PM Kisan

PM Kisan Yojana : नवम्बर मे आने वाली क़िस्त से पहले करें ये काम, वर्ना नहीं आएंगे पैसे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं मे से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोडो किसान लाभ उठा रहे हैं| इस योजना के तहत सरकार ने 9 अगस्त को देश भर के 8.5 करोड़ किसानों के खाते मे छठी क़िस्त भेजी थी| अगस्त महीने मे सरकार ने 17 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते मे ट्रांसफर किए हैं| हालाँकि, कई किसानों के बैंक खाते मे गड़बड़ी होने की वजह से उनको 2 हजार रुपये की क़िस्त नहीं मिल पाई हैं|

सरकार अब इस PM Kisan Yojana की अगली क़िस्त नवम्बर महीने मे जारी करने वाली हैं| ऐसे मे उन किसानों को अपने बैंक खाते मे योजना की सांतवी क़िस्त पाने के लिए बैंक खातें मे हुई गड़बड़ी को सुधारना होगा, ताकि सरकार को क़िस्त के पैसे भेजने मे दिक्कत नहीं हो| यदि आप यह गलती नहीं सुधारते हैं तो सरकार योजना के क़िस्त के पैसे भेजने मे असमर्थ होगी| इसलिए आज के इस पोस्ट मे हमने बैंक खाते मे हुए गलती को सुधारने की पुरी जानकारी प्रदान की हैं|

PM Kisan Yojana की सांतवी क़िस्त नवम्बर मे आने वाली हैं

जैसा की आप सभी जानते होंगे की पीएम किसान योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष शुरुआत किया गया था| देश की छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकर इस योजना के तहत सलाना 6,000 रुपये प्रदान कर रही हैं| यह रुपये सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खाते मे सलाना 3 किस्तों मे भेजी जाती हैं|

योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
लॉन्च किया गयापियूष गोयल (अंतरिम वित्त मंत्री)
लॉन्च की तारीख1 फरवरी 2019
लाभ6000 / – रुपये (3 किस्तों में)
लाभार्थीछोटे और सीमांत किसान
ऑफिसियल वेबसाइटpmkisan.nic.in
चयनित किसान15 करोड़

पीएम किसान योजना के तहत दिए जा रहे ये पैसे का उपयोग सभी किसान अपने छोटे मोटे कामों को करने मे कर सकते हैं| इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता हैं, उसके बाद ही यह पैसे किसानों के खाते मे आना शुरू होते हैं| इसके बाद यदि आपके द्वारा दी गई डिटेल गलत होती हैं तो सरकार पैसे नहीं भेज पाती है|

PM Kisan Yojana इन गड़बड़ियों के कारण पैसे नहीं आते

यदि आपके बैंक खाते मे इस पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आ रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे की आपके आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बैंक डिटेल्स में भी अंतर रहने की वजह से कई बार खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है| इसलिए इन गलतियों को शुधारना आपके लिए बेहद आवश्यक हो सकता हैं|

पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है, पीएम-किसान योजना की किस्त का भुगतान कोरोना वायरस महामारी की वजह से किए गए 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (PMGKP) का हिस्सा है| आइए अब आपको बतलाते हैं आप अपनी गलती कैसे सुधार सकते हैं|

PM Kisan Yojana मे अपना आधार ऐसे करें अपडेट

देश के ऐसे किसान जो पीएम किसान योजना मे आधार सुधार या अपडेट करना चाहते हैं वे निचे दी गई प्रक्रिया को अंत तक फॉलो करें :-

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें|
  • इसके होम पेज पर “फार्मर कार्नर” टैब के अन्दर “Edit Aadhar Details” के लिंक पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म आएगा आधार नंबर डालकर, अपनी नाम वाली गलती सुधार सकते हैं|
  • इस तरह आप सभी अपने नाम की गलती ऑनलाइन सुधार सकते हैं|

वहीं आधार की जगह अगर आप कुछ और गलती कर बैठे हैं तो इसके लिए आपको लेखपाल या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करना होगा| वहां से आप सभी अपनी गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं|

इसके अलावा आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं| आपको PM-किसान हेल्पलाइन 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| इसके अलावा आप मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) से भी संपर्क कर सकते हैं|

PM Kisan Yojana से जुडी लेटेस्ट अपडेट :-

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago