Sarkari News

PM किसान योजना के तहत अपात्र किसानों को भी मिल सकता है बदले नियमों का लाभ, जानिए कैसे

PM Kisan Samman Nidhi Yojana :- नमस्कार दोस्तों, पीएम किसान योजना का लाभ देश के ज्यादा से ज्यादा किसानो को मिल सके इसलिए केंद्र सरकार ने योजना के नियमों मे बदलाव किया हैं| देश के हर किसान तक इस योजना का लाभ पहुँच सके इसके लिए पात्रता नियमों को आसान कर दिया है| सभी नियमों के सरलीकरण हो जाने के कारण यह उम्मीद की जा रही हैं की बड़ी संख्या में नए किसान इस योजना के लाभार्थी हो सकेंगे| जो किसान अभी तक इस योजना के लिए अपात्र थें वे सभी भी अब अपना पंजीकरण करवा सकते हैं|

वहीं केंद्र सरकार ने यह भी जानकारी दी है की इस पीएम किसान योजना के तहत 9 करोड़ 96 लाख से ज्यादा किसानों को 73 हजार करोड़ रुपए की नकद सहायता राशी सभी लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे भेजी जा चुकी हैं| इस योजना की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जिसे अब शुरू हुए 18 महीने हो चुके हैं, तब से लेकर अब तक सरकार द्वारा योजना को लेकर कई बदलाव किए गए हैं| आपको यह भी बता दें की इस योजना के तहत देश के सभी पंजीकृत किसानों के बैंक खाते मे 6,000 रूपये भेजी जाती हैं|

केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने यह जानकारी प्रदान की हैं की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के दायरे मे विस्तार किया गया हैं| इस बदलाव मे आप किस तरह लाभ उठा सकते हैं, इसके बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की गई हैं| विस्तार हो जाने के बाद जो भी किसान अभी तक लाभ नहीं उठा पा रहें थे वे सभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकत हैं|

पीएम किसान योजना के ये नियम हुए आसान

केंद्र सरकार की इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मे बड़ा बदलाव किया गया हैं| हमने निचे सभी नियम के बदलाव के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की हैं| सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन भी जारी की हैं| अब सभी किसान इसी बदलाव के साथ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

ये भी देखें :- पीएम किसान योजना – प्रवासी मजदूरों के खाते मे आएंगे, 6,000 रुपये

जोत की सीमा समाप्त :-

केंद्र सरकार द्वारा जब इस योजना की शुरुआत की गई थी उस वक्त से लेकर अब तक पात्रता शर्तों में कहा गया था कि जिसके पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य खेती है उसे ही इसका लाभ मिलेगा, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए  जोत की सीमा खत्म कर दी गई हैं| अब सभी भूमि जोत वाले किसान परिवारों को इसका फायदा मिलेगा|

यानि की अब देश के सभी किसानो को इस योजना मे शामिल किया जाएगा| इस योजना मे यह विस्तार करने के बाद इसका लाभ 12 करोड़ किसानों से बढ़कर 14.5 करोड़ किसानों के लिए तय हो गया| अब इन किसानों को भी प्रतिवर्ष 6000 रुपये आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी|

ये भी देखें :- पीएम किसान योजना मे KCC लाभार्थिओं को मिलेगा 3 लाख

आधार कार्ड की अनिवार्यता :

इस योजना का लाभ उठाने के लिए, सरकार द्वारा शुरू से ही आधार कार्ड की मांग की जा रही थी, लेकिन बाद में इसे अनिवार्य कर दिया गया| योजना में किसानों को आधार लिंक प्रदान करने की छूट को 30 नवंबर 2019 से आगे नहीं बढ़ाया गया था| यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि केवल पात्र किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा|

स्वयं पंजीकरण की सुविधा :-

योजना के तहत लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए, सरकार ने स्वयं पंजीकरण की एक विधि तैयार की हैं| इससे पहले, पंजीकरण केवल लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी के माध्यम से होता था| अब अगर किसान के पास राजस्व रिकॉर्ड, बैंक खाता, आधार और मोबाइल नंबर है, तो वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत कर सकता है|

ये भी देखें :- पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अभी फॉर्म भरा तो 31 जुलाई से पहले करने पंजीकरण

रजिस्ट्रेशन की स्तिथि जानने की सुविधा :-

पंजीकरण के बाद, आवेदक का आवेदन वैध है या नहीं, किस्त का पैसा बैंक खाते में पहुंच गया है या नहीं, अब किसी को योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कार्यालयों का दौरा नहीं करना होगा| पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपने आधार, मोबाइल और बैंक खाते में प्रवेश कर स्थिति का पता लगा सकता है|

ये भी देखें :- पीएम किसान की छठी क़िस्त किसानों को कब मिलेगी, जानिए

लाभार्थी सूची मे अपना नाम देखने की सुविधा :-

यदि आपने इस योजना के लाभ के लिए अभी अभी ही आवेदन किया हैं तो अब आप सभी अपना नाम केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची मे जाँच कर सकते हैं| जिन किसानो का नाम इस सूची मे होगा, सिर्फ उन्ही को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा| इस लाभार्थी सूची को देखने के लिए आप सभी इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary List”  के माध्यम से अपना नाम देख सकते है|

ये भी देखें :- PM किसान सम्मान निधि लिस्ट 2020 | चेक करें आपको 2000 रुपये मिलेंगे की नहीं

पीएम किसान मानधन योजना :-

यदि कोई किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहा है, तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है| क्योंकि लाभार्थी किसान का पूरा दस्तावेज भारत सरकार के पास पहले से ही मौजूद हैं|

ये भी देखें :- पीएम मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन | PM-SYM के लाभ

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

अगर किसानों के पास पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कोई प्रश्न है, तो वे सीधे टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो कि 011-23381092 है या pmkisan-ict@gov.in पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं|

  1. पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  2. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  3. पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स-: 011—23381092, 23382401
  4. पीएम किसान हेल्पलाइन- 0120-6025109
  5. ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago