Hindi Jankari

PAN Card असली है या फर्जी? इस तरह घर बैठे लगाए पता, नहीं खाएंगे कभी धोखा

How To Identify Fake Pan Card :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की हमारे देश मे पैन कार्ड का होना कितना आवश्यक हैं| यदि हम किसी भी प्रकार की फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करते हैं तो उसमे पैन कार्ड (PAN Card) की सबसे ज्यादा जरुरत पड़ती हैं| हम सभी पैन कार्ड के 10 अंकों के जरिए बैंक अकाउंट खुलवाने, प्रॉपर्टी की खरीदने या बेचने, गाड़ी खरीदने या बेचने, आईटीआर फाइल करने, 2 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी खरीद जैसे कई कामों को आसानी से कर सकते हैं|

PAN कार्ड का इस्तेमाल हम सभी सरकारी और निजी कामों को करने में करते हैं लेकिन आजकल फर्जी पैन कार्ड के बहुत से मामले सामने आ रहें हैं| ऐसे मे यदि आप पैन कार्ड का इस्तेमाल किसी भी ट्रांजेक्शन के समय करते हैं आपके साथ धोखा हो सकता है| इसलिए कोई भी ट्रांजेक्शन करने से पहले जान लें कि आपका भी पैन कार्ड कहीं फर्जी तो नहीं है| आज के इस पोस्ट मे हम आपको बताएंगे की कैसे सही पैन कार्ड की पहचान कर सकते हैं|

आप सभी घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से यह जान सकते हैं की आपका PAN Card फर्जी हैं या असली| हमने पैन कार्ड की जाँच करने की पुरी प्रक्रिया आप सभी के सहत निचे शेयर की हैं| यदि आप नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो हमने उसकी भी सम्पूर्ण जानकारी निचे शेयर की हैं| आइए सबसे पहले जानते हैं की आप फर्जी पैन कार्ड कैसे और कहाँ से जाँच सकते हैं|

IT डिपार्टमेंट की E-Filling वेबसाइट जारी करता है पैन

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की तरफ से 10 अंकों की एक पहचान संख्या (PAN Card) जारी की जाती है| पैन कार्ड को परमानेंट अकाउंट नंबर भी कहते हैं| यह पैन कार्ड हमारी पहचान के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर भी काम करती हैं, खासकर वित्तीय मामलों में इसका बड़ा रोल है| इसलिए फर्जी पैन कार्ड के पहचान के लिए आप E-Filling वेबसाइट पर जा सकते हैं|

देशभर में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद फर्जी PAN कार्ड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं| ऐसे में अपने पैन कार्ड की सत्यता की जानकारी होना सबसे जरूरी है| देश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए पैन कार्ड की जांच करना भी जरूरी है| इन सभी को देखते हुए ही हमने फर्जी पैन कार्ड की जाँच करने के लिए बारे मे जानकारी प्रदान की हैं|

ये भी देखें :- घर बैठे Aadhar Card रीप्रिंट करें, मात्र 50 रूपए में मिलेगा नया आधार कार्ड

PAN कार्ड असली है या फर्जी ऐसे करें जाँच

जो भी देश के इच्छुक नागरिक अपने पैन कार्ड की पहचान करना चाहते हैं वे निचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फिलिंग वेबसाइट पर विजिट करना होगा|
  • इसके होम पेज पर “Quick Link” के सेक्शन के अन्दर “Verify Your PAN Details” के लिंक पर क्लिक करना हैं|
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सभी एक दुसरे पेज पर चले जाएंगे|
  • इसके बाद में सभी लोगों को पैन कार्ड की सही सही डिटेल भरनी होगीं|
  • इसमें आपको पैन नंबर, पैन कार्ड होल्डर का पूरा नाम, उसकी जन्मतिथि आदि की जानकारी दी जाएगी|
  • सही जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर मैसेज आएगा कि भरी गई जानकारी आपके पैन कार्ड से मैच करती हैं या नहीं|
  • इस तरह आप आसानी से पैन कार्ड की सत्यता का पता लगा सकते हैं|

इस प्रकार आप सभी यह पता लगा सकते हैं की पैन कार्ड फर्जी है या ओरिजिनल, यदि आपके पैन कार्ड पर दी गई डिटेल पोर्टल पर जारी की गई डिटेल से मिल जाती हैं तो आप इसका उपयोग सभी जगह कर सकते हैं|

E-Filling वेबसाइट से ऐसे बनाए अपना PAN कार्ड

अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया हैं तो अब आप सभी के सुविधा के लिए सरकार ने ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए E-Filling वेबसाइट की शुरुआत की हैं| आप इस वेबसाइट की मदद से मात्र 10 मिनटों मे ही पैन कार्ड बनवा सकते हैं|

यह सेवा उन लोगों के लिए है जिन लोगों ने अब तक PAN नहीं बनवाया है| E-PAN कार्ड के लिए आपको अपना आधार नंबर (Aadhaar card number) देना होगा, जिससे OTP जनरेट होगा और आपको E PAN चंद मिनटों में जारी हो जाएगा| ज्यादा जानकारी के लिए आप निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं|

ये भी देखें :- 10 मिनट में मिलेगा आधार कार्ड से पैन कार्ड | PAN Card Online बनाने की पुरी प्रक्रिया

PAN कार्ड बनवाने के लिए आप ऊपर दी लिंक से पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| यदि आपके मन में अभी भी PAN कार्ड से सम्बंधित कोई सवाल हैं, तो उसे आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago