When Will Schools And Colleges Open In The Country :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं हमारे देश मे कोरोना का संक्रमण कितने तेजी से फ़ैल रहा हैं| अभी हाल मे ही हमारे देश ने कोरोना केस के मामले 50 लाख से पार हो चुके हैं| ऐसे मे स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर बहुत से खबरें आ रही हैं| इसी बिच केंद्र सरकार ने यह साफ़ कर दिया है की कि 21 सितंबर से स्कूलों को खोलना अनिवार्य नहीं है|
हालांकि, केंद्र सरकार की Unlock 4.0 की गाइडलाइंस में 10वीं और 12वीं के छात्रों के स्कूल खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन उसमें कहा गया था कि इसमें माता – पिता की अनुमति होनी चाहिए| यदि माता – पिता की अनुमति होगी तब ही वे बच्चे स्कूल जा सकेंगे| इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के सरकारों को निर्णय लेने के लिए कहा है की वें अपने राज्य मे स्कूल / कॉलेज खोलना चाहते हैं या नहीं|
देश मे स्कूल एवं कॉलेज खोलने को लेकर कई राज्यों ने अपनी अपनी स्तिथि साफ़ कर दी हैं की उनके राज्य में स्कूल खुलेंगे या नहीं, जबकि अधिकांश राज्य सरकारों ने स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है| हमने निचे इसकी पुरी डिटेल जानकारी प्रदान की हैं, आप अपने राज्य के अनुसार सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को देख सकते हैं|
हरियाणा सरकार ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को अपने डाउट्स को क्लियर करने या गाइडेंस लेने के लिए स्कूल जाने की इजाजत दी है| वहीं दिल्ली सरकार ने 5 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है| निचे हम आपको राज्यवार बता रहे हैं कि किस राज्य में कब से स्कूल खोलने की योजना है|
राज्य (State) | कब खुलेंगे स्कूल (When will the schools open) |
गुजरात | 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल |
उत्तर प्रदेश | यूपी में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल! डेप्युटी सीएम बोले, ‘उम्मीद बहुत कम’ |
हरियाणा | 21 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के स्कूल |
केरल | अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल |
उत्तराखंड | 30 सितंबर तक स्कूल रहेंगे बंद |
दिल्ली | 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल |
जम्मू-कश्मीर | वालन्टरी बेसिस पर 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल |
आंध्र प्रदेश | 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल |
अरुणाचल प्रदेश | फैसले का इंतजार |
असम | 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल |
बिहार | फैसले का इंतजार |
छत्तीसगढ़ | फैसले का इंतजार |
गोवा | 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल |
हिमाचल प्रदेश | फैसले का इंतजार |
कर्नाटक | फैसले का इंतजार |
झारखंड | फैसले का इंतजार |
मध्य प्रदेश | फैसले का इंतजार |
महाराष्ट्र | फैसले का इंतजार |
मणिपुर | फैसले का इंतजार |
मेघालय | 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, नहीं होंगी रेगुलर क्लासेज |
मिजोरम | फैसले का इंतजार |
पंजाब | फैसले का इंतजार |
ओडिशा | फैसले का इंतजार |
राजस्थान | फैसले का इंतजार |
सिक्किम | फैसले का इंतजार |
तमिलनाडु | फैसले का इंतजार |
तेलंगाना | फैसले का इंतजार |
त्रिपुरा | फैसले का इंतजार |
वेस्ट बंगाल | फैसले का इंतजार |
फिलहाल देश के जिन राज्यों ने स्कूल / कॉलेज खोलने का फैसला लिया हैं हमने उसके बारे मे पुरी जानकारी प्रदान की हैं| यदि आप किसी दुसरे राज्य से हैं और वहां के सरकार ने इससे सम्बंधित कोई फैसला नहीं लिया हैं, तो आप हमारे साथ बने रह सकते हैं| जैसे ही अन्य राज्यों द्वारा स्कूल/कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जाएगा तब हम आप सभी तक उसकी पुरी जानकारी प्रदान कर देंगे|
यदि आपके मन मे स्कूल / कॉलेज खोलने को लेकर कोई सवाल हैं तो उसे आप निचे कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं और अगर आपके पास इससे जुड़ा कोई सुझाव हैं तो भी आप उसे निचे कमेंट बॉक्स मे साझा कर सकते हैं|
Solar Panels On Walls New Technology: आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और…
आज के डिजिटल युग में इंटरनेट डेटा हमारी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन…
Ration Card E-KYC Update: वर्तमान समय में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया…
Ration Card Download: राशन कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह निम्न…
Reserve Bank released the list: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई…
भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये केवल गहने…