Sarkari News

क्या One Nation One Ration Card की मदद से पुराने कार्ड से भी खरीद सकते हैं अन्य राज्यों से अनाज, यहाँ जानिए पुरी जानकारी

One Nation One Ration Card Scheme :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं केंद्र सरकार की “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना देशभर के 24 राज्यों मे लागु कर दिया गया हैं| सरकार कि यह योजना सभी राज्यों मे लागु करने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है| आप इस वन नेशन वन राशन कार्ड की मदद से देश के किसी भी राज्य मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित दर की दुकानों से गेहूं, चावल आदि को बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं|

केंद्र सरकार की इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लागु हो जाने के बाद कई राशन कार्ड धारकों के मन मे यह सवाल आता है कि क्या अन्य राज्यों से अनाज खरीदने के लिए उन्हें कोई नया राशन कार्ड बनवाना पडे़गा या पुराने राशन कार्ड से ही काम चल जाएगा| यदि आप अपने राज्य छोड़कर कहीं और रह रहे हैं और आपके पास पुराना राशन कार्ड ही उपलब्ध हैं तो आप यह सवाल जरुर सोचते होंगे| आज के इस पोस्ट मे हमने इसी के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की हैं|

ये भी देखें :- वन नेशन वन राशन कार्ड : फ्री गेहूं, चावल और चने के साथ मिलेंगे अन्य फायदें

One Nation One Ration Card के तहत मिलेगा पुराने राशन कार्ड पर अनाज

केंद्र सरकार की इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ देश के 24 राज्यों के नागरिक उठा सकते हैं| यदि आपके पास भी पुराना राशन कार्ड ही उपलब्ध है और आप यह जानना चाहते हैं की क्या आप इसी राशन कार्ड से लाभ उठा सकते हैं या नहीं|

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें सरकार ने इस योजना के तहत पुराने कार्ड के तहत भी लोगों को अनाज देने की हामी भरी है| यानि कि आप अपने मौजूदा राशन कार्ड की मदद से उस राज्य से भी राशन खरीद सकेंगे जो कि इस योजना में शामिल हैं|

ये भी देखें :- मुफ्त राशन नहीं मिल रहा है तो करें इस नंबर पर कॉल होगी सख्त कारवाई

इन राज्य के नागरिकों को मिलेगा पुराने राशन कार्ड पर अनाज

सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि मार्च 2021 तक इस योजना के तहत 100% कवरेज किया जाएगा| वर्तमान में, यह योजना केवल 20 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में इस योजना की पोर्टेबिलिटी की जांच के लिए पायलट कार्यक्रम के रूप में चल रही है| लेकिन बहुत जल्द ही इसे सभी राज्यों और केंद्रशाशित प्रदेशों मे लागु किया जाएगा|

आपको बता दें इस योजना में जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश सहित 20 राज्य और संघ शासित प्रदेश इसमें शामिल हो चुके हैं|

ये भी देखें :- एक देश एक राशन कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन | One Nation One Ration Card सुविधाएँ और लाभ

Online आसानी से बनवा सकते हैं वन नेशन वन राशन कार्ड

यदि आपने अभी तक अपना वन नेशन वन राशन कार्ड नहीं बनाया है, तो आप इसे बहुत आसानी से ऑनलाइन बना सकते हैं| राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आपको अपने राज्य के खाद्य और रसद विभाग के पोर्टल पर जाना होगा| विभिन्न राज्यों के अपने पोर्टल हैं उपलब्ध हैं|

ऐसी स्थिति में, आपको इन पोर्टलों से राशन कार्ड आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा| फॉर्म को अच्छी तरह से भरना होगा और निकटतम राशन डीलर या खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा करना होगा| यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो आप तहसील कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं|

ये भी देखें :- नए Ration Card के लिए घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन, यहाँ जाने पुरी जानकारी

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का निष्कर्ष

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं की यह योजना प्रवासियों और अन्य राशन कार्ड धारकों के लिए लाभकारी है और इसे और अधिक सफल बनाने के लिए, केंद्र सरकार को राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से काम करना होगा|

इस पोस्ट मे आप सभी को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जूरी सभी महत्वपूर्ण बाते बतलाई गई है| इस योजना का लाभ सभी भारतीय नागरिक पुराने राशन कार्ड पर भी उठा सकते हैं| यदि आपके मन मे अभी वन नेशन वन राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी सवाल हैं, तो आप उसे निचे कमेंट मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago