Hindi Jankari

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर इस प्रकार कर सकते हैं अपडेट | मिलेंगे बहुत सारे फायदे

Link Your Mobile Number With Aadhaar :- नमस्कार दोस्तों, यदि आपने अभी तक अपने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द आधार से अपने मोबाइल नंबर लिंक करा लीजिये| क्योंकि आजकल सभी कामों के लिए आधार का इस्तेमाल होता हैं| आपको बता दें हाल मे ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार का मोबाइल नंबर के साथ लिंक कराना आवश्यक हो गया हैं|

देश लॉकडाउन से धीरे धीरे उभर रहा हैं और सभी लोग अपने अपने काम पर लौट रहे हैं| इसी बिच आपको अपना मोबाइल नंबर का आधार से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया हैं| अपने आधार मे सही मोबाइल नंबर अपडेट करना जरुरी हैं| तो आज के इस पोस्ट मे हम आप सभी को एक OTP की मदद से अपने मोबाइल को आधार नंबर से लिंक करने के बारे मे जानकारी प्रदान की हैं|

जो लोग पहले से ही आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करवा चुके हैं वे सभी उस OTP के जरिये दोबारा सत्यापित कर सकते हैं| अभी तक जिन लोगों ने अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं करवाया हैं वे निचे दिये गये प्रक्रिया को अपनाकर लिंक करवा सकते हैं|

मोबाइल नंबर को आधार से करें लिंक

भारत देश के सभी मोबाइल सब्सक्राइबर्स को यह जान लेना चाहिये की आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए OTP या सर्विस सेंटर (ऑफलाइन) पर विजिट करके आप आसानी से लिंक करा सकते हैं| जिन लोगों ने अभी तक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, उन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा और एक आधार केंद्र पर जाना होगा|

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य देश मे चल रहे फर्जीवाड़े को समाप्त करना हैं| जैसा की आप सभी को पता होगा, आजकल दूसरों के मोबाइल नंबर से बहुत सारे गैर क़ानूनी काम होते हैं| इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने आधार के साथ मोबाइल नंबर को लिंक करने का आदेश दिया हैं|

OTP के जरिये अपने मोबाइल नंबर को आधार से कैसे जोड़ें

OTP के जरिये अपने मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिए निचे दिये गये प्रक्रिया को अपना सकते हैं| सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर के आधार से मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं|

  • सबसे पहले इस हेल्पलाइन नंबर 14546 पर कॉल करें|
  • अब आपको भारतीय और प्रवासी भारतीय में से किसी एक को चुनना होगा|
  • इसके बाद आपको 1 दबाकर आधार को अपने फोन नंबर से जोड़ने की सहमति देनी होगी|
  • उसके बाद आपसे आधार नंबर पूछा जायेगा, आधार नंबर प्रदान करें और पुष्टि करने के लिए 1 दबाएँ|
  • अब आपके दिये गये मोबाइल नंबर पर एक OTP प्रदान किया जायेगा|
  • अब आप जिस नंबर को आधार को लिंक करना चाहते हैं उस नंबर दर्ज करें|
  • अब आपको  UIDAI डेटाबेस से अपना नाम, फोटो और जन्म तिथि लेने के लिए अपने ऑपरेटर को सहमति देने के लिए कहा जाएगा|
  • अपने मोबाइल के मेसेज मे प्राप्त ओटीपी दर्ज करें|
  • अब आधार-मोबाइल नंबर दोबारा सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1 दबाएं|
  • यदि आप कोई दूसरा फोन नंबर रखते हैं, तो आप उसे 2 दबाकर और IVR सिस्टम द्वारा दिए गए स्टेप्स का पालन करके भी लिंक कर सकते हैं|

सर्विस सेंटर जाकर आधार को मोबाइल नंबर से कैसे करें लिंक

  • सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के साथ अपने आधार कार्ड की एक स्वप्रमाणित प्रति प्रदान करें|
  • आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं|
  • आधार कार्यकारी आपके ओटीपी को सत्यापित करेगा|
  • इसके बाद अपनी उंगली का निशान जमा करें|
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण एसएमएस प्राप्त होगा|
  • Y टाइप करें और ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए टैप करें|

इस प्रकार आप सभी अपने मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ सकते हैं| यहाँ हमने मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिए पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपको अभी भी मोबाइल नंबर से आधार को जोड़ने या अपडेट करने मे दिक्कत हो रही हैं तो निचे कमेंट कर के अपना सवाल पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago