Sarkari Yojna Hindi

10 दिन में आधार से राशन कार्ड करें लिंक, वरना इस योजना का नहीं मिलेगा लाभ

Link Your Ration Card With Aadhar :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार ने हाल मे ही वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की हैं| यदि आप इस योजना के तहत किसी भी राज्य मे सरकार द्वारा दी जा रही खाद्य पदार्थ का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको आधार से राशन कार्ड को लिंक करना होगा| वहीं आपको बता दें राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तिथि भी अब नजदीक आते जा रही हैं|

अब तक बहुत सारे ऐसे फर्जी लोग है जो नकली राशन कार्ड की मदद से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली खाद्य पदार्थ का लाभ उठा रहे हैं| लेकिन अब जैसा की सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागु कर दिया है ऐसे मे सरकार अब सचेत हो चुकी है और सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया हैं| सरकार के इस फैसले के बाद अब 10 दिन के भीतर आप सभी को अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा|

इसके अलावा यदि आप वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ देश के किसी भी राज्य मे उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना होगा| यदि आपने 14 दिनों के भीतर राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया तो आप इस योजना से वंचित रह जाएंगे| इसलिए हमने आज के इस पोस्ट मे राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका आप सभी के साथ शेयर किया हैं|

आधार से राशन कार्ड को जोड़ने का लिया गया फैसला

केंद्र सरकार ने आधार से राशन कार्ड को जोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि की अभी तक प्रशासनिक ढिलाई के कारण राशन कार्ड के सभी सदस्य आधार कार्ड से नहीं जुड़े थे| यहीं से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कालाबाजारी का शक हुआ| जिन लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है| उनके हिस्से का गेहूं कालाबाजारी में जा रहा है|

इसके अलावा यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि देशभर में लोगों को आसानी से राशन उपलब्ध हो जाए और दूसरा, बायोमेट्रिक सत्यापन की मदद से जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को वास्तविक लाभार्थियों की पहचान करने और उन तक सरकारी योजनाओं के लाभों को पहुंचाने में मदद मिलेगी| आधार से राशन कार्ड लिंक करवाने के बाद नकली दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक राशन कार्ड भी नहीं बन सकेंगे|

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए गया फैसला

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें पंजीकरण करने के बाद, आप आसानी से देश के किसी भी हिस्से में राशन उठा सकते हैं| हालाँकि, अब तक यह 23 राज्यों में लागू किया जा चुका है| केंद्र सरकार के अनुसार, मार्च 2021 तक यह बाकी राज्यों में भी लागू होगा|

केंद्र सरकार ने हाल मे ही “वन नेशन वन राशन कार्ड योजना” को लागु किया है, इसमें भी आगे जाकर कोई इसी तरह का कालाबाजारी सामने ना आये इसलिए सरकार ने आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने का फैसला लिया हैं| अब आपको निचे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का तरिका बताया गया हैं|

अपने राशन कार्ड को ऐसे करें आधार कार्ड से लिंक

यदि आप अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है तो सबसे पहले आपको पीडीएस दुकान पर जाना होगा, उसके बाद निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • केंद्र सरकार की UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, आपको अपने सभी परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी और राशनकार्ड की कॉपी पीडीएस दुकान मे जमा करना है|
  • पीडीएस दुकान पर अपने साथ में परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करना होगा|
  • राशन कार्ड धारक को बायोमेट्रिक मशीन या सेंसर पर उंगली लगाकर अपनी डिटेल्स और आधार नंबर को मैच करना है|
  • बैंक अकाउंट की पासबुक की भी एक फोटोकॉपी पीडीएस दुकान में जमा करनी होगी|
  • राशन कार्ड से आधार लिंक होने पर राशनकार्ड धारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजा जाएगा|
  • इस प्रकार आधार से राशन कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पुरी हो जाएगी|

आप सभी ऊपर बताए गए तरिके के अनुसार अपना राशन कार्ड आधार से लिंक कर सकते हैं| यहाँ हमने इसकी पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपको अभी भी इससे सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिये तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| 

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago