Sarkari Jankari

MP New Ration Card List | यहाँ से देखे APL / BPL का नया राशन कार्ड लिस्ट

Madhya Pradesh New Ration Card List :- नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश राज्य के जिन नागरिकों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, उनके लिए एक अच्छी खबर हैं| मध्य प्रदेश का नया राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया हैं| सभी आवेदन करने वाले नागरिक लाभार्थी सूची में अपना और अपने परिवार का नाम पंजीयन एवं प्रबंधन प्रणाली यानि समग्र पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं|

यदि आपका नाम मध्य प्रदेश के नए राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा तब आप सरकार द्वारा राशन कार्ड पर दिए जा रहे मुफ्त अनाज का लाभ उठा सकते हैं| इसके साथ ही राशन कार्ड के जरिये सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं| आज के इस पोस्ट में हम आप सभी को एमपी राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करने, देखने और प्राप्त करने के बारे में जानकारी देंगे|

Check MP Ration Card New List 2020

मध्य प्रदेश के जिन भी लोगों ने नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए आवेदन किया हैं, वे अब घर बैठे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली APL/BPL New Ration Card List में अपना और अपने परिवार के नाम की जाँच कर सकते हैं| मध्य प्रदेश के जिन भी लोगों का नाम इस लाभार्थी सूची में आएगा उनको राज्य सरकार द्वारा राशन की दुकान पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे चावल ,चीनी ,गेहू , केरोसिन ,दाल आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जायेगा|

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें मध्य प्रदेश सरकार सभी आवेदनकर्ता के परिवार के वार्षिक आय के अनुसार एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय सूची में वर्गीकृत करती हैं| यदि आपके आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी या झूठ नहीं मिलती हैं तब आपका नाम इस राशन कार्ड की नई सूची में शामिल कर दिया जाएगा| हमने इस पोस्ट में राशन कार्ड नई सूची से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की हैं|

मध्य प्रदेश Ration Card New List

आप सभी जानते होंगे की हमारे देश में राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रूप में कार्य करता हैं| मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य में राशन कार्ड को इस तिन प्रकार के भागों में विभाजित किया हैं| राज्य के जो भी नागरिक गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन सभी को BPL राशन कार्ड दिया जाएगा| इसके साथ ही जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन कर रहे हैं, उन सभी को APL राशन कार्ड दिया जाएगा|

इसके साथ मध्य प्रदेश सरकार राज्य के बहुत ही ज्यादा गरीब लोगों के लिए AAY राशन कार्ड जारी करती हैं| यह राशन कार्ड सरकार द्वारा लोगों की उनकी आय तथा आर्थिक स्थिति के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा| इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन राज्य के वही निवासी कर सकते है जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है|

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड आम नागरिकों तथा उनके परिवार को प्रदान किये जाते हैं|
  • राज्य के नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है|
  • राशन कार्ड लिस्ट 2020 में जिन लोगो का नाम आएगा उन्हें सरकार द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहू , चावल आदि सस्ती दरों पर प्रदान की जाएगी|
  • राशन कार्ड के जरिये सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान यानि सस्ता राशन डिपो में जाकर ले सकते हैं |
  • राशन कार्ड के माध्यम से आप कोई भी सरकारी कार्य या सेवा आराम से प्राप्त कर सकते हैं।

Madhya Pradesh राशन कार्ड लिस्ट 2020 में अपना नाम कैसे देखें ?

मध्य प्रदेश के जिन भी आवेदकों ने नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए आवेदन किया हैं, वे निचे दिए गए चरणों को पालन कर लाभार्थी सूची में अपना नाम जाँच सकते हैं :-

  • सबसे पहले आपको एमपी की Samgra Portal पर जाना हैं|
  • इसके होम पेज पर जाने के बाद आपको बीपीएल / एएवाय रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट का फॉर्म खुल जायेगा|
  • आपको इस फॉर्म में डिस्ट्रिक्ट, ग्राम, ग्राम पंचायत , कैप्चा कोड आदि सभी जानकारी भरनी है|
  • सभी जानकारी भरने के बाद Go के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगा|
  • आप अपने परिवार और अपना नाम देख सकते है|

BPL सूची में नए शामिल किये गए परिवारों की सूची

  • सबसे पहले आपको समग्र के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं|
  • इसके होम पेज पर आपको बीपीएल परिवार रजिस्ट्रर के ऑप्शन में से “नए शामिल किये गए बीपीएल एएवाय परिवार सूची” के लिंक पर क्लिक करना है|
  • आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा|
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, जोन, गांव /मोहल्ला आदि भरनी हैं|
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने BPL में शामिल हुए लाभार्थियों की सूची आ जाएगी|
  • जिसमे आपको परिवार आईडी ,मुखिया का नाम , सदस्यों की संख्या ,पता आदि जानकारी देख सकते है|

इस प्रकार आप सभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली राशन कार्ड लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम देख सकते हैं| यहाँ हमने सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन कार्ड के बारे में पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आपके मन में अभी भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप हमसे अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago