Sarkari Yojna Hindi

किसानों को Subsidy पर मिलेगा कृषि उपकरण, PM Krishi Sinchai Yojana के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार देश के किसानों को इस मानसून मे कृषि उत्पादन बढ़ाने और उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” की शुरुआत की हैं| इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर सभी किसानों की हर संभव मदद कर रही हैं| पीएम कृषि सिंचाई योजना के जरिए किसानों को अपने खेतों में सिंचाई के लिए उचित मात्रा में पानी उपलब्ध करना और सिंचाई उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही हैं|

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा एक जुलाई, 2015 को यह “कृषि सिंचाई योजना” की शुरुआत की गई थी| इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतू पर खेती की निर्भरता कम करने और हर खेत तक पानी पहुँचाने के लिए शुरू किया गया हैं| यह योजना खेतों की सिंचाई करने के लिए सभी किसानो को सब्सिडी प्रदान कर कृषि उपकरण खरीदने मे मदद करेगी| यह योजना सभी किसानों के लिए वरदान सावित होगी और इससे किसानों को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी को इसी पीएम कृषि सिंचाई योजना के बारे मे जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आपके पास खेती की सिंचाई करने के लिए कोई भी उपकरण नहीं हैं और आपको मानसून पर निर्भर होना पड़ता हैं, तो यह योजना आप सभी के लिए काफी फायदेमंद सावित हो सकती हैं| निचे हमने इस योजना की पुरी जानकारी के साथ योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें उसकी भी जानकारी आप सभी के साथ शेयर की हैं|

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या हैं ?

भारत सरकार जल संरक्षण और इसके प्रबंधन के लिए उच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है| इस प्रभाव के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना (PMKSY) को सिंचाई “हर खेत को पानी” के कवरेज को बढ़ाने और पानी के उपयोग की दक्षता में सुधार लाने की दृष्टि से तैयार किया गया है, जिसमें ”प्रति बूंद अधिक फसल” केंद्रित समाधान है|

जैसा की आप सभी को पता होगा की हमारे देश मे बीते कई सालों से ज्यादातर कृषि योग्य भूमि बारिश पर आश्रित है| कभी कभी मानसून की बारिश कम होने के कारण उपज भी अच्छी नहीं होती हैं| जिससे किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ता हैं और कई किसान गलत कदम भी उठा लेते हैं| केंद्र सरकार ने इन्ही परेशानियों को दूर करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं|

केंद्र सरकार ने इन्ही निर्णयों मे पानी की कमी को पूरा करने के लिए  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई हैं| केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत अगले पाँच सालों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया हैं| योजना का लाभ देश के छोटे और सीमांत किसानों को दिया जा रहा हैं|

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के फायदे

देश के जो किसान पानी की कमी से जूझ रहे हैं, उन किसानों को इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है| इस योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास खुद की कृषि योग्य भूमि होगी और जल संसाधन होगा| इस योजना के लिए 75% अनुदान केंद्र द्वारा दिया जाएगा और 25% राज्य सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा|

इसके साथ ही किसानों को ड्रिप / स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजनाओं का लाभ भी मिलेगा| नए उपकरण से 40-50 प्रतिशत पानी की बचत होती है| वहीं, कृषि उत्पादन में 35-40 प्रतिशत की वृद्धि और उपज की गुणवत्ता में तेजी आएगी|

पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन कैसे करें

अब देश के जो भी किसान खेती करने के लिए मानसून पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं वे इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सभी केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “पीएम कृषि सिंचाई योजना” के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं| वहां से आप सिंचाई उपकरण पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|

ऑनलाइन आवेदन यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट वेबसाइट

आप इस ऑफिसियल वेबसाइट पर कृषि सिंचाई योजना से सम्बंधित हर जानकारी उपलब्ध हैं| यदि आपके मन मे अभी भी इस योजना से जुड़ा कोई सवाल हैं तो उसे आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago