Sarkari Yojna Hindi

ओडिशा प्रवासी रजिस्ट्रेशन फॉर्म | घर आने के लिए @covid19.odisha.gov.in

Odisha Pravasi Majdur Registration Form 2020:- ओडिशा सरकार ने सभी प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों को अपने राज्य मे लाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है| जहाँ से सभी मजदुर और कामगार जो दुसरे राज्यों मे फसें हुए हैं वे सभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपने राज्य वापस आ सकते हैं| यदि आप भी इस लॉकडाउन मे दुसरे राज्यों मे फसें हुए है और अपने घर वापस आना चाहते हैं तो आप सभी ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई “ओडिशा प्रवासी रजिस्ट्रेशन फॉर्म” भर कर अपने राज्य सह सुरक्षित वापस आ सकते हैं| यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म आप सभी @covid19.odisha.gov.in ऑनलाइन पोर्टल से भर सकते हैं| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें उसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट मे दी गई है|

ओडिशा सरकार ने विभिन्न राज्यों मे फसें हुए मजदूर, कामगार, छात्र यात्री, तीर्थयात्रीऔर अन्य व्यक्तिओं को अपने राज्य वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेन और बस चला रही है| इसके अलावा सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है, इस नंबर पर कांटेक्ट कर के आप नोडल आधिकारियो से बात भी कर सकते है| लेकिन रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको इस योजना के बारे मे पुरी जानकारी प्राप्त कर लेने चाहिये| यदि आप भी किसी भी राज्य मे फसें हुए है तो सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट covid19.odisha.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| प्रवासी श्रमिकों को घर लौटने में मदद करने के लिए यह योजना उन सभी मजदूरों और कामगारों के लिए फायदेमंद है|

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने यह योजना शुरू की है और कहा है जो भी प्रवासी श्रमिक दुसरे राज्यों मे फसें हुए है वे सभी सरकार द्वारा शुरू की गयी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पुरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, उसके बाद उन्हें ट्रेनों और बसों की मदद से अपने घर तक पहुचाया जाएगा| ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें उसके बारे मे पुरी जानकारी निचे शेयर की गई है|

ओडिशा प्रवासी मजदुर घर वापसी पंजीकरण

राज्य सरकार ने उम्मीद की है कि 03 मई के बाद लगभग 5 लाख लोगों के अन्य राज्यों से राज्य में लौटने की संभावना है| इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि वे उन प्रवासियों की निगरानी करेंगे जो राज्य में लौट रहे हैं| इसके साथ दो और वेबसाइट लॉन्च covid19portal.odisha.gov.in और covid19regd.odisha.gov.in की गई हैं| जहाँ से सभी प्रवासी मजदुर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

जैसा की आप सभी को पता होगा Covid19 (कोरोनावायरस) महामारी  के कारण दो सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है ऐसे मे उन सभी मजदूरों और कामगारों को रहन सहन मे बहुत दिक्कत हो रही है| इसलिए अब वे सब अपने घर लौटना चाहते हैं| तो आप सभी के लिए एक अच्छी खबर है आप सभी अब इस लॉकडाउन मे अपने घर वापस आ सकते हैं उन्हें केवल ऑफिसियल पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और दिये गये हेल्पलाइन नंबर से ओडिशा सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारिओं से संपर्क करना होगा|

ओडिशा आने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ओवरव्यू

उच्च प्राधिकारीओडिशा सरकार
योजना का नामओडिशा प्रवासी यात्रा पंजिकरण ऑनलाइन फॉर्म
उद्देश्यअन्य राज्यों में फंसे ओडिशा के लोगों की वापसी
लाभार्थीमजदूर, छात्र, यात्री, तीर्थयात्रीऔर अन्य व्यक्ति
पंजीकरण मोडऑनलाइन
अनुछेद श्रेणीओडिशा प्रवासी श्रमिक पंजीकरण
हेल्पलाइन नंबरनंबर 104
ऑफिसियल वेबसाइटcovid19.odisha.gov.in

covid19.odisha.gov.in ऑनलाइन पोर्टल

Www.covid19.odisha.gov.in यह पोर्टल सरकार द्वारा शुरू की गई है जहाँ से सभी प्रवासी मजदुर घर वापसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| ओडिशा के नागरिक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा 24 मई 2020 को पोर्टल लॉन्च किया गया है|

इस ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते वक्त लोगों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु, और 12 अंकों का आधार नंबर, वर्तमान पता (राज्य, जिला और शहर) सहित विवरण अपलोड करना होगा, परिवार के सदस्यों की संख्या जो वापस आना चाहते हैं| तो इस तरह यदि आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते हैं तो आप सभी की एक लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद आने की प्रर्किया आप सभी के साथ शेयर की जाएगी

COVID 19 घर वापसी पंजीकरण ओडिशा

गृह मंत्रालय के साथ ओडिशा सरकार ने प्रवासी मजदूरों, तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, छात्रों व लॉकडाउन के कारण दुसरे राज्यों में फंसे लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पंहुचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है| इन “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनों के समन्वय और सुचारू संचालन के लिए रेलवे और राज्य सरकारों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी|

हालांकि, जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकते है, वे स्थानीय संपर्क के माध्यम से ग्राम पंचायत कार्यालय में उपरोक्त सभी विवरणों के साथ एक फॉर्म जमा कर सकता है| पंचायत नोडल अधिकारी वेब पोर्टल covid19.odisha.gov.in पर व्यक्तियों के विवरण दर्ज करेंगे| उसके बाद आपको इसके बारें मे जानकारी दे दी जायेगी|

ओडिशा यात्रा के लिए पंजीकरण कौन कर सकता है?

  • प्रवासी मजदूर (Migrant Worker)
  • विद्यार्थी (Student)
  • पर्यटक ( Tourist)
  • अन्य पेशेवर ( other Professional)

ओडिशा मजदुर पंजीकरण सेवा के लिए प्रोटोकॉल

जो भी लोग ओडिशा वापस जाना चाहते हैं, उन्हें अपना पंजीकरण कराना होगा। हाउसिंग अफेयर्स मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनका पालन सभी को करना है :-

  • चलने से पहले ट्रेनों और बसों को को स्वच्छ किया जाएगा|
  • यात्रा से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी|
  • यात्रा करते समय सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा|
  • आपको मास्क पहनना होगा और अपनी हाइजीन का ध्यान रखना होगा|
  • आपके पहुंचने के बाद 14 दिनों के लिए घर में संगरोध कर दिया जाएगा|
  • यदि आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी|

ओडिशा आने के लिए पंजीकरण फॉर्म 2020 ऑनलाइन कैसे भरे ?

यदि आप अपने राज्य ओडिशा वापस आना चाहते हैं तो निचे दिये गये लिंक से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें, रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिये गये स्टेप्स को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले ओडिशा सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट covid19.odisha.gov.in पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज पर “Registration Form” के लिंक पर क्लीक करें|
  • इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखेगा जिसे सही तरिके से भर दें|
  • अपने बारे मे सभी जानकारी भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करे|
  • अंत मे फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें|
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंयहाँ क्लिक करें
नोडल आधिकारी के बारे मे जानेयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

इस प्रकार आप सभी ओडिशा प्रवासी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं| जिसके बॉस सभी पंजीकृत लोगों को अपने राज्य स्पेशल ट्रेन और बस से वापस लाया जाएगा|

यदि आपको अभी भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने मे दिक्कत हो रही है तो आप सभी अपना सवाल निचे कमेंट सेक्शन मे पूछ सकते हैं|

Suraj

Recent Posts

सोलर पैनल अब छत नहीं, दीवारों पर लगेंगे! देखिए नई तकनीक! Solar Panels On Walls New Technology

Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…

1 week ago

Jio का धमाकेदार ₹139 रिचार्ज प्लान! बेनिफिट्स जानकर करेंगे तुरंत रिचार्ज Jio 139 Recharge Plan

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…

4 weeks ago

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC अपडेट करना हुआ जरूरी। Ration Card E-KYC Update

Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…

4 weeks ago

घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड Ration Card Download

Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…

1 month ago

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं नई कीमतें Gold Silver Rate Today

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…

1 month ago