Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) :- केंद्र सरकार द्वारा प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत देश के व्यवसायिओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान कर रही है| जो भी भारतीय नागरिक अपने व्यवसाय को आगे बढाने के लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं वे सभी इस प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं| केंद्र सरकार अपने व्यवसायिओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए हर सम्भव मदद कर रही हैं| इसलिए जो भी लोग इस योजना की बारे मे जानना चाहते हैं वे इस पोस्ट के माध्यम से पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| हमने इस योजना के बारे में सभी जानकारी जैसे पंजीकरण प्रकिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता ,आवेदन आदि के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी शेयर की हैं|
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 8 अप्रैल 2015 को की गयी थी| यह योजना गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु / सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का लोन प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजना हैं| इन लोन को PMMY के तहत MUDRA लोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है| यह लोन वाणिज्यिक बैंक, आरआरबी, लघु वित्त बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिए जाते हैं|
जो भी लाभार्थी स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तथा और कारोबार कोआगे बढ़ाना चाहते हैं उन सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार बैंक द्वारा 10 लाख तक का लोन उपलब्ध करा रही है| इस मुद्रा लोन का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी की जरुरत नहीं होती है तथा मुद्रा लोन चुकाने के लिए 5 वर्ष की अवधि भी बढ़ा दी गयी है|
हमारे देश के जो लोग अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण अपना स्वयं का रोजगार शुरू नहीं कर पाते हैं उन लाभार्थियों को भारत सरकार बैंक द्वारा 10 लाख तक लोन देकर उन्हें अपना रोजगार शुरू करने मे मदद करती हैं| इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ज़रिये आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हैं| और साथ ही साथ इस योजना के ज़रिये उचित पूंजी प्रदान करके उद्योग आरम्भ करने के लिए प्रोत्साहित करना है|
आपको बता दें इस प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मार्च 2019 तक 18.87 करोड़ लाभार्थियों को शामिल किया गया हैं अभी तक 9.27 लाख करोड़ रुपए योजना के अंतर्गत आवंटित किया गया हैं| इस योजना को आसानी से समझने के लिए प्रधान मंत्री मुद्रा योजना को तीन भाग शिशु ऋण, किशोर ऋण, तरुण ऋण में वर्गीकृत किया गया हैं|
योजना का नाम | प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना |
लॉन्च किया गया | श्री नरेंद्र मोदी |
नोडल एजेंसी | माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी |
लाभार्थी | लघु और मध्यम व्यवसाय स्टार्टअप |
लक्ष्य | लाभार्थियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
ऋण की राशि | अधिकतम 10 लाख रुपये |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें | अब उपलब्ध है |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.mudra.org.in/ |
हमारे देश मे इस योजना के शुरुआत से पहले अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उद्यमियों को लोन पाने के लिए बैंको के चक्कर लगाने पड़ते थे और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा बिना गारंटी के लोन नहीं मिल पाता था| लेकिन अब प्रधान मंत्री मुद्रा योजना 2020 के तहत सभी उद्यमियों को आसानी से 10 लाख तक ऋण बैंक द्वारा मिल सकेगा|
मुद्रा लोन वाणिज्यिक बैंक, आर आर बी एस, लघु वित् बैंक, सहकारी बैंक, एम एफ आई द्वारा प्रदान किये जाते है| मुद्रा लोन योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है विभिन्न बैंक मुद्रा ऋण के लिए अलग अलग ब्याज दर ली जाती है लेकिन मुख्यता ब्याज दर 12% है|
वर्ष | लाभार्तियों की संख्या | राशी |
2015-16 | 3.48 करोड़ | 1. 37 लाख करोड़ |
2016-17 | 3.97 करोड़ | 1.80 लाख करोड़ |
2017-18 | 4.81 करोड़ | 2.53 लाख करोड़ |
2018-19 | 5.98 करोड़ | 3.21 लाख करोड़ |
2019-20 | 64.12 लाख | 34602.7 करोड़ |
टोटल | 18.87 करोड़ | 9.27 लाख करोड़ |
जो भी लोग प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैं उन सभी को सबसे पहले आवेदन करना होगा , इसके लिए निचे दिये कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :-
इस प्रकार आप सभी प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदन करने के बाद बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं| ऊपर बताये गये तरिके के अनुसार आप सभी आवेदन कर सकते हैं| यदि आपको अभी भी इस योजना से सम्बंधित कोई सवाल हैं तो उसे निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…