Sarkari News

नवम्बर तक मुफ्त गेहूं, चावल और चना पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करना होगा ये काम

Government Free Ration Scheme :- नमस्कार दोस्तों, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवम्बर महीने तक बढ़ा दिया गया हैं| यानि की मुफ्त मे राशन मिलने वाली सुविधा अब नवम्बर महीने तक चलेगी| यदि आपके पास राशन कार्ड हैं तो सरकार द्वारा दी जा रही हर महीने के राशन के साथ साथ 5 किलो गेहूं, चावल और चने का लाभ उठा सकते हैं| लेकिन उससे पहले सरकार ने सभी लोगों को कुछ महत्वपूर्ण काम करने को बोला हैं, आज हम उसी के बारे मे आप सभी को जानकारी प्रदान करेंगे|

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज पाने के लिए आप सभी को राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक करना होगा| क्योंकि यह मुफ्त राशन देश के उन्ही लोगों को दिया जाएगा, जिनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा| यदि आपने अभी तक अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया हैं तो आपके लिए आखिरी मौका हैं, आप सभी 31 जुलाई से पहले तक अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं|

आपको बता दें केंद्र सरकार ने “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना भी शूरू की हैं| इसी योजना की मदद से आप देश के किसी भी शहर मे रहकर राशन प्राप्त कर सकते हैं| वैसे इसके लिए भी राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य हैं| आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए गावं के ई-मित्र, पटवारी और ग्राम सचिव से मदद ले सकते हैं| वैसे आप ऑनलाइन भी अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं, जिसकी जानकारी हमने निचे दी हैं|

मुफ्त राशन देने के लिए पीएम मोदी ने किया था ऐलान

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 30 जून को देश को संबोधित करते हुए कहा था की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को अब नवम्बर महीने तक लागु कर दिया गया हैं| देश के लगभग 80 करोड़ गरीब लोगों को इस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नं योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा| आपको यह भी बता दें की इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठा रही हैं|

देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए 90,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्री में अनाज दिया जाएगा| लेकिन मुफ्त अनाज का वितरण राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा| इस योजना के तहत देश के गरीब लोगों को 5 किलों गेहू / चावल प्रति सदस्य और एक किलो चना अप्रैल से नवम्बर महीने तक मुफ्त मे दिया जाएगा|

ये भी देखें :- राशन कार्ड पर मिल रहा है बहुत सारा लाभ | ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का लिया फैसला

अभी तक प्रशासनिक ढिलाई के कारण राशन कार्ड के सभी सदस्य आधार कार्ड से नहीं जुड़े थे| यहीं से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कालाबाजारी का शक हुआ| जिन लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है| उनके हिस्से का गेहूं कालाबाजारी में जा रहा है, लोग आधार कार्ड से नहीं जुड़े हैं, डीलर इसका फायदा उठा रहे हैं और उनका हिस्सा खुद उठा रहे हैं|

दूसरी ओर केंद्र सरकार ने हाल मे ही “वन नेशन वन राशन कार्ड योजना” को लागु करने के लिए तैयार हैं, इसमें भी आगे जाकर कोई इसी तरह का कालाबाजारी सामने ना आये इसलिए सरकार ने आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने का फैसला लिया हैं| अब आपको निचे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का ऑनलाइन तरिका बताया गया हैं|

ये भी देखें :- अब नवंबर तक मिलेगा फ्री अनाज | PM मोदी ने की घोषणा

ऑनलाइन करें आधार को राशन कार्ड से लिंक

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 जून से 20 राज्य और केन्द्रशाषित प्रदेशों मे राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सर्विस शुरू हो गई हैं| अब हमने निचे आपको इसे लिंक करने का तरीका बताया हैं :-

सबसे पहले आपको आधार से राशन कार्ड लिंक करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा| वहां जाकर निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं :-

  • UIDAI के होम पेज पर स्टार्ट नाउ के लिंक करके अपना पूरा पता भरें|
  • इसके बाद सभी आप्शन मे से राशन कार्ड बेनिफिट टाइप को सेलेक्ट करें|
  • अब आप राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर जैसी सभी जानकारी भरें|
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरें|
  • स्क्रीन पर आए प्रोसेस पुरी होने के अधिसूचना को पोस्ट करें|
  • आवेदन वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा|

ये भी देखें :- राशन कार्ड मे नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें, ऑनलाइन / ऑफलाइन प्रक्रिया

निष्कर्ष

राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के बाद यह फयादा होगा की राशन के लिए हो रही कालाबाजारी को रोका जा सकता हैं| इसके मदद से सभी गरीब लाभार्थिओं तक सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ पहुँच पाएंगे|

यदि आपको अभी भी इससे सम्बंधित कोई जानकारी चाहिये तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं| सरकार द्वारा ऐसे ही योजनाओं और ख़बरों के लिए इस वेबसाइट पर हमेसा विजिट करते रहें|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago