Hindi Jankari

यदि आपको नौकरी की जरुरत है तो अधिकारी आपके लिए खोजेंगे रोजगार, यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

Employment Registration :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप भी इस समय रोजगार की तलाश कर रहें हैं तो अब आप सभी की मदद केंद्र और राज्य सरकार करेगी| जी हाँ, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के सभी जिलों मे ऐसे रोजगार कार्यलय खोलें हैं जहाँ से लोगों को रोजगार से संबंधित जो भी जानकारी की आवश्यकता हैं वह प्राप्त हो जाती हैं| यह एक प्रकार की प्रक्रिया है जहाँ से सभी बेरोजगारों को रोजगार कार्यालय मे पंजीकरण करवाना होता हैं जिसके बाद उन्हें रोजगार के उचीय अवसर प्राप्त होते हैं|

इस रोजगार कार्यलय मे केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी भी पुरी जानकारी आप सभी वहां से इकठा कर सकते हैं| रोजगार कार्यलयों मे भी दो तरह के विकल्प दिए गए हैं, पहला ये की सभी लोग कर्यालयों में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं और दूसरा राज्य स्तर पर कुछ ऑनलाइन पोर्टल भी बनाये गये हैं वहां से भी लोगों को जानकारी मिल सकती है, यहीं से वे अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं|

आज के इस पोस्ट मे हम आप सभी को इसी रोजगार कार्यालय के बारे मे जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आप भी बेरोजगार हैं और कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये सुविधा आप सभी के लिए लाभदायक सवित हो सकती हैं| आपको सिर्फ रोजगार कार्यालय मे जाकर पंजीकरण करवाना हैं उसके बाद आपको हर रोजगार की जानकारी प्रदान की जाएगी| आइए जानते हैं रोजगार कार्यलय क्या हैं और कैसे काम करता हैं|

ये ई – रोजगार समाचार पत्रिका क्या है ?

यह भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित एक सप्ताह मे नौकरी की जानकारी देने वाली पत्रिका है| जिसकी शुरुआत 1976 में हुई थी, क्योंकि उस समय देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत अधिक थी| यह उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है| हालाँकि, कुछ समय पहले, संबंधित केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे ऑनलाइन कर दिया है|

इसे फिर से रोजगार समाचार पत्रिका का नाम दिया है| यह रोजगार पत्रिका उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो निजी क्षेत्र या सरकारी नौकरी के अवसरों के बारे में खुद-ब-खुद समय पर जानकारी हासिल करते रहेंगे, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा कैरियर उन्मुख लेखों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी| इससे उनका मार्गदर्शन भी होगा|

इसकी खास बात यह है कि छपे रोजगार समाचार पत्रिका की कीमत इस पुन: रोजगार समाचार पत्रिका से 75% अधिक है। इसे सब्सक्राइब करने वाले व्यक्ति को साल में केवल 400 रुपये का भुगतान करना पड़ता है| इसमें नौकरी के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम भी अपलोड किए जाते हैं। आप इसमें लेखों की सदस्यता भी ले सकते हैं|

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के लाभ

  • रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण कराकर लोगों को समय पर नौकरी की जानकारी मिलेगी|
  • अगर इसे एक सरकारी विभाग के रूप में शुरू किया गया है, तो इसमें धोखाधड़ी की संभावना कम होगी|
  • इसमें ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के कारण, आप घर बैठे बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे|
  • इसलिए यदि आपको कोई रोजगार करना है तो आपको अपने आप को रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करना होगा, क्योंकि यह आपके भविष्य को सुनिश्चित कर सकता है|

रोजगार पंजीयन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

रोजगार कार्यलय के तहत खुद को रजिस्टर करते समय कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी, जैसे की:-

  • स्कूल या कॉलेज की मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, विधवा प्रमाण पत्र, खेल संबंधी, स्वतंत्रता सेनानी एवं एक्स सर्विसमेन आदि प्रमाण पत्र में से एक अपने पास रखना आवश्यक है|
  • इसके अलावा कुछ पहचान दर्शाने वाले दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और साथ ही एमएलए या एमपी के द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र आदि की भी आवश्यकता आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान पड़ सकती है|

रोजगार पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें

  • सबसे पहले रोजगार कार्यलय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जोकि अलग – अलग राज्य की अलग – अलग हो सकती हैं|
  • वेबसाइट को खोलने के बाद आप इसमें खुद को रजिस्टर करें, ताकि आपका अकाउंट रोजगार समाचार वाली साईट में बन जाये|
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको वेबसाइट के होम पेज में पहुँचने के बाद आवेदन फॉर्म वाली लिंक देखकर उस पर क्लिक करना होगा|
  • आवेदन फॉर्म में आपसे कुछ बेसिक जानकारी जैसे नाम, जिले का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस आदि जानकारी मांगी जाएगी|
  • आपको अपना यूजर नेम एवं पासवर्ड सेट करना होगा, अंत में कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को सबमिट कर देना है|
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दिए नंबर को सुरक्षित रख लें जिसकी आवश्यकता बाद में आपको पड़ सकती है|

रोजगार पंजीयन ऑफलाइन कैसे करें

  • यदि आप सभी के पास ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा नहीं है तो आप ऑफलाइन भी आवेदन करने के लिए सक्षम हैं|
  • इसमें केवल आपको अपने जिले एवं शहर के पास में स्थित रोजगार कर्यालय में जाना होगा|
  • वहां से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं|
  • इस तरह से इसमें दस्तावेजों की कॉपी को अटैच कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करने में आप समर्थ हो जायेंगे|

रोजगार पंजीयन रिन्यू (Renewal) कैसे करें

जब आप खुद को रोजगार पंजीकरण के तहत पंजीकृत करते हैं, तो आपको एक रोजगार कार्ड मिलेगा| इसकी मदद से और पंजीकरण के दौरान आपको प्राप्त पंजीकरण संख्या की सहायता से, आप कुछ दिनों के लिए वैधता सीमा भी बढ़ा सकते हैं| जिसके साथ आपका पंजीकरण नवीनीकृत हो जाएगा, यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जाएगी|

इस प्रकार आप सभी रोजगार पंजीयन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं| यहाँ हमने इस रोजगार पंजीयन के बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की है| यदि आपके मन मे अभी भी इस रोजगार पंजीयन से जुडी कोई सवाल हैं, तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे हमसे पूछ सकत हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago