Sarkari Yojna Hindi

वन नेशन वन राशन कार्ड : फ्री गेहूं, चावल और चने के साथ मिलेंगे अन्य फायदे

One Nation One Ration Card Update :- नमस्कार दोस्तों, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 30 जून को देश को संबोधित करते हुए गरीब कल्याण अन्नं योजना के तहत आने वाले नवम्बर महीने तक देश के 80 करोड़ लोगों को 90,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्री में अनाज देने का ऐलान किया है| देश के सभी गरीबों को अभी तक इस योजना का लाभ जून महीने तक मिल रही थी, जिसे अब बढाकर नवम्बर तक कर दी गई हैं| इस योजना का लाभ सभी देशवासिओं को वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए दिया जाएगा|

सभी राशन कार्ड धारकों के लिए पीडीएस प्रणाली को अधिक लचीला और सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने “एक देश एक राशन कार्ड योजना” शुरू की हैं| इस योजना को पुरे भारत वर्ष मे 1 जून से लागु कर दिया गया था| यदि आप भी चाहते हैं की वन नेशन वन राशन कार्ड का फायदा मिलें, तो आज ही आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं| आप इस राशन कार्ड की मदद से देश के किसी भी राज्य मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित दर की दुकानों से गेहूं, चावल आदि को बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं|

आप अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर पहचान प्रमाण या पते के प्रमाण के तौर पर भी कर सकते हैं| क्योंकि सरकार द्वारा जारी की गई राशन कार्ड एक स्वैच्छिक दस्तावेज है| यह देश के नागरिकों के वित्तीय स्तिथि को भी दर्शाता हैं| निचे हमने राशन कार्ड की क्या क्या प्रयोज्य हैं उसके बारे मे जानकारी प्रदान की हैं|

वन नेशन वन राशन कार्ड 80 करोड़ लोगों को फ्री मे मिलेगा अनाज

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए 90,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्री में अनाज दिया जाएगा| यह केंद्र सरकार को देश भर के सभी लोगों को भूख को खत्म करने और भोजन प्रदान करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद करेगा| इस योजना की मदद से महीने का राशन के साथ साथ अतिरिक्त खाद्य पदार्थ भी नवम्बर महीने तक प्रदान की जाएगी|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत देश के सभी नागरिक देश भर में किसी भी एफपीएस से राशन खरीद सकेंगे| पहले राशन कार्ड की मदद से वर्तमान प्रणाली में, एक राशन कार्डधारक केवल एफपीएस से खाद्य सामग्री खरीद सकता है जहाँ उसे उस इलाके का राशन कार्ड सौंपा गया है या जहाँ वह रहता है| लेकिन अब ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ प्रणाली के राष्ट्रीय स्तर पर चालू हो जाने के बाद बदल चुका हैं|

सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि मार्च 2021 तक इस योजना के तहत 100% कवरेज किया जाएगा| वर्तमान में, यह योजना केवल 17 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में इस योजना की पोर्टेबिलिटी की जांच के लिए पायलट कार्यक्रम के रूप में चल रही है, लेकिन 1 जून से यह पुरे देश मे लागु कर दिया गया हैं|

ये भी देखें :- राशन कार्ड मे नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें, ऑनलाइन / ऑफलाइन प्रक्रिया

राशन कार्ड इन जगहों पर भी आएगा काम

  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में
  • वोटर आईडी बनवाने में
  • बैंक अकाउंट खोलने में
  • स्‍कूल-कॉलेज में​
  • एलपीजी कनेक्‍शन लेने में
  • सरकारी दस्तावेज जैसे निवास स्थान का प्रमाणपत्र बनवाने में
  • पासपोर्ट बनवाने में
  • लाइफ इंश्‍योरेंस करवाने में
  • लैंडलाइन कनेक्शन/ब्रांडबैंड या वाईफाई लगवाने में
  • आधार कार्ड बनवाने में या उसकी डिटेल्स केअपडेशन में

कौन बनवा सकते हैं राशन कार्ड

हमारे देश मे हर कोई राशन कार्ड नहीं बनवा सकता हैं| यह एक निश्चित आयवर्ग के लोगों के लिए ही होता हैं| जिसकी सीमा अलग अलग राज्यों मे अलग अलग होती हैं| भारत मे आमतौर पर गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले लोगों के लिए (एपिल कार्ड) , गरीबी रेखा से निचे रहने वाले लोगों के लिए (बीपीएल कार्ड) और अन्तोदय परिवारों के लोगो को अलग अलग तरह का राशन कार्ड प्रदान किया जाता हैं| अन्तोदय योजना के तहत राशन कार्ड बनवाने बाले बेहद गरीब श्रेणी मे रखे जाते हैं|

ये भी देखें :- राशन कार्ड पर तीन महीने तक और मिल सकता है मुफ्त मे अनाज , पुरी खबर

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मानदंड

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना अनिवार्य हैं|
  • व्यक्ति के पास किसी अन्य राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए|
  • राशन कार्ड मे जुड़ रहे नाम, केवल परिवार के मुखिया से नजदीकी समबन्ध होना जरुरी हैं|
  • जिसके नाम पर राशन कार्ड बन रहा हैं, उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए|
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता – पिता के राशन कार्ड मे शामिल किया जा सकता हैं|
  • परिवार के किसी भी सदस्य का उससे पहले कोई भी राशन कार्ड मे नाम नहीं होना चाहिए|

राशन कार्ड बनवाने के लिए इन दस्तावेजों की जरुरत

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने ब्लॉक जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा|
  • इस आवेदन फॉर्म के साथ कुछ दस्तावेज भी साथ मे अटैच करने होते हैं|
  • आवेदक को वोटर आई कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों की तस्वीर, आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), अपने राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र और इनकम डिटेल्स से जुड़ा दस्तावेज जमा करना होता है|
  • यदि घर मे शादी के बाढ़ आई बहु का नाम राशन कार्ड मे जुडवाना हैं तो इसके लिए आपको ​महिला का आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र, पति के राशन कार्ड की फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी होना चाहिए|
  • यदि आप किसी बच्चे का नाम कार्ड मे जुडवाना चाहते हैं तो इसके लिए घर के मुखिया का राशन कार्ड होना अनिवार्य हैं|
  • इसके अलावा, पहले माता पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए|

ये भी देखें :- मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनायें | अप्लाई करें ऑनलाइन

निष्कर्ष

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं की यह योजना प्रवासियों और अन्य राशन कार्ड धारकों के लिए लाभकारी है और इसे और अधिक सफल बनाने के लिए, केंद्र सरकार को राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से काम करना होगा|

इस पोस्ट मे आप सभी को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जूरी सभी महत्वपूर्ण बाते बतलाई गई है| इस योजना का लाभ सभी भारतीय नागरिक उठा सकते हैं|यदि आपको अभी वन नेशन वन राशन कार्ड से ज़ुरा कोई भी सवाल हैं, तो आप उसे निचे कमेंट मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago