PM Kisan

PM किसान योजना में धोखाधड़ी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दिया आदेश, यहाँ जाने अब कैसे पकडे जाएंगे अपात्र किसान

PM Kisan Samman Nidhi Yojana :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में धोखाधड़ी रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया हैं| आप सभी को बता दें की तमिलनाडु, असम और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने पर अपात्र किसान इस पीएम किसान योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रहे हैं| केंद्र सरकार ऐसे धांधली करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं|

केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को आदेश दिया है की 5% लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए ताकि ऐसे लोगों की पहचान हो सके, जो बिना पात्रता के ही लाभ ले रहे हैं| यह फिजिकल वेरिफिकेशन रैंडमली होगा यानी की यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं तो आपको भी ये वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा|

केंद्र सरकार ने जानकारी दी हैं की तमिलनाडु में 5 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों के खाते में स्कीम की रकम ट्रांसफर हुई है, जो इसके पात्र ही नहीं थे| इसके अलावा असम में 9 लाख से ज्यादा अपात्र लाभार्थी पाए गए हैं| ऐसे धोखाधड़ी करने वाले लोगों को खिलाफ जाँच का आदेश देते हुए नए सिरे से फिजिकल वेरिफिकेशन करने की बात केंद्र सरकार ने की हैं|

अब यदि आपको अभी तक पता नहीं है की ये फिजिकल वेरिफिकेशन क्या हैं और आपको इस प्रक्रिया से गुजरने के लिए किन बातो का ध्यान रखना हैं तो आप सभी किसान इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं| यहाँ आपको इस पीएम किसान योजना की फिजिकल वेरिफिकेशन के बारे में पुरी जानकारी दी गई हैं|

PM किसान योजना का लाभ लेने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

आप सभी किसानों की जानकारी के लिए बता दें की केंद्र सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक चलाने के लिए कई तरह की गाइडलाइन निर्धारित की हैं| केंद्र सरकार के अनुसार इस योजना के तहत ऐसे लोग लाभ नहीं ले सकते, जिनके परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स अदा करता हो| इसके अलावा रिटायर्ड एवं मौजूदा सरकारी कर्मचारी भी इसके दायरे में नहीं आते, हालांकि ऐसे किसान इसके दायरे में हैं, जो चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी कर रहे हैं|

इसके साथ ही पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए जो किसान जिस खेत पर काम करता है, वह खेत उसके नाम पर हो| वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम हो तो उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलेगा| इसी तरह दूसरे किसान से बटाई पर जमीन लेकर खेती करने वालों को भी इसका बेनेफिट नहीं मिल सकता हैं|

ये भी देखें :- अगर पिता-दादा के नाम पर है खेत, तो नहीं मिलेगी PM किसान योजना की 2000 रुपये की क़िस्त

PM किसान योजना में इस तरह होगी फिजिकल वेरिफिकेशन

कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कैग की ओर से इस योजना का ऑडिट किया जा रहा है| हमने राज्यों से पेमेंट डिटेल देने को कहा है, उन्हें 5 फीसदी लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने को भी कहा गया है कि ताकि पता लग सके कि कहीं पैसा गलत व्यक्ति के पास तो नहीं जा रहा है| राज्य सरकारें किसी भी लाभार्थी का चुनाव कर उसके घर जाकर तथ्यों की जांच कर सकती हैं|

फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में अधिकारी लाभार्थी किसान से जरुरी दस्तावेजों की मांग करेगी और इसके साथ ही उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की भी दोबारा जाँच की जाएगी| पीएम किसान सम्मान निधि योजना की गाइडलाइंस के तहत यदि कोई अपात्र व्यक्ति इसका लाभ लेता है तो पकड़े जाने पर उससे ट्रांसफर की गई सभी किस्तें वापस ली जाएंगी| इसके अलावा उस पर कानूनी कार्रवाई भी जाएगी|

ये भी देखें :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना मे सुधार कैसे करें ? PM Kisan Correction Form

PM किसान योजना में 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार साल भर में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को 6,000 रुपये की रकम देती है| फिलहाल अगस्त से नंवबर के दौरान इस स्कीम की छठी किस्त किसानों को ट्रांसफऱ की जा रही है| अब तक 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को छठी किस्त का लाभ मिल चुका है| इसके अलावा दिसंबर से मार्च 2021 तक सातवीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी|

यहाँ हमने पीएम किसान योजना की गाइडलाइन्स आप सभी के साथ साझा की हैं| आप सभी को पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए सभी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना से सम्बंधित कोई सवाल हैं तो आप अपना सवाल हमसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago