LPG Gas Subsiy Yojana :- केंद्र सरकार के द्वारा कोरोना वायरस महामारी के कारण [पुरे भारत मे लॉकडाउन लगा दिया है| इसी बिच केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना की तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को तिन महीने तक तिन सिलिंडर मुफ्त मे दिया जाएगा| तो आप हमको इस पोस्ट मे बताएँगे की आप किसी भी एलपीजी वितरक कंपनी के उपभोक्ता हो तो आप प्रकार से एलपीजी गैस सब्सिडी चेक कर सकते हैं| जिन उम्मीदवारों का नाम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रजिस्टर हैं वे सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| यहाँ से यह भी जान सकते हैं की आपके खाते में एलपीजी गैस सब्सिडी आ रही है या नहीं|
सरकार घरों मे उपयोग की जाने वाली गैस सिलिंडर के ऊपर एक निश्चित सब्सिडी दी जाती हैं| रसोई गैस सिलिंडर पर लगभग ₹200 की सब्सिडी दी जाती है यह सब्सिडी केंद्र सरकार और गैस वितरण कंपनी के द्वारा ग्राहकों को दिया जाता है| इस योजना के तहत यह भी प्रावधान किया गया है कि जो लोग अपनी सब्सिडी की रकम छोड़ना चाहते हैं वह अपनी स्वेच्छा से गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ सकते हैं|
आपको बता दें घरेलु गैस सिलिंडर पर सब्सिडी सरकार के द्वारा पहल (PAHAL) योजना के अंतर्गत दी जाती हैं| तो अब हम आपको पहल योजना की पुरी जानकारी प्रदान करेंगे|
पहल योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को की गई थी| अभी तक इस योजना के अंतर्गत 231 जिला को कवर किया गया हैं| सरकार ने पहल (PAHAL) योजना की व्यापक समीक्षा की है और उपभोक्ताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों की जांच करने के बाद ही पहल योजना को लॉन्च किया है| एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं के पास अनिवार्य रूपसे आधार कार्ड का होना आवश्यक हैं|
पहल योजना मे संसोधन के बाद एलपीजी उपभोक्ता अपने खाते में 2 तरिके से एलपीजी गैस पर मिलने वाली रकम प्राप्त कर सकते हैं| आप सभी प्राथमिक विकल्प गैस सब्सिडी और द्वितीयक विकल्प एलपीजी सब्सिडी के तहत अपने खाते मे प्राप्त होने वाली रकम देखसकते हैं|
एलपीजी गैस सब्सिडी (Lpg Gas Subsidy) प्राप्त करने के लिए सभी उपभोगता के पास आधार कार्ड होना आवश्यक हैं , उन्हें आधार कार्ड को बैंक अकाउंट नंबर के साथ और एलपीजी उपभोक्ता संख्या के साथ जोड़ना होगा|
द्वितीयक विकल्प के तहत वैसे एलपीजी उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड संख्या मौजूद नहीं है, तो वह आधार संख्या के उपयोग के बिना भी सीधे अपने बैंक खाते में एलपीजी गैस सब्सिडी (Lpg Gas subsidy ) को प्राप्त कर सकते हैं|
भारत सरकार के द्वारा लगभग हर एक घर मे 14.2 किलों की 12 सिलिंडर दिये जातें हैं और ईन सभी सिलिंडर के ऊपर सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती हैं| यह सब्सिडी की रकम सीधे एलपीजी उपयोगकर्ता के बैंक अकाउंट मे ट्रान्सफर की जाती हैं|
आपको बता दें गैस सिलेंडर के ऊपर मिलने वाली सब्सिडी की रकम निश्चित नहीं होती है क्योंकि गैस सिलेंडर का रकम भी कभी निश्चित नहीं होती है| इसका कारण अंतर्राष्ट्रीय बेंच मार्क एलपीजी दर और विदेशी विनिमय दर में बदलाव का होना से हैं| ऐसे सामान्य तौर पर एक घरेलू गैस सिलेंडर के ऊपर आपको ₹200 तक की सब्सिडी मिल जाती है|
यदि आप एक एलपीजी उपयोगकर्ता हैं तो आप अपने सब्सिडी को अपने अकाउंट मे सीधा पा सकते हैं| इसके लिए आपको अपने एलपीजी अकाउंट के साथ आधार कार्ड को लिंक करना होगा|
अपने बैंक खाते को गैस सब्सिडी से जोड़ने के लिए आप अपने एलपीजी वितरक कंपनी या फिर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं , या ऐसा आप अपने गैस वितरक कंपनी में फोन कॉल कर या IVRS सिस्टम के जरिए SMS भेज कर भी कर सकते हैं|
अगर आप अपने गैस सब्सिडी की स्थिति जानना चाहते हैं तो हमने भारत मे ज्यादातर उपयोग होने वाली तीन कंपनियों के घरेलू गैस सिलेंडर के बारे मे जानकारी प्रदान कर रहे हैं| तो आप सभी जो भी गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं उसका सब्सिडी की स्थिति निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो कर जांच कर सकते हैं|
एलपीजी गैस कंपनी | ऑफिसियल वेबसाइट |
भारत गैस | ऑफिसियल वेबसाइट |
एचपी गैस | ऑफिसियल वेबसाइट |
इंडेन गैस | ऑफिसियल वेबसाइट |
एलपीजी सब्सिडी पाने के लिए एलपीजी कनेक्शन के साथ आधार कार्ड लिंक करना बहुत जरुरी हैं क्योंकि लिंक करने के बाद ही आपके खाते पर सब्सिडी की रकम ट्रान्सफर की जायेगी| आधार कार्ड लिंक करने के लिए यहाँ आपको तिन विकल्प दिये गये हैं :-
एलपीजी सब्सिडी एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करें |
एचपी गैस एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
भारत गैस एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
इंडेन गैस एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
सभी एलपीजी सर्विस प्रदाता कंपनी के द्वारा IVRS SYSTEM बनाए गए हैं ताकि ग्राहक आधार कार्ड को आसानी से लिंक कर सके| हर एक जिला के लिए हर एक कंपनी का अलग-अलग IVRS CODE होता है जिसे आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ढूंढ सकते हैं :-
1 ) Indane Gas के ग्राहकों के लिए => IVRS CODE को इस लिंक से खोज सकते हैं
2 ) Bharat Gas के ग्राहकों के लिए => IVRS CODE को इस लिंक से खोज सकते हैं ।
3 ) Hp Gas के ग्राहकों के लिए => IVRS CODE को इस लिंक से खोज सकते हैं ।
यहाँ हमने आप सभी के लिए एलपीजी गैस सब्सिडी चेक करने की पुरी प्रक्रिया आप सभी के साथ शेयर की हैं| आप ऊपर की पोस्ट से एलपीजी गैस से जूरी पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| यदि आप अभी भी कुछ जानकारी जानना चाहते हैं तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…