Sarkari News

PM किसान योजना के लाभार्थियों का हर साल होगा Verification, ना दें गलत जानकारी

Pradhan Mantri Kisan Yojana Verification :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान योजना के लाभार्थीयों के लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती हैं|केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार इस पीएम किसान योजना के लाभार्थयों को हर साल वेरिफिकेशन के प्रक्रिया से गुजरना होगा| हर साल रैंडमली 5 फीसदी लोगों का वेरिफिकेशन किया जाएगा| यह वेरिफिकेशन की प्रक्रिया राज्य सरकारों और केन्द्रशासित प्रदेशों द्वारा किया जाएगा|

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन इसलिए कर रही हैं क्योंकि सरकार को ऐसा लग रहा है की कुछ लोग जिन्हें इस योजना की जरुरत नहीं और तब भी वे इसका फायदा उठा रहे हैं| इसके अलावा केंद्र सरकार यह भी पता लगाएगी की जिन लाभार्थियों के खाते मे इस योजना की राशी जा रही हैं, वे वास्तव मे इसके पात्र है या नहीं| फ़िलहाल सरकार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चला रही हैं| यदि आपका इस बार वेरिफिकेशन नहीं होता है तो संभव है अगले साल जरुर होगा|

ये भी देखें :- पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन से लेकर 2000 प्राप्त करने तक की पुरी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो यह जानकारी आप सभी के लिए जरुरी हो सकती है| इस पीएम किसान योजना के तहत यदि आपने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं और अभी तक उसके स्टेटस के बारे मे जानकारी नहीं हैं तो आप अपने पंचायत भवन मे जाकर इसकी जानकारी प्रपात कर सकते हैं| इसके अलावा आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल से भी यह जानकारी मिल सकती हैं|

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने लाभार्थियों की सूची को पंचायत स्तर पर भी जारी करने का आदेश दिया हैं| इसके अलावा यदि आपके खाते मे योजना की राशी ट्रान्सफर होती है तो उसके बारे मे आपके रजिस्टर्ड नंबर पर मेसेज किया जाएगा| इसके अलावा केंद्र सरकार सभी लाभार्थियों की वेरिफिकेशन भी करेगी|

ये भी देखें :- पीएम किसान योजना आवेदन करने के बाद भी 12 लाख किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानिए क्यों

PM किसान योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन

केंद्र सरकार ने जब यह योजना शुरू की थी तो इसके लिए कुछ जरुरी शर्ते भी रखी थी जिसका पालन करने पर ही इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है| कुछ लोग हैं जो इन शर्तों को ध्यान न रखते हुए गलत तरीके से पैसे उठा रहे हैं और यही कारण है की सरकार 5 फीसदी लाभार्थियों को फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है|

जिनपर भी शक होगा उनका वेरिफिकेशन किया जायेगा और यदि उन्हें अपात्र माना गया तो उनका क़िस्त रोक दिया जायेगा| इसमें लाभार्थी द्वारा दी गई जानकारियों का वेरिफिकेशन के दौरान मिलान होगा और सब कुछ सही रहता है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहेगा और गलत पायें जाने पर पैसा ट्रान्सफर होना बंद कर दिया जायेगा|

ये भी देखें :- पीएम किसान स्कीम के तहत नहीं मिली हैं 2000 रूपये की क़िस्त तो ऐसे करे पड़ताल

गलत जानकारी पाए जाने पर होगी सख्त कारवाई

इस योजना के सभी लाभार्थियों को ध्यान रखना होगा की उनके द्वारा दी गई जानकारी सही हो| यदि लाभार्थी द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जा सकती है| यहीं नहीं पकडे जाने पर योजना के तहत मिली सभी क़िस्त के पैसे भी वापस ले लिए जाएंगे| हमने निचे इस योजना की कुछ पात्रताएं बताई है इसके अनुसार ही वे पात्र मने जाएंगे|

इस पीएम किसान योजना के तहत वे ही लोग पात्र माने गए हैं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स नहीं चुकाता हो| इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर किसी अन्य सरकारी नौकरी मे ना हो| यहीं नहीं प्रधान से लेकर किसी भी लेवल तक के जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के मेम्बर इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं|

ये भी देखें :- 70 लाख किसानो को सिर्फ इस गलती की वजह से नहीं मिलेगी, योजना के 2000 रुपये

वेरिफिकेशन के बाद अपडेट होगी नई लिस्ट

केंद्र सरकार की जानकारी के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थियों की सूची एक साल के लिए वैलिड होती हैं| दरसल इसका कारण वेरिफिकेशन ही हैं जो की हर साल होती है| वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सभी लाभार्थियों की लिस्ट नए सिरे से अपडेट की जाएगी|

इस नई लाभार्थी सूची मे सभी अपात्र किसानो को हटाया जाता है और नए लाभार्थी किसानो को जगह दी जाती हैं| इसलिए यदि आपका इस बार वेरिफिकेशन नहीं हुआ हैं तो अगले साल आपका नंबर आ जाएगा| आपको सभी जानकारी सही-सही देनी होगी तब ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago