजना 2020 के तहत 2022 तक लक्षित 3 करोड़ सौर ऊर्जा उत्पादन की स्थापना की कुल लागत 1.4 लाख करोड़ रुपये होगी| जिसमे से 48 हज़ार करोड़ रुपये का योगदान केंद्र सरकार करेगी और जबकि इतनी ही राशि राज्य सरकार करेगी| इस कुसुम योजना 2020 के तहत देश के किसानो को केवल कुल लगत का 10 प्रतिशत ही देना होगा जबकि 48 हजार करोड़ का इंतजाम बैंक लोन से किया जाएगा|

वित्त मंत्री ने 2020 -21 बजट पेश करते हुए कहा कि 15 लाख किसानों को ग्रिड से जुड़े सोलर पंप लगाने के लिए सहयता राशी मुहैया कराया जाएगा| इसके तहत, किसानों को अपने बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के बाद अतिरिक्त बिजली ग्रिड बेचने का विकल्प दिया जाएगा| देश के इच्छुक किसान जो इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके बाद वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

पीएम कुसुम योजना क्या हैं ?

पीएम कुसुम योजना की शुरुआत करने के पीछे का कारण यह है की देश मे पानी की समस्या से किसानो को काफी सारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं| बारिश के बेसमय होने के कारण भी किसानो के फसले नष्ट हो जाती हैं| इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने “पीएम कुसुम योजना” की शुरुआत की हैं| इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी किसानो को मुफ्त मे बिजली उपलब्ध कराना हैं|

इस योजना के तहत सरकार सभी किसानो को सिचाई करने के लिए सोलर पैनल की सुविधा प्रदान करना हैं| जिससे किसान सौर ऊर्जा का उत्‍पादन कर उससे निर्मित बिजली का उपयोग किसान खेती में कर सकेगा| इस कुसुम योजना 2020 के ज़रिये किसान को दोहरा फायदा होगा और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी| इसमें सरकार किसानो को लागत का 60 % भुगतान करेगी। यह भुगतान किसान को सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा|

पीएम कुसुम योजना 2021 ओवरव्यू

योजना का नामकुसुम योजना 2021
आरम्भ किया गयापूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के द्वारा
योजना की घोषणावित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा
कैटेगरीकेंद्र सरकार योजना
उद्देश्यरियायती मूल्य पर सोलर पैनल पंप उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://mnre.gov.in/

कुसुम योजना किसानों को ऊर्जावान बनाएगी

कुसुम योजना किसानों को कई लाभ प्रदान करेगी, जो इस प्रकार हैं :-

  • कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर पंप प्रदान किए जाएंगे|
  • इसका लाभ लगभग 20 लाख किसानों को दिया जाएगा।
  • इसके तहत किसानों की बंजर भूमि का उपयोग किया जा सकता है|
  • किसान अब इस योजना के माध्यम से अन्न और ऊर्जा भी बेच सकेंगे|
  • कुसुम योजना से केरोसिन पर किसानों की निर्भरता खत्म होगी|
  • इसके अलावा, 15 लाख किसानों को ग्रिड से जुड़े पंपों को सोलराइज करने में मदद की जाएगी।
  • सरकार बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा का उत्पादन करने में सक्षम होगी|
  • जिसके कारण किसान सौर ऊर्जा को अपनाएंगे|

कुसुम योजना 2021 के लाभ

  • देश के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • कुसुम योजना उन किसानों के लिए फायदेमंद होगी, जहां राज्य सूखा प्रभावित होगा और जहां बिजली की समस्या है|
  • सोलर सिंचाई पंप सभी किसानों को रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा|
  • कुसुम योजना 2020 के तहत पहले चरण में 17.5 लाख डीजल से चलने वाले सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से चलाए जाएंगे|
  • इस योजना के तहत, किसानों को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा 60% वित्तीय सहायता दी जाएगी, और बैंक 30% ऋण सहायता प्रदान करेगा और केवल किसान को 10% का भुगतान करना होगा|
  • सौर पैनल से पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली, किसान उस बिजली को सरकारी या गैर-सरकारी बिजली विभागों को बेच सकता है, जहाँ से किसान को 1 महीने के लिए 6000 रुपये की मदद मिल सकती है|

कुसुम योजना के तहत आवेदन करने जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • लाभार्थी का स्‍थायी पता
  • मोबाइल नम्‍बर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक‍
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कुसुम योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

देश के जो भी इच्छुक लाभार्थी इस कुसुम योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे सभी निचे निचे दिये गये आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं :-

  • सबसे पहले भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन” के आप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • इसके बाद आपको “Online Registration” के लिंक पर क्लिक करना हैं|
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा|
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे आपको पूछी गई सभी जानकारी भरना होगा|
  • सभी जानकारी भरने के बाद जरुरी दस्तावेज भी अपलोड कर दें|
  • और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें|
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरेंयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

कुसुम योजना के लिए सफल सफल पंजीकरण के बाद आपको चयनित लाभार्थियों को सौर पंप सेट की 10% लागत विभाग द्वारा अनुमोदित आपूर्तिकर्ताओं को जमा करने के लिए निर्देशित किया जाता है| इसके बाद कुछ ही दिनों में अपने खेतो में सोलर पम्प लगा दिए जायेगे|

इस प्रकार आप सभी कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| यहाँ हमने ऑनलाइन आवेदन की पुरी प्रक्रिया शेयर की हैं| हमें उम्मीद हैं आपको इस पोस्ट मे दी गई जानकारी लाभदायक लगी होगी|

यदि आपको अभी भी कुसुम योजना से सम्बन्ध मे कोई जानकारी चाहिये तो आप सभी निचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना सवाल पूछ सकते हैं| ऐसी ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहें|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago