Hindi Jankari

RRB NTPC भर्ती परीक्षा हुआ रद्द, यहाँ जानिए इस खबर की पुरी सचाई

RRB NTPC Exam 2020 Has Been Cancelled :- नमस्कार दोस्तों, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के द्वारा आयोजित NTPC भर्ती परीक्षा से जुडी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं| इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे भर्ती से जुडी एक खबर वायरल हो रही हैं, जिसमे यह वादा किया जा रहा हैं की 15 दिसंबर से शुरू होने वाली RRB NTPC परीक्षा रद्द हो गई हैं| यह खबर के सामने आने से कई उम्मीदवारों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं| इसलिए हमने इस खबर की पुरी जानकारी इस पेज में प्रदान की हैं|

RRB NTPC परीक्षा के बारे में फैली इस वायरल खबर में कहा गया है कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी ने एग्जाम कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं| अब हम आपको बता दें की यह वायरल खबर पूरी तरह फर्जी हैं| इस वायरल पोस्ट में अखबार की खबर की हेडिंग के साथ छेड़छाड़ की गई है| भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने इस खबर का खंडन किया है|निचे हमने पिब द्वारा किए गए ट्वीट के बारे में जानकारी प्रदान की हैं|

RRB NTPC Exam 2020

आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने फरवरी 2019 में रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर 35,277 वैकेंसी निकाली थी| इस भर्ती परीक्षा में करीब सवा करोड़ युवाओं ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है|

NTPC के साथ ग्रुप डी की 1.03 लाख भर्तियां भी निकली थीं, इन पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है| करीब डेढ़ सालों के इतंजार के बाद रेलवे ने सितंबर के पहले सप्ताह में इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया हैं|

RRB NTPC की यह भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर 2020 से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर बहुत सारी झूठी अफवाहें फ़ैल रही हैं| इन अफवाहों की पुरी सचाई के बारे में PIB ने ट्वीट करके खंडन किया हैं|

RRB NTPC Exam 2020 Cancelled – झूठ या सच

भारत सरकार की फैक्ट चैक ऑर्गेनाइजेशन पीआईबी फैक्ट चैक ( PIB Fact Check ) ने इस खबर को पूरी तरह फेक करार दिया है| PIB फैक्ट चैक ने ट्वीट कर कहा, ”एक न्यूज़पेपर हैडलाइन में यह दावा किया जा रहा है कि रेलवे द्वारा 1.5 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से आयोजित की जा रही परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं|

यह हैडलाइन Morphed (छेड़छाड़ की हुई) है, रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है| PIB द्वारा किए गए ट्वीट भी आप निचे देख सकते हैं |

ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत :  बता दें कि सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है| कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है|

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें यह RRB NTPC भर्ती परीक्षा 15 दिसम्बर से ही शुरू होगी, और इस परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को अपने परीक्षा तिथि के अनुसार शामिल होना होगा|उससे पहले आप सभी यहाँ से अपना RRB NTPC Exam 2020 Admit Card ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं|

kvsro

Recent Posts

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 (Released): Check Bhavnagar University Results

MKBU B.Sc Sem 2 Result 2023 :- Hello Friends, Bhavnagar University B.Sc Sem 2 Result…

2 months ago

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 (जारी): Check RU BA Part 2 Results

UNIRAJ BA 2nd Year Result 2023 :- Hello Friends, Rajasthan University (UNIRAJ) ne BA 2nd…

2 months ago

VKSU UG Admission 5th Merit List डाउनलोड करें @vksuonline.in

VKSU UG Admission 5th Merit List 2023 :- नमस्कार दोस्तों, बिहार की वीर कुंवर सिंह…

2 months ago

Puducherry Police Admit Card 2023 (Released): Constable Exam Call Letter

Puducherry Police Admit Card 2023:- Hello Friends, Puducherry Police ne Constable, Radio Technician & Deck…

2 months ago

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन 2023 ऑनलाइन फॉर्म MSME/ Udyam Registration

जिला उद्योग केंद्र लोन योजना आवेदन फॉर्म 2023 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपना खुद…

2 months ago

VKSU पार्ट 1 UG एडमिशन 1st Merit List 2023 | ऐसे करें डाउनलोड

VKSU UG Admission 1st Merit List 2023:- नमस्कार दोस्तों, जिन छात्रों ने वीर कुंवर सिंह…

2 months ago