Ration Card New Rule :- नमस्कार दोस्तों, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नए नियम के अनुसार अगर आपके पास आय प्रमाण पत्र नहीं हैं तो आपका राशन कार्ड नहीं बनेगा| यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले हैं तो सभी दस्तावेजों के साथ साथ आय प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ेगी| आपको बता दें नए नियम आने से पहले राशन कार्ड बनाने में आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं थी, लेकिन अब इसे अनिवार्य कर दिया गया हैं| अब आय प्रमाण पत्र क्यों जरुरी हैं इसके बारे मे पुरी जानकारी निचे शेयर की जा रही हैं|
आपको बता दें ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले लोगों का दो लाख और शहरी क्षेत्र मे रहने वाले लोगों का तिन लाख रुपये वार्षिक आय होनी चाहिए, तभी उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा| यदि आप नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले हैं या अपने राशन कार्ड का अपडेट करने वाले हैं तो आपको आवेदन फॉर्म मे परिवार के सभी सदस्यों की आय प्रमाण पत्र के साथ साथ अन्य शर्तों को पूरा करना होगा, जिसके बाद आप सभी को नया राशन कार्ड मिल जाएगा|
ये भी देखें :- Good News: बिना राशन कार्ड के मिलेगा मुफ्त मे 5 किलों अनाज, जानिए कैसे
आय प्रमाण पत्र के बिना नहीं बनेगा राशन कार्ड
केंद्र सरकार ने पहले से ही राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा हैं| खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 73 फीसद व शहरी क्षेत्र में 64 फीसद परिवार का राशन कार्ड बनाया जाएगा| अब केंद्र सरकार ने वास्तविक में गरीबों का राशन कार्ड बनाने का नियम में बदलाव किया है| अब जो भी नया राशन कार्ड बनाना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले तहसील में जाकर परिवार के आय का प्रमाण पत्र बनवाना होगा|
इस बारे मे जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ब्रजेश पाल ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का नियम में बदलाव किया गया है| राशन कार्ड बनाने वालों को सबसे पहले तहसील से आय प्रमाण पत्र बनाना होगा, तभी वह राशन कार्ड बनाने का आवेदन कर कर पाएंगे| बिना आय प्रमाण पत्र वालों का राशन कार्ड नहीं बनाया जाएगा| आप सभी को इस नए नियम के अनुसार ही नए राशन कार्ड प्राप्त होंगे|
ये भी देखें :- राशन कार्ड पर मिल रहा है बहुत सारा लाभ | ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नए नियम के अनुसार शहरी क्षेत्रों में तीन लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले लोग ही राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आप सभी को आवेदन में पंजीयन संख्या, प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख और आय भरना पड़ेगा| आय प्रमाण पत्र का स्कैन कर अपलोड कर आवेदन के साथ अटैचमेंट करना पड़ेगा|
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बना सकते हैं
जो भी व्यक्ति राशन कार्ड ऑनलाइन बनाना चाहतें हैं वे सभी इसके लिए निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :-
- सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल साईट fcs.up.gov.in पर विजिट करें|
- अपने क्रोम ब्राउज़र से, इसके होम पेज पर Ration Card online apply का लिंक मिल जायेगा|
- इस पर क्लिक करें, अब मोबाइल नंबर इंटर करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें|
- सभी जानकारी भरें और फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करें जो आपसे मांगी जाती है|
- डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए Camscanner एप्प का उपयोग कर सकते हैं|
- अब इसमें Submit Now के बटन पर क्लिक कर दें|
यदि आप सभी सभी दस्तावेजों के साथ सही जानकारी प्राप्त करते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा| इसके बाद क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षण जांच करेगा| अन्य मानक को पूरा करने वालों का राशन कार्ड बनाया जाएगा| उपभोक्ता आनलाइन राशन कार्ड लेकर राशन दुकानदार से खाद्यान्न ले सकते हैं|
ये भी देखें :-
सर हमारा दिल्ली का राशन कार्ड नहीं है तो इसलिए हमें राशन नहीं मिल पा रहा है
यहाँ तो सरकारी कोई भी कागजात (आय प्रमाण,जाति प्रमाणपत्र,निवासी प्रमाण) के लिए इतने प्रूफ की मांग होती है कि न प्रूफ होगी न कोई प्रमाण पत्र बनेगा । राज्य सरकार को पुरे तरीके से फायदा ही फायदा है। कूछ सन्शोधन किया जाता तो गरीबों का कल्याण होता। जय श्री राम
Coved 19 onley wan time anaja deya but no majdur no wark wo garh bathi hi Jo gesh company mi wark