Sarkari Yojna Hindi

1.80 लाख का लोन बिना किसी गारंटी के, जानिए Pashu Kisan Credit Card Scheme के बारे में

Pashu Kisan Credit Card Scheme :- नमस्कार दोस्तों, सभी पशुपालकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर हैं| हरियाणा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत “पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम” की शुरुआत की हैं| इस योजना के तहत राज्य के 6 लाख पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा| इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से सभी पशुपालकों को 1 लाख 80 हजार रुपए का लोन बिना किसी गरंटी के दिया जाएगा|

हरियाणा राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इस बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत अब तक 1,40,000 पशुपालकों के फार्म भरवाए जा चुके हैं| सभी पंजीकृत पशुपालक इच्छानुसार पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं| आपको यह भी बता दें की इस योजना के तहत एक गाय के लिए 40,783 रूपए जबकि भैंस के लिए 60,249 रुपए का कर्ज दिया जाएगा|

आज के इस पोस्ट मे हम इसी पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे मे जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आप भी एक पशुपालक हैं तो इस योजना की मदद से लोन प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं| इस योजना के लाभ के लिए आप सभी के पास पशु क्रेडिट कार्ड होना चाहिए, लेकिन आपको ये जानना बहुत जरुरी हैं कि यह कार्ड बनवाने के लिए कौन कौन सी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी| हमने इसकी पुरी जानकारी आप सभी के सहत निचे शेयर की हैं|

पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत लोन प्राप्त करें बिना किसी गारंटी के

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आप सभी 1 लाख 80 हजार का लोन प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना की ख़ास बात यह है की सरकार द्वारा दी जा रही ये लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा| इस लोन को प्राप्त करने के लिए आप सभी को सबसे पहले पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा|

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान अनुबंध खेती के तहत अपनी उपज पर किसी भी व्यक्ति या बैंक के साथ ई-अनुबंध कर सकते हैं| यानि की अब उसे फसली कर्ज (Loan) के लिए बैंक के पास जमीन रेहन पर रखने की आवश्यकता नहीं होगी| इसी तरह पशुपालकों को भी बिना किसी गारंटी का लोन प्रदान किया जाएगा|

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बहुत सारे योजनाओं की शुरुआत की हैं| हमारे देश मे ज्यादातर किसानों के पास पशुएं हैं तो इसके जरिए भी लाभ प्रदान करने के लिए इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गई हैं|

इस योजना के शुरुआत होने के कारण सभी पशुपालक अपने पशु क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन प्राप्त कर सकते हैं| आइए अब जानते हैं पशु क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए किन किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ती हैं| यदि आपके पास ये तिन दस्तावेज हैं तो इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं|

पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जरुरी कागजात

यदि आपके पास कोई भी पशु हैं तो आप इस योजना के तहत पशु क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं| यह कार्ड बनवाने के लिए आपको इन कागजों और प्रक्रिया से गुजरना होगा :-

  • इच्छुक पशुपालक या किसानों को पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक की तरफ से केवाईसी करवाना होगा|
  • केवाईसी लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व पासपोर्ट साइज का फोटो देना पड़ेगा|
  • अपने बैंक में जाकर अप्लाई करना होगा, आवेदन फॉर्म के सत्यापन करने के बाद 1 महीने के अंदर आपका पशु केडिट कार्ड बन जाएगा|

एक बार जब आपका पशु क्रेडिट कार्ड बन जाता हैं| तब आप अपने बैंक जाकर इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना के समबन्ध मे कोई सवाल हैं तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago