राशन कार्ड पर मिल रहा है बहुत सारा लाभ | ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और जोड़ें नाम

Ration Card Online Registration :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “वन नेशन वन राशन कार्ड” को लागु करने की बात कही हैं| इस योजना पुरे भारत मे 1 जून से लागु कर दिया गया हैं| यह एक देश एक राशन कार्ड के माध्यम से पुरे देश मे सस्ती दर कीमत पर अनाज का फायदा उठाया जा सकता हैं|

सभी भारतीय नागरिकों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाखों नागरिकों को उनके भोजन की आपूर्ति करने में मदद करता है| इस देश मे राशन कार्ड और पीडीएस प्रणाली का गरीब परिवारों की मदद मे बहुत महत्व हैं| केंद्र सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड योजना शुरू की हैं, जिसकी मदद से देश के किसी भी नागरिक का राशन कार्ड बिहार का बना है और वह गुजरात में रहता है, तब भी उसे राशन मिलेगा|

इस योजना का सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए पीडीएस प्रणाली को अधिक लचीला और सुलभ बनाने के लिए शुरू किया गया हैं| ऐसे मे यदि आप राशन कार्ड के लिए पात्र हैं लेकिन अभी तक आपके पास राशन कार्ड नहीं है या अपने परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो इस पोस्ट मे आपको सभी जानकारी मिल जाएगी|

राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं राशन कार्ड

अभी तक हमारे देश मे अलग अलग राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए शन कार्ड को लेकर फॉर्म जारी करती हैं| भारत का हर नागरिक सरकार द्वारा जारी किया गया फॉर्म भर सकते हैं| राशन कार्ड फैमिली मेंबर के आधार पर तैयार किया जाता है|

सभी राज्य सरकार की तरफ से इनकम को लेकर एक सीमा तय की गई है| उससे ज्यादा कमाई करने वाले परिवारों को राशन कार्ड पर सब्सिडी वाला राशन नहीं खरीद सकते हैं| यदि आप राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो यहाँ दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया शेयर की गई हैं|

राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन

आप जिस भी राज्य मे रहते हैं, वहां की राज्य सरकार ने राशन कार्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अलग वेबसाइट तैयार की हैं| अपने राज्य के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको कुछ फीस जामा करना होगा|

इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता हैं| आप अपने ब्लॉक जाकर फॉर्म भर सकते हैं| फॉर्म सब्मिट होने के बाद इस फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया जाता है| यह काम 30 दिनों के भीतर कर लिया जाता है| वेरिफिकेशन के बाद आपकी सालाना कमाई के आधार पर कार्ड जारी किया जाता है|

राशन कार्ड में नाम जोड़ने का ऑनलाइन तरीका

राशन कार्ड में नया नाम दो तरह के सदस्यों के लिए होता है| अगर किसी का जन्म हुआ हो या फिर किसी की शादी हुई हो| आप इन दोनों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके नाम जुड़वाँ सकते हैं| ऑनलाइन नाम जोड़ने का तरीका यह हैं –

  • अपने राज्य सरकार की खाद्य आपूर्ति वेबसाइट पर जाना होगा|
  • लॉगिन करने के बाद यहां नए सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प दिया गया है|
  • उस पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा और कई सारी जानकारियां मांगी जाएंगी|
  • सभी डॉक्युमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म सब्मिट करना है|
  • फॉर्म सब्मिट होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होता है|
  • इसी नंबर से फॉर्म को ट्रैक किया जा सकता है|
  • अगर सब सही रहा तो आपके फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा|
  • और पोस्ट के जरिए नया राशन कार्ड आपके घर पहुंचा दिया जाएगा|

राशन कार्ड में नाम जोड़ने का ऑफलाइन तरीका

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की आप अपने राशन कार्ड मे किसी का जन्म हुआ हो या फिर किसी की शादी हुई हो, तब की नाम जुडवा सकते हैं| हमने ऑनलाइन प्रक्रिया ऊपर शेयर की हैं, यदि आप ऑफलाइन तरीका जानना चाहते हैं तो हमने यह तरिका भी आपके साथ शेयर की हैं:-

  • अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र में जाना होगा|
  • सभी डॉक्युमेंट अपने साथ में ले जाएं|
  • वहां एक फॉर्म मिलेगा जिसे भर कर दे देना है|
  • फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी इसका वेरिफिकेशन करेंगे|
  • जिसके बाद नाम जोड़ दिया जाएगा|
  • अगर किसी पैदा हुए बच्चे का नाम जुड़वाना है तो बर्थ सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा|
  • अगर शादी के बाद बहू का नाम जुड़वाना है तो मैरेज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पति का राशन कार्ड और पहले माता पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने के प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • अगर सब सही रहा तो आपके फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा|
  • और पोस्ट के जरिए नया राशन कार्ड आपके घर पहुंचा दिया जाएगा|

राशन कार्ड से नाम कटने के मुख्य कारण ?

राशन कार्ड का नाम कटने के कई कारण हो सकते हैं| जैस की यदि आपका नाम पहले से ही किसी अन्य राशन कार्ड में जुड़ा हुआ हो, आपका आधार कार्ड आपके राशन कार्ड से जुड़ा नहीं हो, राशन कार्ड का मुखिया मृत है या राशन कार्ड में महिला सदस्य होने के बावजूद पुरुष सदस्य का नाम मुखिया में होने से राशन कार्ड से नाम कट सकते हैं|

अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है| जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है उसका आधार कार्ड और राशन कार्ड के बारे में सीएससी केंद्र या जन सुविधा केंद्र जाना है| वहां आगे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

kvsro

Recent Posts

BNMU Part 1 Result 2023 रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BNMU 1st Year Result 2023:- Bhupendra Narayan Mandal University UG BA, B.Sc, B.Com 1st Year…

5 months ago

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) : 2 लाख का बीमा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Pradhan Mantri Jivan Bima Yojana :- नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों के…

7 months ago

आपको आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, यहाँ देखें PMJAY List Online

PMJAY Ayushman Bharat Yojana - प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब आप कोरोना वायरस…

7 months ago

PM Awas Yojana घर लेने का आपका सपना भी होगा पूरा | PMAY पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हिंदी में: सरकार आम जनों के लाभ के लिए बहुत…

8 months ago

प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ से

Pradhan Mantri Dhan Laxmi Yojana :- केंद्र सरकार द्वारा देश के महिलाओं के लिए एक बहुत…

8 months ago

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 आवेदन शुरू, यहाँ देखें Cut Off & Eligibility

Rajasthan One Daughter Two Daughter Scheme 2023 :- नमस्कार दोस्तों, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की…

8 months ago